विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 20 अक्टूबर 2020, दैनिक शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 20 October 2020 Hindi Panchang Today

आज दिनांक 20 अक्टूबर 2020 आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन मंगलवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य दक्षिणायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। शरद ऋतु है। चतुर्थी तिथि सुबह 11 बजकर 20 मिनट तक चलायमान रहेगी, तत्पश्चात पंचमी तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य चित्रा नक्षत्र में रहते हुए तुला राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 15 मिनट (21 अक्टूबर 02:15 am) तक वृश्चिक राशि, तत्पश्चात धनु राशि मे संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 06 बजकर 26 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 05 बजकर 48 मिनट पर।

चंद्रोदय: सुबह 10 बजकर 11 मिनट पर।
चन्द्रास्त: रात 08 बजकर 53 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: मोती रत्न के लाभ और धारण विधि

नक्षत्र: ज्येष्ठा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 15 मिनट (21 अक्टूबर 02:15 am) तक चलायमान रहेगा, जिसके बाद मूल नक्षत्र प्रारम्भ होगा।

योग: सौभाग्य योग सुबह 09 बजकर 52 मिनट तक बना रहेगा, इसके बाद शोभन योग की शुरुआत होगी।

करण: विष्टि करण सुबह 11 बजकर 20 मिनट तक, फिर बव करण रात 10 बजकर 10 मिनट तक बना रहेगा, तत्पश्चात बालव करण शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: आपका आज का राशिफल जानिए

आज के शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक है।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से दोपहर 02 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।
  • रवि योग अर्धरात्रि 02 बजकर 15 मिनट (21 अक्टूबर 02:15 am) से 21 अक्टूबर प्रातः 06 बजकर 30 मिनट तक बना रहेगा।
  • अमृत काल शाम 06 बजकर 03 मिनट से शाम 07 बजकर 28 मिनट तक बना रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 37 मिनट से शाम 05 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।
  • निशिता मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 39 मिनट से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 33 मिनट (21 अक्टूबर 00:33am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 21 अक्टूबर 2020 प्रातः 04 बजकर 42 मिनट से 21 अक्टूबर प्रातः 05 बजकर 36 मिनट तक बना रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • गण्ड मूल पूरे दिन बना रहेगा।
  • भद्रा काल सुबह 06 बजकर 23 मिनट से सुबह 11 बजकर 20 मिनट तक बना रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त काल पहले प्रातः 08 बजकर 39 मिनट से प्रातः 09 बजकर 29 मिनट तक, फिर दूसरी बार रात्रि 10 बजकर 48 मिनट से मध्यरात्रि 11 बजकर 43 मिनट तक बना रहेगा।
  • यमगण्ड सुबह 09 बजकर 13 मिनट से सुबह 10 बजकर 42 मिनट तक है।
  • वर्ज्य काल सुबह 09 बजकर 03 मिनट से सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक बना रहेगा।
  • गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 03 मिनट से दोपहर 01 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।
  • राहुकाल दोपहर 02 बजकर 54 मिनट से शाम 04 बजकर 23 मिनट तक बना रहेगा।