विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 21 नवंबर 2020, दैनिक शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 21 November 2020 Hindi Panchang Today

आज दिनांक 21 नवम्बर 2020 कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन शनिवार का है। 2077 प्रमादी विक्रम सम्वत है। सूर्य दक्षिणायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। शरद ऋतु है। सप्तमी तिथि रात्रि 09 बजकर 50 मिनट तक चलायमान रहेगी, तत्पश्चात अष्टमी तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य अनुराधा नक्षत्र में रहते हुए वृश्चिक राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा रात 10 बजकर 30 मिनट तक मकर, तत्पश्चात कुम्भ राशि में संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 06 बजकर 50 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 05 बजकर 26 मिनट पर।

चंद्रोदय: दोपहर 12 बजकर 36 मिनट पर।
चन्द्रास्त: मध्यरात्रि 11 बजकर 35 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: राहु-केतु के दुष्प्रभाव से बचाएंगे भगवान् काल भैरव

नक्षत्र: श्रवण नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 56 मिनट तक चलायमान रहेगा, जिसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र प्रारम्भ होगा।

योग: ध्रुव योग 22 नवंबर सुबह 06 बजकर 04 मिनट तक बना रहेगा, इसके बाद व्याघात योग की शुरुआत होगी।

करण: गर करण सुबह 09 बजकर 35 मिनट तक, फिर वणिज करण रात्रि 09 बजकर 50 मिनट तक बना रहेगा, तत्पश्चात विष्टि करण शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: कुंडली के काल सर्प योग को दूर करेंगे ये उपाय

आज के शुभ मुहूर्त

  • रवि योग एवं सर्वार्थ सिद्धि योग प्रातः 06 बजकर 51 मिनट से प्रातः 09 बजकर 52 मिनट तक बने रहेंगे।
  • द्विपुष्कर योग प्रातः 09 बजकर 52 मिनट से रात 09 बजकर 50 मिनट तक बना रहेगा।
  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 51 मिनट से दोपहर 02 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 16 मिनट से शाम 05 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।
  • निशिता मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 43 मिनट से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 33 मिनट (22 नवंबर 00:33am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 22 नवंबर 2020 प्रातः 05 बजकर 04 मिनट से 22 नवंबर प्रातः 05 बजकर 55 मिनट तक बना रहेगा।
  • अमृत काल मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट (22 नवंबर 00:15am) से देर रात्रि 01 बजकर 53 मिनट (22 नवंबर 00:53am) तक रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • गुलिक काल सुबह 06 बजकर 46 मिनट से सुबह 08 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त काल पहले सुबह 06 बजकर 46 मिनट से सुबह 07 बजकर 33 मिनट तक, तत्पश्चात सुबह 07 बजकर 33 मिनट से सुबह 08 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।
  • राहुकाल सुबह 09 बजकर 25 मिनट से सुबह 10 बजकर 50 मिनट तक बना रहेगा।
  • यमगण्ड दोपहर 01 बजकर 24 मिनट से दोपहर 02 बजकर 50 मिनट तक है।
  • वर्ज्य काल दोपहर 02 बजकर 03 मिनट से दोपहर 03 बजकर 50 मिनट तक बना रहेगा।
  • भद्रा काल रात 09 बजकर 45 मिनट से 22 नवंबर प्रातः 06 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।
  • पंचक काल रात 10 बजकर 23 मिनट से 22 नवंबर प्रातः 06 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।