विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 26 जून 2020

Aaj Ka Panchang 26 June 2020

आज दिनांक 26 जून 2020 आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और दिन शुक्रवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। ग्रीष्म ऋतु है। आज पंचमी तिथि प्रातः 07 बजकर 01 मिनट तक चलायमान रहेगी, इसके पश्चात षष्ठी तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में रहते हुए मिथुन राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा दिन-रात सिंह राशि मे संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 24 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 24 मिनट पर।

चंद्रोदय: प्रातः 10 बजकर 12 मिनट पर।
चन्द्रास्त: रात्रि 11 बजकर 34 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: शुक्रवार के उपाय जो बढ़ाएंगे धन-दौलत

नक्षत्र: मघा नक्षत्र सुबह 11 बजकर 25 मिनट तक चलायमान रहेगा, जिसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शुरू होगा।

योग: सिद्धि योग अर्धरात्रि 01 बजकर 55 मिनट (27 जून 01:55 am) तक रहेगा, जिसके बाद व्यतीपात योग की शुरुआत होगी।

करण: बालव करण प्रातः 07 बजकर 01 मिनट तक, फिर कौलव करण शाम 06 बजकर 04 मिनट तक, फिर तैतिल करण 27 जून की प्रातः 05 बजकर 03 मिनट तक रहेगा, तत्पश्चात गर करण शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: शुक्र को मजबूत करने के अचूक उपाय

आज के शुभ मुहूर्त

  • रवि योग प्रातः 11 बजकर 27 मिनट से 27 जून की प्रातः 05 बजकर 25 मिनट तक है।
  • अमृत काल प्रातः 04 बजकर 07 मिनट से प्रातः 10 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।
  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 41 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 08 मिनट से शाम 07 बजकर 32 मिनट तक है।
  • निशिता मुहूर्त मध्यरात्रि 12 बजकर 03 मिनट (27 जून 00:03 am) से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 43 मिनट (27 जून 00:43 am) तक है।  
  • ब्रह्म मुहूर्त 27 जून 2020 प्रातः 04 बजकर 06 मिनट से लेकर 27 जून प्रातः 04 बजकर 46 मिनट तक बना हुआ है।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • गण्डमूल प्रातः 05 बजकर 25 मिनट से प्रातः 11 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।
  • यमगण्ड दोपहर 03 बजकर 52 मिनट से शाम 05 बजकर 39 मिनट तक है।
  • गुलिक काल प्रातः 07 बजकर 09 मिनट से प्रातः 08 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त काल पहले सुबह 08 बजकर 12 मिनट से सुबह 09 बजकर 09 मिनट तक, फिर दूसरी बार दोपहर 12 बजकर 51 मिनट से दोपहर 01 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
  • राहुकाल प्रातः 10 बजकर 38 मिनट से दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक बना रहेगा।
  • वर्ज्य काल संध्या 07 बजकर 01 मिनट से रात्रि 08 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।