विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 7 जून 2020

Aaj Ka Panchang 7 June 2020

आज दिनांक 07 जून 2020 ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन रविवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। ग्रीष्म ऋतु है।

आज द्वितीया तिथि रात्रि 08 बजकर 54 मिनट तक बनी रहेगी, इसके पश्चात तृतीया तिथि का आरंभ हो जाएगी। नक्षत्रों में मूल नक्षत्र है जो दोपहर 02 बजकर 10 मिनट तक बना रहेगा, उसके बाद पूर्वाषाढ़ नक्षत्र की शुरुआत होगी। इसके अलावा आज शुभ योग दोपहर 02 बजकर 51 मिनट तक बना है, फिर शुक्ल  योग का आरम्भ होगा।

आज सुबह  के 09 बजकर 40 मिनट तक तैतिल करण बना रहेगा, जिसके बाद गर करण रात्रि 08 बजकर 55 मिनट बना रहेगा। इसके बाद वणिज करण आरंभ होगा। आज सूर्य रोहिणी नक्षत्र में है जो वृषभ राशि पर अर्धरात्रि 12 बजकर 44 मिनट (08 जून 2020 00:44am) तक संचार करेगा। वहीं आज चंद्रमा धनु राशि मे संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 24 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 16 मिनट पर।

चंद्रोदय: रात्रि 09 बजकर 01 मिनट पर।
चन्द्रास्त: 8 जून सुबह 06  बजकर 34 मिनट पर।

आज के शुभ मुहूर्त

  • सर्वार्थसिद्धि योग प्रातः 05 बजकर 24 मिनट से दोपहर 02 बजकर 09 मिनट  तक रहेगा।
  • अमृतकाल सुबह 08 बजकर 05 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 34 मिनट तक है।
  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 47  मिनट तक है।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 40 मिनट से दोपहर 03 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 07 मिनट शाम 07 बजकर 25 मिनट तक है।
  • निशिता मुहूर्त मध्यरात्रि 12 बजकर 01 मिनट से लेकर अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 39 मिनट (08 जून 2020 00:39am) तक है।  
  • ब्रह्म मुहूर्त 8 जून की प्रातः 04 बजकर 03 मिनट से प्रातः 04 बजकर 40 मिनट तक बना हुआ है।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • गण्ड मूल प्रातः 05 बजकर 22 मिनट से दोपहर 02 बजकर 12 मिनट तक रहेगा।
  • वर्ज्य काल आज दिन में दो बार बन रहा है। पहला दोपहर 12 बजकर 38 मिनट से दोपहर 02  बजकर 12 मिनट तक है। और पुनः मध्य रात्रि 11 बजकर 35 मिनट से अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 12 मिनट (08 जून 2020 01:12am)  तक बना रहेगा।।
  • यमगंड दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से दोपहर 02 बजकर 05 मिनट तक रहेगा।
  • आज गुलिक काल दोपहर 03 बजकर 47 मिनट से शाम 05  बजकर 33  मिनट तक रहेगा।  
  • दुर्मुहूर्त के अशुभ काल का प्रभाव दिन में एक बार ही रहेगा। यह शाम 05 बजकर 25 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।
  • राहुकाल शाम 05 बजकर 32 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 19 मिनट तक बना रहेगा।

आज के मंत्र

अगर आप शारीरिक कष्ट, ह्रदय रोग आदि से पीड़ित है तो आज के दिन भगवान सूर्य के इस मंत्र का जप करना आपके लिए स्वास्थ्यवर्धक रहेगा।

ऊँ हृां हृीं सः सूर्याय नमः।

अपने शत्रुओं के विनाश एवं स्वयं की उन्नति हेतु आज से इस मंत्र के जप को अपने जीवन में धारण करें।

शत्रु नाशाय ऊँ हृीं हृीं सूर्याय नमः।

भगवान सूर्य को सूर्य अर्घ्य मंत्र से जल का अर्घ्य प्रदान करें।

ऊँ ऐही सूर्यदेव सहस्त्रांशो तेजो राशि जगत्पते।
अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणार्ध्य दिवाकर:।।

ऊँ सूर्याय नम:, ऊँ आदित्याय नम:, ऊँ नमो भास्कराय नम:।
अर्घ्य समर्पयामि।।

रविवार के दिन भगवान सूर्य का ध्यान करते हुए व्रत करें एवं इस मंत्र का जप करें।

"ॐ ह्रां ह्रीं ह्रों सूर्याय नम:"।

आज के उपाय

  • प्रातः काल ब्रह्म मुहूर्त में उठकर भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें।
  • गाय एवं कुत्तों को रोटी खिलाएं।
  • मंदिर के पुजारी एवं अन्य गरीब, भूखे व्यक्तियों को भोजन कराएं।