विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक पंचांग 8 फरवरी 2021

Aaj Ka Dainik Panchang 8 February 2021

आज दिनांक 8 फरवरी 2021 माघ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन सोमवार का है। 2077 प्रमादी विक्रम सम्वत है। सूर्य दक्षिणायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। शिशिर ऋतु है। द्वादशी तिथि 9 फरवरी तड़के सुबह 03 बजकर 21 मिनट तक चलायमान रहेगी, तत्पश्चात त्रयोदशी तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में रहते हुए मकर राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा दिन-रात धनु राशि में संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 07 बजकर 06 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 06 बजकर 07 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: शुभ विवाह हेतु शुभ मुहूर्त वर्ष 2021, जानिए कब से हैं आरम्भ

नक्षत्र: मूल नक्षत्र दोपहर 03 बजकर 23 मिनट तक चलायमान रहेगा, फिर पूर्वाषाढा नक्षत्र आरम्भ होगा।

योग: हर्षण योग सुबह 11 बजकर 35 मिनट तक बना रहेगा, जिसके बाद वज्र योग शुरू होगा।

करण: कौलव करण शाम 04 बजकर 05 मिनट तक, फिर तैतिल 9 फरवरी तड़के सुबह 03 बजकर 21 मिनट तक बना रहेगा, जिसके बाद गर शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: हाथ में बनी रेखाओं से जानें अपने जीवन में रुपए-पैसे की स्थिति

आज के शुभ मुहूर्त

  • अमृत काल प्रातः 09 बजकर 13 मिनट से प्रातः 10 बजकर 42 मिनट तक है।
  • अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक है।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 25 मिनट से दोपहर 03 बजकर 08 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 57 मिनट से शाम 06 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।
  • निशिता मुहूर्त मध्यरात्रि 12 बजकर 10 मिनट (9 फरवरी 00:10am) से लेकर देर रात्रि 01 बजे (9 फरवरी 01:00am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 9 फरवरी प्रातः 05 बजकर 22 मिनट से प्रातः 06 बजकर 10 मिनट तक बना रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • गण्ड मूल प्रातः 07 बजकर 03 मिनट से दोपहर 03 बजकर 23 मिनट तक बना रहेगा।
  • राहुकाल सुबह 08 बजकर 26 मिनट से सुबह 09 बजकर 52 मिनट तक बना रहेगा।
  • यमगण्ड सुबह 11 बजकर 11 मिनट से दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक है।
  • दुर्मुहूर्त काल पहले दोपहर 12 बजकर 55 मिनट से दोपहर 01 बजकर 45 मिनट तक, फिर दूसरी बार दोपहर 03 बजकर 08 मिनट से दोपहर 03 बजकर 55 मिनट तक बना रहेगा।
  • गुलिक काल दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से दोपहर 03 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।
  • वर्ज्य काल दोपहर 01 बजकर 47 मिनट से दोपहर 03 बजकर 23 मिनट तक बना रहेगा।