विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 30 अक्टूबर 2020, दैनिक शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 30 October 2020 Hindi Panchang Today

आज दिनांक 30 अक्टूबर 2020 आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन शुक्रवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य दक्षिणायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। शरद ऋतु है। चतुर्दशी तिथि शाम 05 बजकर 48 मिनट तक चलायमान रहेगी, तत्पश्चात पूर्णिमा तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य स्वाती नक्षत्र में रहते हुए तुला राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा दोपहर 02 बजकर 59 मिनट तक मीन राशि, तत्पश्चात मेष राशि मे संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 06 बजकर 33 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 05 बजकर 40 मिनट पर।

चंद्रोदय: शाम 05 बजकर 13 मिनट पर।
चन्द्रास्त: 31 अक्टूबर प्रातः 06बजकर 07 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: शरद पूर्णिमा तिथि एवं पूजन विधि

नक्षत्र: रेवती नक्षत्र दोपहर 02 बजकर 59 मिनट तक चलायमान रहेगा, जिसके बाद अश्विनी नक्षत्र प्रारम्भ होगा।

योग: वज्र योग अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 36 मिनट (31 अक्टूबर 03:36 am) तक बना रहेगा, इसके बाद सिद्धि योग की शुरुआत होगी।

करण: वणिज करण शाम 05 बजकर 48 मिनट तक बना रहेगा, तत्पश्चात विष्टि करण शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: गोमेद रत्न के लाभ और इसकी धारण विधि

आज के शुभ मुहूर्त

  • सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन बना रहेगा।
  • रवि योग एवं अमृत सिद्धि योग प्रातः 06 बजकर 35 मिनट से दोपहर 02 बजकर 59 मिनट तक बने रहेंगे।
  • अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक है।
  • अमृत काल दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से दोपहर 02 बजकर 02 मिनट तक बना रहेगा।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से दोपहर 02 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 28 मिनट से शाम 05 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।
  • निशिता मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 41 मिनट से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 30 मिनट (31 अक्टूबर 00:30am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 31 अक्टूबर 2020 प्रातः 04 बजकर 51 मिनट से 31 अक्टूबर प्रातः 05 बजकर 39 मिनट तक बना रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • पंचक काल प्रातः 06 बजकर 35 मिनट से दोपहर 02 बजकर 59 मिनट तक बना रहेगा।
  • गुलिक काल सुबह 07 बजकर 53 मिनट से सुबह 09 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 43 मिनट से सुबह 09 बजकर 31 मिनट तक, फिर दूसरी दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से दोपहर 01 बजकर 13 मिनट तक बना रहेगा।
  • राहुकाल सुबह 10 बजकर 39 मिनट से दोपहर 12 बजकर 07 मिनट तक बना रहेगा।
  • यमगण्ड दोपहर 02 बजकर 49 मिनट से शाम 04 बजकर 16 मिनट तक है।
  • भद्रा काल शाम 05 बजकर 43 मिनट से 31 अक्टूबर सुबह 06 बजकर 34 मिनट तक बना रहेगा।