विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

4 अक्टूबर 2019 राशिफल

4 October 2019 Rashifal

मेष राशि

गृहस्थ जीवन सुख-शांति से भरपूर रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। धार्मिक कार्यों की तरफ आपकी रूचि बढ़ सकती है। प्रेम मामलों में आ रही परेशानियां दूर होंगी। किसी अपने के सहयोग से धन लाभ होने की सम्भावना है। छात्रों के लिए समय बढ़िया है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक की वजह से व्यस्त रहेंगे। गृहस्थ जीवन खुशहाल रहेगा। आज कोई भी लेन-देन ना करें। मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। बेकार के खर्च से बचें। गाड़ी ध्यान से चलाएं। अजनबियों पर जल्दबाजी में यकीन ना करें। कारोबार में कामयाबी मिलेगी। करियर बदलने के लिए प्रयत्न कर रहे लोगों सफलता मिलेगा।

मिथुन राशि

आज अपने आप पर भरोसा रखें। किसी दूसरे पर निर्भर ना रहें। कारोबार के विस्तार की योजना हितकारी होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी पुराने निवेश की कारण लाभ मिलेगा। नए कारोबारी सम्बन्ध स्थापित होंगे। माता या पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा कष्ट हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। निवेश से बचें। जीवनसाथी के साथ आज कहीं यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि

दिन सामान्य रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। बेकार के झगड़ों से बचें। मानसिक अथवा शारीरिक थकान हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी के साथ प्रेम-सम्बन्ध बन सकते हैं। कारोबार में फायदा मिल सकता है। किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह से सोच लें। स्वास्थ्य सम्बंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

सिंह राशि

व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा होगा। अधीनस्थ सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। काम का बोझ परेशान कर सकता है। अपने क्रोध पर संयम रखें। पारिवारिक जीवन में प्यार बढ़ेगा। नौकरी करने वालों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सेहत के प्रति आज विशेष सतर्क रहें।

कन्या राशि

व्यावसायिक लाभ होगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नया वाहन खरीदने की सम्भावना है। सांझेदारी में लाभ हो सकता है। छात्रों को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। कार्यस्थल में किसी सहकर्मी से वाद-विवाद हो सकता है। जीवनसाथी से प्यार मिलेगा। अविवाहित अपनी शादी के बारे में सोच सकते हैं। कारोबारी क्षेत्र में आय में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी में निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

ये भी पढ़ें:

तुला राशि

दिन अच्छा बीतेगा। कारोबार में लाभ होगा। दूर के रिश्तेदार से शुभ सन्देश मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। किसी बात से मन में एक डर रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मिल सकते हैं। प्रेम-मामलों में परेशानी आ सकती हैं। प्रयास सफल सिद्ध होंगे। नौकरी करने वालों की उन्नति के आसार हैं। कार्यों की प्रशंसा होगी। पेट से सम्बंधित परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि

आज किस्मत का साथ मिलेगा। धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। मेहनत से किये गए सभी काम पुरे होंगे। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। यात्रा के लिए यह समय ठीक नहीं है। नए सम्बन्ध बनेंगे। नौकरी में तरक्की हो सकती है। बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य के सतर्क रहें।

धनु राशि

दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आय के नए स्रोत मिलेंगे। पुराना लटका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। यात्रा के लिए विचार करेंगे। पारिवारिक जीवन आनंदमय होगा। गुस्से एवं वाणी पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक खर्च की वजह से आर्थिक स्तिथि बिगड़ सकती है। प्रेम-साथी के मनमुटाव हो सकता है। कार्यस्थल पर आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कारोबार से आर्थिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सम्बंधित दिक्कत हो सकती है।

मकर राशि

आज भाग्य अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। किसी नए काम का श्री गणेश कर सकते हैं। दांपत्य जीवन मधुर होगा। कोई शुभ सन्देश मिल सकता है। विदेशी यात्रा के लिए यह समय अनुकूल है। सहकर्मियों से बहस हो सकती है। अत्यधिक महत्वपूर्ण निर्णय आपके लिए फलदायी होगा। प्रेम-सम्बन्धी झगड़ों को विवेक से सुलझाएं। घर पर शुभ कार्यक्रम कार्यान्वित हो सकता है।

कुंभ राशि

धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। धन लाभ होने की सम्भावना है। व्यापार को बढ़ने के लिए किसी योजना पर कार्य कर सकते हैं लेकिन आगे चलकर नई चुनौतियों से सामना हो सकता है। शारीरिक तौर पर थकान रहेगी। जल्दबाजी में किसी पर भरोसा ना करें। पुराना दिया हुआ पैसा आज वापिस आ सकता है। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को गुरुजनों का साथ मिलेगा।

मीन राशि

कार्यक्षेत्र में सफल होंगे। पुराने मित्र से मिलन हो सकता है। परिवार के बुजुर्ग की सहायता से नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। बेरोजगारों को जल्दी ही नौकरी मिल सकती है। लव पार्टनर के लिए यह समय बहुत ही अनुकूल है। कारोबार में मुनाफा होगा। कोई मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। जीवनसाथी से सम्बन्ध आज कुछ ठीक नहीं रहेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधित कष्ट हो सकता है।