विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 1 अक्टूबर 2020, दैनिक शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 1 October 2020 Hindi Panchang Today

आज दिनांक 1 अक्टूबर 2020 आश्विन अक्टूबर मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और दिन बृहस्पतिवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य दक्षिणायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। शरद ऋतु है। पूर्णिमा तिथि मध्यरात्रि 02 बजकर 36 मिनट (2 अक्टूबर 02:36am) तक चलायमान रहेगी, तत्पश्चात आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य हस्त नक्षत्र में रहते हुए कन्या राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा दिन-रात मीन राशि मे संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 06 बजकर 13 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 06 बजकर 09 मिनट पर।

चंद्रोदय: शाम 06 बजकर 12 मिनट पर।
चन्द्रास्त: नहीं है

ये भी पढ़ें: बृहस्पति ग्रह शांति निवारण के सरल उपाय

नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद 02 अक्टूबर प्रातः 05 बजकर 55 मिनट तक चलायमान रहेगा, जिसके बाद रेवती नक्षत्र शुरू होगा।

योग: वृद्धि योग रात 08 बजकर 29 मिनट तक बना रहेगा, इसके बाद ध्रुव योग की शुरुआत होगी।

करण: विष्टि करण दोपहर 01 बजकर 26 मिनट तक, इसके बाद बव करण मध्यरात्रि 02 बजकर 36 मिनट (2 अक्टूबर 02:36am) तक बना रहेगा, तत्पश्चात बालव करण शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: गुरुवार के विशेष मंत्र और उपाय

आज के शुभ मुहूर्त

  • गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 57 मिनट से शाम 06 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 11 मिनट से दोपहर 02 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।
  • निशिता मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 48 मिनट से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 33 मिनट (2 अक्टूबर 00:33am) तक रहेगा।
  • अमृत काल अर्धरात्रि 12 बजकर 39 मिनट (2 अक्टूबर 00:39am) से अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 22 मिनट (2 अक्टूबर 02:22am) तक बना रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 2 अक्टूबर 2020 प्रातः 04 बजकर 40 मिनट से 2 अक्टूबर प्रातः 05 बजकर 24 मिनट तक बना रहेगा।
  • सर्वार्थ सिद्धि योग 2 अक्टूबर प्रातः 05 बजकर 59 मिनट से 2 अक्टूबर प्रातः 06 बजकर 13 मिनट तक बना रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • पंचक काल पूरे दिन बना रहेगा।
  • यमगण्ड प्रातः 06 बजकर 13 मिनट से प्रातः 07 बजकर 45 मिनट तक है।
  • भद्रा काल सुबह 06 बजकर 12 मिनट से दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक बना रहेगा।
  • गुलिक काल प्रातः 09 बजकर 10 मिनट से प्रातः 10 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त काल पहले सुबह 10 बजकर 11 मिनट से सुबह 12 बजे तक, तत्पश्चात दूसरी बार दोपहर 02 बजकर 55 मिनट से दोपहर 03 बजकर 46 मिनट तक बना रहेगा।
  • राहुकाल दोपहर 01 बजकर 37 मिनट से दोपहर 03 बजकर 11 मिनट तक बना रहेगा।
  • वर्ज्य काल दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से दोपहर 03 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।
  • गण्ड मूल 2 अक्टूबर प्रातः 05 बजकर 55 मिनट से 2 अक्टूबर प्रातः 06 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।