विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

हाथ में बनी रेखाओं से जानें अपने जीवन में रुपए-पैसे की स्थिति

Know status of money in your life through lines on your palm

पैसे वाली रेखा या मनी रेखा से तो हम अपने आर्थिक जीवन की स्थिति का अनुमान लगा सकते हैं, परंतु इसके अतिरिक्त सूर्य रेखा द्वारा भी हम इसका अंदाज़ा लगा सकते हैं। रिंग फिंगर या अनामिका उंगली के नीचे वाले हिस्से को सूर्य पर्वत कहते हैं। सूर्य पर्वत पर बनी रेखाओं द्वारा ही व्यक्ति के जीवन में धन की स्थिति का पता चलता है।

हस्तरेखा विज्ञान या पामिस्ट्री ऐसी कलाओं में शामिल है, जिसके द्वारा हम अपने जीवन में रुपये-पैसे संबंधित घटित घटनाओं को जान सकते हैं। फिर वे चाहे अच्छी हों या बुरी। हस्तरेखा विज्ञान में व्यक्ति के हाथों की रेखाओं को देखने पर यह जाना जा सकता है, कि उस व्यक्ति के जीवन में धन व संपत्ति की क्या स्थिति रहेगी, और वह कितने धन व पैसे कमा सकेगा। इसके अतिरिक्त व्यक्ति के प्रेम और वैवाहिक जीवन की दशा, जीवन रूपी नौका में किस तरह के उतार-चढ़ाव तथा सुख-दुख आदि को भी इसके द्वारा मालूम किया जा सकता है।

आप अपने हाथों की कुछ भिन्न रेखाओं से ही ये पता लगा सकते हैं, कि आपके जन्म से लेकर मृत्यु तक क्या-क्या विशेष या अद्भुत घटनाएं हुई हैं, और इससे आप स्वयं से जुड़े कुछ विचित्र राज भी आप जान सकते हैं। तो आइये जानते हैं पैसे से जुडी रेखा के विषय में।

ये भी देखें: धन की स्तिथि सुधारेंगे ये वास्तु उपाय

कैसी होगी आपके जीवन में धन की स्तिथि?

  • आपकी हथेली में अनामिका उंगली तथा सबसे छोटी उंगली के नीचे वाली एकदम सीधी सी रेखा को मनी लाइन या पैसे वाली रेखा कहा जाता है। हाथ में इस प्रकार की रेखाएं होना, जो एकदम सीधी व स्पष्ट दिखाई देतीं हों, यह दर्शातीं हैं कि उस व्यक्ति के पास बहुत ही धन व दौलत रहेगी।
  • परंतु अगर पैसे वाली रेखा सीधी नहीं बल्कि थोड़ी टेढ़ी सी है, तब इसका अर्थ यह होता है कि आपके पास धन व दौलत स्थिर होकर या टिक कर नहीं रहेगी। इससे आपके आर्थिक जीवन व करियर में कुछ परेशानियां और विपत्तियां भी आ सकतीं हैं। ऐसे में आपको बहुत अधिक परिश्रम और मेहनत के पश्चात ही धन व दौलत प्राप्त होती है।
  • यदि हाथ की मनी रेखा टूटी सी है या टुकड़ों-टुकड़ों में आगे बढ़ती हुई दिखती है, तो इसका अर्थ ये है कि आपके पास धन की कमी रहेगी जिस कारणवश आप अपनी कुछ उच्च इच्छाओं को पूरा नहीं कर सकते, सिर्फ गुजारा करने और छोटी-मोटी इच्छाओं को पूरा करने मात्र ही धन या पैसा कमा सकेंगे। ऐसे में यदि आपको अपनी हर इच्छा पूरी करनी है, तो आपको दुगनी मेहनत की आवश्यकता होगी। साधारणतया ऐसे लोगों को मेहनत करनी ही पड़ती है क्योंकि यदि ये लोग मेहनत या परिश्रम से पीछे हटेंगे, तो इनके जीवन में आर्थिक समस्याओं का पहाड़ से टूट पड़ता है जिस कारण ये बहुत दुखी व निराश हो जाते हैं।
  • सूर्य रेखा का सीधा होना यह स्पष्ट करता है कि हमारी सरकारी नौकरी या कोई भी अच्छा काम या नौकरी मिलने की संभावना रहती है। इसी के साथ उस व्यक्ति को बहुत ही प्रगति व ख्याति की प्राप्ति होती है। इस कारणवश उस व्यक्ति को सरलता से कामयाबी व सफलता मिल जाती है।
  • यदि आपकी सूर्य रेखा से कुछ और रेखाएं निकलती हुईं अंगुली की तरफ जा रहीं हैं तो आपको अपने व्यवसाय या नौकरी में बहुत ही अधिक सफलता मिलती है। जिससे आपका जीवन सुखमय होता है। ये लोग अपनी मेहनत द्वारा कमाये धन को सुरक्षित रखने व संभालने में निपुण होते हैं। इन लोगों को अपने हर कार्य में दूसरों की सहायता मिलती रहती है।
  • यदि सूर्य रेखा व पैसे वाली रेखा दोनों एक-दूसरे को भेदकर या काटते हुए बढ़ती हैं, तब ऐसे व्यक्तियों को सफलता अचानक मिल जाती है जिसे वे चमत्कार के समान समझते हैं।

ज्योतिष शास्त्रों के हिसाब से मोटी व मुलायम या चिकनी सी हथेलियों वाले मनुष्यों को धन के लिए अधिक परिश्रम नहीं करना पड़ता। ये लोग दौलत बड़ी ही सरलता से इकट्ठी कर लेते हैं।

ये भी देखें: शुक्रवार के उपाय जो बढ़ाएंगे धन-दौलत

ये भी जानें:

  • अंगूठे के ही नीचे एक रेखा होती है, जो शुक्र पर्वत को चारों ओर से घेरे रहती है। ये इंडेक्स फिंगर के ठीक नीचे गुरु पर्वत के थोड़ा पास से ही शुरू होकर हथेली के अंत भाग में स्थित मणिबंध की तरफ जाती है। ऐसा कहा जाता है कि जीवन रेखा यदि छोटी है, तो उम्र भी छोटी होती है, और जीवन रेखा यदि लम्बी सी है, तो उम्र भी लम्बी होती है।
  • अंगूठे के पास से निकलने वाली घुमावदार रेखा मस्तिष्क रेखा कहलाती है। अगर मस्तिष्क रेखा और जीवन रेखा के बीच अंतर या थोड़ी जगह है तब वह व्यक्ति स्वतंत्र और खुले विचारों वाला होता है। परंतु यदि इन दोनों रेखाओं के बीच जगह नहीं है, तब व्यक्ति बिना सोचे-समझे और बिना दिमाग लगाकर किसी कार्य को करता है।
  • जीवन रेखा की कोई शाखा या भाग उठकर गुरु पर्वत की ओर जाता है, तब व्यक्ति बहुत ही बड़ा पद या तरक्की हासिल करता है।
  • मध्यमा उंगली के नीचे के भाग को शनि पर्वत कहा जाता है। अगर जीवन रेखा का कोई भाग शनि पर्वत के क्षेत्र की ओर भाग्य रेखा के साथ दिखाई देता है, तब भी धन व दौलत की प्राप्ति होती है। ऐसी रेखा के अच्छे प्रभाव पड़ने पर व्यक्ति अपनी हर ख्वाहिश पूरी कर सकता है।
  • जीवन रेखा के छोटे टुकड़े नीचे की ओर जाते हैं, तब जीवन में कुछ परेशानियों व दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। परंतु यदि ये ऊपर की ओर हों तब जीवन में सफलता मिलती है।
  • जीवन रेखा के ऊपर यदि वर्गाकार चिन्ह है, तो ये आपके जीवन की रक्षा व सुरक्षा अच्छी है, यह दर्शाता है।

हस्त रेखा का अध्ययन

सर्वप्रथम अपने बाएँ हाथ को चुनें, क्योंकि हस्त रेखा अध्ययन के लिए बाएँ हाथ को शुभ माना जाता है। महिलाओं या स्त्रियों के लिए इस कहा जाता है कि उनका दायाँ हाथ जन्म का फल तथा बायाँ हाथ कर्मों के फल को दर्शाता है। पुरुषों के लिए महिलाओं का एकदम विपरीत होता है, अर्थात पुरुषों का दायां हाथ कर्मों तथा बायां हाथ जन्म का फल बताता है।

हाथ में चार महत्वपूर्ण रेखाएं होती हैं, जो निम्नलिखित हैं-

  1. हृदय रेखा
  2. मस्तिष्क रेखा
  3. जीवन रेखा
  4. भाग्य रेखा

हाथों का अलग-अलग आकार जैसे मोटा या पतला चौड़ा या चपटा आदि अलग अलग प्रकार से पंचतत्वों क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा को दर्शाता है।