विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

शुभ विवाह हेतु शुभ मुहूर्त वर्ष 2021, जानिए कब से हैं आरम्भ

Wedding Vivah Shadi Ke Shubh Muhurat Days in 2021

वर्ष 2020 कोरोना की वजह से सभी जातकों के लिए काफी कष्टकारी व अनेकानेक प्रकार की परेशानियों व समस्याओं से भरा रहा है जिस वजह से अधिकांश मांगलिक व शुभ कार्य जातकों द्वारा टाल दिए गए।

वर्ष 2020 की विषम परिस्थिति व माहमारी के हालात में सभी की निगाहें वर्ष 2021 पर टिकी हुई थी। सभी इसी आस व उम्मीद में थे कि वर्ष 2021 खुशियों से पूर्ण रहने वाला होगा जो सभी जातकों के जीवन में सुख समृद्धि व उन्नति लेकर आएगा। इसी वजह से जातक शुभ कार्यों को नव वर्ष पर टालते गए।

हालांकि नव वर्ष के शुभारंभ के पश्चात वर्तमान में वर्ष 2021 की तथा वर्ष 2020 के तुलनात्मक परिपेक्ष को देखें तो वर्ष 2021 वर्ष 2020 की तुलना में बेहतर साबित हो रहा है। वर्ष 2021 के आरंभ से ही कोरोना महामारी के संक्रमण का दर दिन-प्रतिदिन घटना भी जा रहा है, साथ ही वर्तमान समय में कोरोना वैक्सीन आ जाने की वजह से भी वर्ष 2021 महामारी के प्रकोप से काफी हद तक बचाव हुआ है। वर्ष 2020 में कई जातकों के शुभ विवाह व समारोह संस्कार आदि के कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए थे जिसके लिए जातकों ने अपनी निगाहें वर्ष 2021 पर टिकाए रखी थी।

ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि वर्ष 2021 में विवाह व अन्य शुभ कर्म हेतु कौन-कौन से शुभ मुहूर्त है। आज हम यहां वर्ष 2021 में विवाह के शुभ मुहूर्त के संबंध में आपको जानकारियां प्रदान करेंगे जो पूर्णरूपेण सनातन हिंदू पंचांग पर आधारित है। दरअसल हिंदू धर्म के सभी शुभ मुहूर्त, तिथि आदि व अन्य खगोलीय घटनाएं भी पूर्णतया सनातन हिंदू पंचांग की घटनाओं पर आधारित होती हैं।

हिंदू पंचांग में पूरे वर्ष भर का कैलेंडर होता है जिसमें प्रत्येक दिन के महत्व, मुहूर्त, नक्षत्र आदि का विस्तृत वर्णन देखने को मिलता है। इसी सनातन हिंदू पंचांग के माध्यम से ही जातक भिन्न-भिन्न प्रकार के व्रत-त्योहार आदि की जानकारियां भी प्राप्त कर पाते हैं, साथ ही खगोलीय घटनाओं पर भी ज्योतिष शास्त्री, पंचांग के मुताबिक व उनकी घटनाओं के आधार पर ही अपनी निगाहें रख पाते हैं।

वहीं यदि आज हम वर्ष 2021 में शुभ विवाह हेतु पड़ने वाले शुभ मुहूर्त की बात करें तो वर्ष 2021 में विवाह के शुभ मुहूर्त विवाह के योग आदि हेतु जातकों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ेगा, साथ ही इस वर्ष शुभ विवाह हेतु भी कम ही मुहूर्त, नक्षत्र, योग आदि देखने को मिल रहे हैं। जातकों को इस शुभ कार्य हेतु जनवरी, फरवरी और मार्च माह तक इंतजार करना होगा।

विवाह हेतु शुभ मुहूर्त अप्रैल में आरम्भ होने जा रहा है। तो आइए जानते हैं शुभ विवाह हेतु विवाह मुहूर्त, उसके नक्षत्र, तिथि, वार आदि के संबंध में-

ये भी देखें: वर्ष 2021 में आने वाले शुभ मुहूर्त एवं दिन

वर्ष 2021 के सभी माह में शुभ विवाह हेतु आने वाले मुहूर्त, तिथि, वार तथा नक्षत्र निम्नलिखित हैं:-

शुभ विवाह हेतु 2021 के मुहूर्त का आरम्भिक माह अप्रैल 2021

तारीख, वार तथा नक्षत्र-

  • 24 अप्रैल 2021 दिन शनिवार, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में।
  • 25 अप्रैल 2021 दिन रविवार, हस्त नक्षत्र में।
  • 26 अप्रैल 2021 दिन सोमवार, स्वाती नक्षत्र में।
  • 27 अप्रैल 2021 दिन मंगलवार, स्वाती नक्षत्र में।
  • 30 अप्रैल 2021 दिन शुक्रवार,  मूल नक्षत्र में।

मई 2021

  • 01 मई 2021 दिन शनिवार, मूल नक्षत्र में।
  • 03 मई 2021 दिन सोमवार,  उत्तरषाढा नक्षत्र में।
  • 07 मई 2021 दिन शुक्रवार, उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में।
  • 08 मई 2021 दिन शनिवार, उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में।
  • 15 मई 2021 दिन शनिवार, मृगशिरा नक्षत्र में।
  • 21 मई 2021 दिन शुक्रवार, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में।
  • 22 मई 2021 दिन शनिवार, उत्तराफाल्गुनी हस्त नक्षत्र में।
  • 24 मई 2021 दिन सोमवार, स्वाती नक्षत्र में।
  • 30 मई 2021 दिन रविवार,  उत्तरषाढा नक्षत्र में।

जून 2021

  • 04 जून 2021 दिन शुक्रवार, रेवती नक्षत्र में।
  • 05 जून 2021 दिन शनिवार, रेवती नक्षत्र में।
  • 19 जून 2021 दिन शनिवार, हस्त नक्षत्र में।
  • 30 जून 2021 दिन बुधवार, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र  में।

जुलाई 2021

  • 01 जुलाई 2021 दिन गुरूवार, उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में।
  • 02 जुलाई 2021 दिन शुक्रवार, रेवती नक्षत्र में।
  • 15 जुलाई 2021 दिन गुरूवार, उत्तराफाल्गुनी या हस्त नक्षत्र में।

नवम्बर 2021

  • 19 नवम्बर 2021 दिन शुक्रवार, रोहिणी नक्षत्र में।
  • 20 नवम्बर 2021 दिन शनिवार, रोहिणी नक्षत्र में।
  • 21 नवम्बर 2021 दिन रविवार, मृगशिरा नक्षत्र में।
  • 28 नवम्बर 2021 दिन रविवार, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में।
  • 29 नवम्बर 2021 दिन सोमवार, उत्तराफाल्गुनी या हस्त नक्षत्र में।
  • 30 नवम्बर 2021 दिन मंगलवार, हस्त नक्षत्र में।

दिसम्बर 2021

  • 01 दिसम्बर 2021 बुधवार, स्वाती नक्षत्र में।
  • 06 दिसम्बर 2021 सोमवार, उत्तरषाढा नक्षत्र में।
  • 07 दिसम्बर 2021 मंगलवार, उत्तरषाढा नक्षत्र में।
  • 11 दिसम्बर 2021 शनिवार, उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में।
  • 12 दिसम्बर 2021 रविवार, रेवती नक्षत्र में।
  • 13 दिसम्बर 2021 सोमवार, रेवती नक्षत्र में।