विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल, शनिवार 1 अगस्त 2020 Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Dainik Rashifal 1 August 2020

सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, आपके सेहत की स्थिति बिगड़ती हुई नजर आ रही है। वर्तमान समय में आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की भी आवश्यकता है, अपने खानपान पर पर ध्यान दें। आसपास की स्वच्छता का भी खास ख्याल रखें। कार्य क्षेत्र में आज आपका खूब मन लगेगा, आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूर्ण करते हुए आगे बढ़ते चले जाएंगे। आज आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी सकती है जो आपके मन को आंतरिक रूप से प्रसन्न कर देगी। आप अपने मेहनताना से प्रफुल्लित रहेंगे। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य ही बना रहेगा, जीवन साथी के स्वास्थ्य की स्थिति बिगड़ सकती हैं जिस पर आप को ध्यान देने की आवश्यकता है। जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन खुशनुमा रहने वाला है, आज आपके प्रियजन अपने दोस्तों से आपकी मुलाकात करवाएंगे, अच्छी वार्तालाप होगी मन जिससे प्रसन्नचित्त रहेगा।

ये भी पढ़ें: रक्षा बंधन तिथि और पूजन हेतु शुभ मुहूर्त

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन कुछ ठीक नहीं रहेगा, घर-परिवार में किसी बात को लेकर खींचातानी का वातावरण बना रहेगा जिस वजह से पारिवारिक माहौल विवादित बन सकता है। अतः आप को अपनी ओर से सतर्कता एवं सावधानी बरतने की आवश्यकता है। गृहस्थ माहौल को बेहतर बनाने हेतु अपनी ओर से प्रयास करें। वहीं कारोबार के मामले में आज आप काफी व्यस्त रहेंगे, आपका समय कब कैसे कट जाएगा, आप को पता ही नहीं चलेगा। भाग्य का सितारा बुलंद है, इस वजह से आपके कई कार्य भाग्य की बदौलत बन जाएंगे जो आपको संतुष्टि प्रदान कराएंगे। वैवाहिक जीवन बिताने वाले जातकों के लिए दिन बढिया रहने वाला है। जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी हद तक निराशाजनक रह सकता है, किसी बात को लेकर आप के मध्य एक दूसरे से नाराजगी बनी हुई है। एक-दुसरे से वार्तालाप करें, तभी मामला सुलझ सकता है। कुल मिलकर आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से मध्यम फलदाई रहने वाला है।

आगे पढ़ें अन्य राशियों का राशिफल...