विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 8 जुलाई 2020

Aaj Ka Panchang 8 July 2020

आज दिनांक 08 जुलाई 2020 श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और दिन बुधवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। ग्रीष्म ऋतु है। तृतीया तिथि सुबह 09 बजकर 18 मिनट तक चलायमान रहेगी, इसके पश्चात चतुर्थी तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य पुनर्वसु नक्षत्र में रहते हुए मिथुन राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक मकर, तत्पश्चात कुम्भ राशि मे संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 31 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 24 मिनट पर।

चंद्रोदय: रात 09 बजकर 59 मिनट पर।
चन्द्रास्त: सुबह 08 बजकर 16 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: बुधवार के मंत्र और उपाय, बरपेगी श्री गणपति की कृपा

नक्षत्र: धनिष्ठा नक्षत्र अर्धरात्रि 01 बजकर 15 मिनट (09 जुलाई 01:15 am) तक चलायमान रहेगा, जिसके बाद शतभिषा नक्षत्र शुरू होगा।

योग: प्रीति योग रात 08 बजकर 03 मिनट तक रहेगा, इसके बाद आयुष्मान योग की शुरुआत होगी।

करण: विष्टि करण सुबह 09 बजकर 18 मिनट तक, फिर बव करण रात 09 बजकर 41 मिनट तक बना रहेगा, तत्पश्चात बालव करण शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: बुध ग्रह दोष निवारण के उपाय

आज के शुभ मुहूर्त

  • अमृत काल दोपहर 02 बजकर 18 मिनट से दोपहर 03 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से दोपहर 03 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 10 मिनट से शाम 07 बजकर 34 मिनट तक है।
  • निशिता मुहूर्त मध्यरात्रि 12 बजकर 05 मिनट (09 जुलाई 00:05 am) से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 46 मिनट (09 जुलाई 00:46 am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 09 जुलाई 2020 प्रातः 04 बजकर 10 मिनट से 09 जुलाई प्रातः 04 बजकर 49 मिनट तक बना हुआ है।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • यमगण्ड सुबह 07 बजकर 13 मिनट से सुबह 08 बजकर 59 मिनट तक है।
  • गुलिक काल सुबह 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक बना रहेगा।
  • राहुकाल दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से दोपहर 02 बजकर 11 मिनट तक बना रहेगा।
  • पंचक काल दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से 09 जुलाई की प्रातः 05 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।