विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 3 जून 2020

Aaj Ka Panchang 3 June 2020

आज दिनांक 03 जून 2020 ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन बुधवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। ग्रीष्म ऋतु है।

आज द्वादशी तिथि सुबह 09 बजकर 04  मिनट तक बनी रहेगी, इसके पश्चात त्रयोदशी तिथि का आरंभ हो जायेगा। नक्षत्रों में स्वाति नक्षत्र है जो आज रात्रि 08 बजकर 44 मिनट तक बना रहेगा, उसके बाद विशाखा नक्षत्र की शुरुआत होगी। इसके अलावा आज वरियान योग सुबह 06 बजकर 22 मिनट तक बना है, फिर परिघ योग का आरम्भ होगा जो 4 जून को प्रातः काल ब्रह्म मुहूर्त में 02 बजकर 51 मिनट तक बना रहेगा, इसके बाद शिव योग का आरंभ होगा। आज सुबह के 09 बजकर 04 मिनट तक बालव करण बना रहेगा, जिसके बाद कौलव करण शाम को 07 बजकर 35 मिनट तक है। फिर तैतिल नक्षत्र का आरंभ होगा। आज सूर्य रोहिणी नक्षत्र में है जो वृषभ राशि मे संचार करेगा। वही आज चंद्रमा दिन रात तुला राशि में संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 24 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 15 मिनट पर।

चंद्रोदय: संध्या 04 बजकर 38 मिनट पर।
चन्द्रास्त: 04 जून 2020 प्रातः 04  बजकर 06 मिनट पर।

आज के शुभ मुहूर्त

  • अमृतकाल दोपहर 12 बजकर 44 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 12 मिनट तक है।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 37 मिनट से दोपहर 03 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 03 मिनट शाम 07 बजकर 25 मिनट तक है।
  • निशिता मुहूर्त मध्य रात्रि 11 बजकर 59 मिनट से लेकर रात्रि 12 बजकर 39 मिनट (04 जून 2020 00:39am) तक है।  
  • रवि योग आज रात्रि 08 बजकर 44 मिनट से लेकर 04 जून की सुबह 05 बजकर 22 मिनट तक बना है।
  • ब्रह्म मुहूर्त 04 जून 2020 की प्रातः 04 बजकर 04 मिनट से लेकर प्रातः 04 बजकर 42 मिनट तक बना हुआ है।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • यमगंड सुबह 07 बजकर 06 मिनट से सुबह 08 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
  • आज गुलिक काल सुबह 10 बजकर 33 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20  मिनट तक रहेगा।  
  • राहुकाल दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से लेकर 02 बजकर 10 मिनट तक बना रहेगा।
  • वर्ज्य काल मध्य रात्रि 01 बजकर 50 मिनट (4 जून 2020 01:50am) से 4 जून की प्रातः 03 बजकर 18 मिनट तक बना है।
  • दुर्मुहूर्त के अशुभ काल का प्रभाव आज रात्रि 11 बजकर 50 से 4 जून की दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक है।

आज के मंत्र

बुधवार को उक्त मंत्र का जप करने से भगवान गणेश आपके जीवन के सारे कष्ट बाधाओं को हर लेते हैं एवं शुभ फल प्रदान करते हैं। इस मंत्र का कम से कम 21 बार उच्चारण अवश्य करें।

गजाननं भूत गणादि सेवितं कपित्थ जम्बू फल चारूभक्षणं।
उमासुतं शोक विनाशकारकं नमामि विघ्रेश्वरपादपंकजम।।

बुधवार को उक्त मंत्र का जप करने से श्री गणेश आपकी बौद्धिक क्षमता को विकसित करते हैं। साथ ही जीवन के सभी तनाव को समाप्त करते हैं। इस मंत्र के जप से आपकी समझ एवं बौद्धिकता में वृद्धि होती है। जिससे लोग आपका मान सम्मान करते हैं।

ॐ नमो विघ्नहराय गं गणपतये नम:।

आज के उपाय

आज के बुध के उपाय निन्मलिखित हैं:

  • मूंग के लड्डू का भोग लगाएं। साथ ही गुड़ का भी प्रसाद चढ़ाये।
  • आज के दिन गाय को हरी घास खिलाएं साथ ही अपने भोजन का तीसरा हिस्सा गाय के लिए निकालें।
  • भगवान श्री गणेश की मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करें एवं दान पुण्य भी करें।
  • बुधवार के दिन किन्नरों को हरे वस्त्र का दान करने से आपके सभी दोष मुक्त होते हैं एवं घर परिवार में सुख शांति बरकरार रहती है।