आज का पंचांग 3 दिसंबर 2020 दैनिक शुभ-अशुभ मुहूर्त
आज दिनांक 3 दिसंबर 2020 मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और दिन बृहस्पतिवार का है। 2077 प्रमादी विक्रम सम्वत है। सूर्य दक्षिणायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। हेमन्त ऋतु है। तृतीया तिथि शाम 07 बजकर 30 मिनट तक चलायमान रहेगी, तत्पश्चात चतुर्थी तिथि का आरम्भ होगा।
आज सूर्य ज्येष्ठा नक्षत्र में रहते हुए वृश्चिक राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा दिन-रात मिथुन राशि में संचार करेगा।
सूर्योदय: सुबह 06 बजकर 57 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 05 बजकर 26 मिनट पर।
चंद्रोदय: शाम 07 बजकर 53 मिनट पर।
चन्द्रास्त: प्रातः 09 बजकर 28 मिनट पर।
ये भी पढ़ें: बृहस्पति ग्रह को प्रबल बनाएंगे ये उपाय
नक्षत्र: आर्द्रा नक्षत्र दोपहर 12 बजकर 25 तक चलायमान रहेगा, फिर पुनर्वसु नक्षत्र आरम्भ होगा।
योग: शुभ योग सुबह 11 बजकर 05 मिनट तक बना रहेगा, जिसके बाद शुक्ल योग शुरू होगा।
करण: विष्टि करण शाम 07 बजकर 30 मिनट तक बना रहेगा, जिसके बाद बव की शुरुआत होगी।
ये भी पढ़ें: बृहस्पतिवार के विशेष उपाय एवं मंत्र, जानिए आज के दिन किनकी करें विशेष पूजा
आज के शुभ मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक बना रहेगा।
- सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से 04 दिसंबर प्रातः 06 बजकर 56 मिनट तक है।
- विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से दोपहर 02 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।
- गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 14 मिनट से शाम 05 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।
- निशिता मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 43 मिनट से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 38 मिनट (04 दिसंबर 00:38am) तक रहेगा।
- ब्रह्म मुहूर्त 04 दिसंबर 2020 प्रातः 05 बजकर 11 मिनट से 04 दिसंबर प्रातः 06 बजकर 03 मिनट तक बना रहेगा।
आज के अशुभ मुहूर्त
- भद्रा काल सुबह 06 बजकर 55 मिनट से शाम 07 बजकर 30 मिनट तक है।
- यमगण्ड प्रातः 06 बजकर 55 मिनट से प्रातः 08 बजकर 20 मिनट तक है।
- गुलिक काल सुबह 09 बजकर 33 मिनट से सुबह 10 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।
- दुर्मुहूर्त काल पहले सुबह 10 बजकर 25 मिनट से सुबह 11 बजकर 10 मिनट तक, फिर दूसरी बार दोपहर 02 बजकर 35 मिनट से दोपहर 03 बजकर 20 मिनट तक बना रहेगा।
- राहुकाल दोपहर 01 बजकर 27 मिनट से दोपहर 02 बजकर 29 मिनट तक बना रहेगा।
- वर्ज्य काल मध्यरात्रि 12 बजकर 58 मिनट (04 दिसंबर 00:58am) से देर रात्रि 02 बजकर 45 मिनट (04 दिसंबर 02:45am) तक बना रहेगा।