आज का पंचांग 1 जून 2020
आज दिनांक 01 जून 2020 ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और दिन सोमवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। ग्रीष्म ऋतु है। आज गंगा दशहरा का पावन पर्व है।
आज दशमी तिथि दोपहर 02 बजकर 57 मिनट तक बनी रहेगी, इसके पश्चात एकादशी तिथि का आरंभ हो जायेगा। नक्षत्रों में हस्त नक्षत्र है जो 02 जून 2020 की प्रातः 01 बजकर 02 मिनट तक बना रहेगा, उसके बाद चित्रा नक्षत्र की शुरुआत होगी। इसके अलावा आज सिद्धि योग दोपहर 01 बजकर 09 मिनट तक बना है, फिर व्यतिपात योग का आरम्भ होगा। आज दोपहर के 02 बजकर 58 मिनट तक गर करण बना रहेगा, जिसके बाद वणिज करण 2 जून 2020 की मध्य रात्रि 01 बजकर 33 मिनट (01:33 am) बना रहेगा, इसके बाद विष्टि करण आरंभ होगा। आज सूर्य रोहिणी नक्षत्र में है जो वृषभ राशि मे संचार करेगा। वहीं आज चंद्रमा कन्या राशि मे संचार करेगा।
सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 23 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 16 मिनट पर।
चंद्रोदय: दोपहर 02 बजकर 29 मिनट पर।
चन्द्रास्त: मध्य रात्रि 02 बजकर 48 मिनट (02 जून 2020 02:48am) पर।
आज के शुभ मुहूर्त
- रवि योग प्रातः 5 बजकर 25 मिनट से अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 02 मिनट (2 जून 2020, 01:02am) तक रहेगा।
- अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक है।
- विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से दोपहर 03 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।
- गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 02 मिनट से 07 बजकर 25 मिनट तक है।
- आज अमृतकाल शाम 07 बजकर 33 मिनट से लेकर रात्रि 09 बजकर 02 मिनट तक है।
- निशिता मुहूर्त मध्य रात्रि 11 बजकर 59 मिनट से लेकर रात्रि 12 बजकर 40 मिनट (02 जून 2020 00:40am) तक है।
- ब्रह्म मुहूर्त 02 जून 2020 की प्रातः 04 बजकर 02 मिनट से लेकर प्रातः 04 बजकर 43 मिनट तक 02 जून 2020 को बना हुआ है।
आज के अशुभ मुहूर्त
- राहुकाल प्रातः 07 बजकर 07 मिनट से लेकर प्रातः 08 बजकर 52 मिनट तक बना रहेगा।
- यमगंड सुबह 10 बजकर 35 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।
- वर्ज्य काल सुबह 10 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक है।
- आज गुलिक काल दोपहर 02 बजकर 03 मिनट से शाम 03 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।
- दुर्मुहूर्त के अशुभ काल का प्रभाव दिन में दो बार रहेगा। पहली बार यह दोपहर 12 बजकर 47 मिनट से लेकर 01 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। साथ ही दुसरी बार यह दोपहर 03 बजकर 33 मिनट से संध्या 04 बजकर 28 मिनट तक है।
- भद्र योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 32 मिनट (2 जून 01:32am) से कल सुबह 05 बजकर 23 मिनट (2 जून ) तक रहेगा।
आज के मंत्र
'ओम नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जप करें।
'ऊँ जयन्ती मङ्गलाकाली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते'।।
मंत्र का पाठ करते हुए शक्ति की अधिष्ठात्री देवी दुर्गा का पूजन करें।
आज के उपाय
- आदिनाथ भगवान शंकर का गाय के दूध से अभिषेक करें।
- आज गुड़ खाकर कार्यों की शुरुआत करें।
- संध्याकाल मे घर में तुलसी के समीप घी का दीपक जलायें।