विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 30 मई 2020

Aaj Ka Panchang 30 May 2020

आज दिनांक 30 मई 2020 ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन शनिवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। ग्रीष्म ऋतु है।

आज अष्टमी तिथि संध्या 07 बजकर 57 मिनट तक बनी रहेगी, इसके पश्चात नवमी तिथि का आरंभ हो जायेगा। आज मघा नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 04 मिनट तक बना रहेगा। साथ ही पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र 31 मई 2020 की सुबह 04 बजकर 42 मिनट तक है। उसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र की शुरुआत होगी। इसके अलावा आज हर्षण योग संध्या 07 बजकर 27 मिनट तक बना है, फिर वज्र योग का आरम्भ होगा। आज सुबह के 08 बजकर 58 मिनट तक विष्टि करण बना रहेगा, जिसके बाद बव करण संध्या 07 बजकर 57 मिनट बना रहेगा, तत्पश्चात बालव करण शुरू होगा। आज सूर्य रोहिणी नक्षत्र में है जो वृषभ राशि मे संचार करेगा, वहीं आज चंद्रमा सिंह राशि में संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 23 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 15 मिनट पर।

चंद्रोदय: दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर।
चन्द्रास्त: मध्य रात्रि 01 बजकर 34 मिनट पर (31 मई 2020, 01:34am)

ये भी पढ़ें:

आज के शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक है।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 36 मिनट से 03 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 01 मिनट 07 बजकर 23 मिनट तक बना है।
  • आज अमृतकाल रात्रि 10 बजकर 40 मिनट से लेकर मध्य रात्रि 12 बजकर 11 मिनट (31मई 2020, 00:11am) तक है।
  • निशिता मुहूर्त मध्य रात्रि 11 बजकर 58 मिनट से लेकर रात्रि 12 बजकर 39 मिनट (31 मई 2020, 00:39am) तक है।  
  • ब्रह्म मुहूर्त 31 मई 2020 की प्रातः 04 बजकर 03 मिनट से लेकर 04 बजकर 42 मिनट तक बना हुआ है।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • आज गण्डमूल काल प्रातः  05 बजकर 24 मिनट से लेकर 06 बजकर 04 मिनट तक है।
  • गुलिक काल प्रातः 05 बजकर 24 मिनट से 07 बजकर 08 मिनट तक रहेगा।  
  • राहुकाल सुबह 08 बजकर 52 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट तक बना रहेगा।
  • वर्ज्य काल दोपहर 01 बजकर 35 मिनट से 03 बजकर 07 मिनट तक है।
  • यमगंड दोपहर 02 बजकर 04 मिनट से 03 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त आज दो बार प्रभावी होगा। सर्वप्रथम यह प्रातः 05 बजकर 24 मिनट से सुबह 06 बजकर 19 मिनट तक, तत्पश्चात दूसरी बार सुबह को 06 बजकर 19 मिनट से लगभग 1 घंटे बाद 07 बजकर 16 मिनट तक बना रहेगा।

आज के मंत्र

इन मंत्रों द्वारा आप शनि देव को प्रसन्न कर अपना आज दिन एवं भविष्य सुनहरा बना  सकते है-

ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शन्योरभिस्त्रवन्तु न:।

ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:

ॐ ऐं ह्लीं श्रीशनैश्चराय नम:।

कोणस्थ पिंगलो बभ्रु: कृष्णो रौद्रोन्तको यम:।

आज के उपाय

  • शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
  • प्रातः काल ब्रह्म मुहूर्त में शनि एवं पीपल के वृक्ष में जल से अर्घ्य प्रदान करें। शनि भगवान को गुड़, तिल, सरसों का तेल आदि चढ़ाये।
  • शनि देव को नीले पुष्प चढ़ाकर इस मंत्र ऊँ शं शनैश्चराय नमः का 108 बार जप करें।