विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 10 दिसंबर 2020 दैनिक शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 10 December 2020 Hindi Panchang Today

आज दिनांक 10 दिसंबर 2020 मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और दिन बृहस्पतिवार का है। 2077 प्रमादी विक्रम सम्वत है। सूर्य दक्षिणायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। हेमन्त ऋतु है। दशमी तिथि दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक चलायमान रहेगी, तत्पश्चात एकादशी तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य ज्येष्ठा नक्षत्र में रहते हुए वृश्चिक राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा रात 09 बजकर 55 मिनट तक  कन्या राशि, तत्पश्चात तुला राशि में संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 07 बजकर 02 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 05 बजकर 24 मिनट पर।

चंद्रोदय: देर रात्रि पश्चात 03 बजकर 01 मिनट (11 दिसंबर 03:01am) पर।
चन्द्रास्त: दोपहर 02 बजकर 17 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: बृहस्पतिवार के विशेष उपाय एवं मंत्र, जानिए आज के दिन किनकी करें विशेष पूजा

नक्षत्र: हस्त नक्षत्र सुबह 10 बजकर 53 तक चलायमान रहेगा, फिर चित्रा नक्षत्र आरम्भ होगा।

योग: सौभाग्य योग शाम 07 बजकर 30 मिनट तक बना रहेगा, जिसके बाद शोभन योग शुरू होगा।

करण: विष्टि करण दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक, फिर बव रात्रि 11 बजकर 31 मिनट तक बना रहेगा, जिसके बाद बालव की शुरुआत होगी।

ये भी पढ़ें: पुखराज रत्न के फायदे और इसकी धारण विधि

आज के शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक बना रहेगा।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 40 मिनट से दोपहर 02 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 16 मिनट से शाम 05 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।
  • निशिता मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 49 मिनट से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 40 मिनट (11 दिसंबर 00:40am) तक रहेगा।
  • अमृत काल देर रात्रि 02 बजकर 59 मिनट (11 दिसंबर 02:59am) से 11 दिसंबर प्रातः 04 बजकर 23 मिनट तक है।
  • ब्रह्म मुहूर्त 11 दिसंबर 2020 प्रातः 05 बजकर 17 मिनट से 11 दिसंबर प्रातः 06 बजकर 07 मिनट तक बना रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • भद्रा काल सुबह 07 बजकर 01 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक है।
  • यमगण्ड प्रातः 07 बजकर 01 मिनट से प्रातः 08 बजकर 25 मिनट तक है।
  • गुलिक काल सुबह 09 बजकर 36 मिनट से सुबह 10 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त काल पहले सुबह 10 बजकर 28 मिनट से सुबह 11 बजकर 15 मिनट तक, फिर दूसरी बार दोपहर 02 बजकर 37 मिनट से दोपहर 03 बजकर 24 मिनट तक बना रहेगा।
  • राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से दोपहर 02 बजकर 51 मिनट तक बना रहेगा।
  • वर्ज्य काल शाम 06 बजकर 08 मिनट से देर शाम 07 बजकर 40 मिनट तक बना रहेगा।