विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 23 अगस्त 2020, दैनिक शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 23 August 2020 Hindi Panchang Today

आज दिनांक 23 अगस्त 2020 भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और दिन रविवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। वर्षा ऋतु है। ऋषि पंचमी है। पंचमी तिथि शाम 05 बजकर 04 मिनट तक चलायमान रहेगी, इसके पश्चात षष्ठी तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य मघा नक्षत्र में रहते हुए सिंह राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा प्रातः 06 बजकर 09 मिनट तक कन्या, तत्पश्चात तुला राशि मे संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 56 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 06 बजकर 50 मिनट पर।

चंद्रोदय: सुबह 10 बजकर 13 मिनट पर।
चन्द्रास्त: रात 10 बजकर 02 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: रविवार के मंत्र व उपाय

नक्षत्र: चित्रा नक्षत्र शाम 05 बजकर 08 मिनट तक चलायमान रहेगा, जिसके बाद स्वाती नक्षत्र शुरू होगा।

योग: शुभ योग सुबह 06 बजकर 48 मिनट तक, तत्पश्चात शुक्ल 24 अगस्त तड़के 03 बजकर 33 मिनट (24 अगस्त 03:33am) तक चलायमान रहेगा, इसके बाद ब्रह्म योग की शुरुआत होगी।

करण: बव करण सुबह 06 बजकर 30 मिनट तक, फिर बालव करण शाम 05 बजकर 04 मिनट तक, फिर इसके बाद कौलव करण 24 अगस्त तड़के 03 बजकर 46 मिनट (24 अगस्त 03:46am) तक बना रहेगा, तत्पश्चात तैतिल करण शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: सूर्य शांति के अचूक उपाय एवं मंत्र

आज के शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक बना रहेगा।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 35 मिनट से दोपहर 03 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 42 मिनट से शाम 07 बजकर 02 मिनट तक है।
  • निशिता मुहूर्त मध्यरात्रि 12 बजकर 01 मिनट (24 अगस्त 00:01 am) से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 44 मिनट (24 अगस्त 00:44 am) तक रहेगा।
  • रवि योग शाम 05 बजकर 04 मिनट से 24 अगस्त प्रातः 05 बजकर 53 मिनट तक बना रहेगा।
  • अमृत काल सुबह 11 बजकर 18 मिनट से दोपहर 12 बजकर 41 मिनट तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 24 अगस्त 2020 प्रातः 04 बजकर 29 मिनट से 24 अगस्त प्रातः 05 बजकर 09 मिनट तक बना रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • गुलिक काल दोपहर 03 बजकर 36 मिनट से शाम 05 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त काल शाम 05 बजकर 07 मिनट से शाम 06 बजकर 02 मिनट तक बना रहेगा।
  • राहुकाल शाम 05 बजकर 13 मिनट से शाम 06 बजकर 54 मिनट तक बना रहेगा।
  • यमगण्ड दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से दोपहर 02 बजकर 03 मिनट तक है।
  • वर्ज्य काल रात 10 बजकर 16 मिनट से रात 11 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।