विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक पंचांग 5 जनवरी 2021

Aaj Ka Dainik Panchang 5 January 2021

आज दिनांक 5 जनवरी 2021 पौष मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन मंगलवार का है। 2077 प्रमादी विक्रम सम्वत है। सूर्य दक्षिणायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। हेमंत ऋतु है। सप्तमी तिथि 06 जनवरी प्रातः 04 बजकर 45 मिनट तक चलायमान रहेगी, तत्पश्चात अष्टमी तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य पूर्वाषाढा नक्षत्र में रहते हुए धनु राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा दिन-रात कन्या राशि में संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 07 बजकर 17 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 05 बजकर 40 मिनट पर।

चंद्रोदय: मध्यरात्रि 11 बजकर 53 मिनट पर।
चन्द्रास्त: सुबह 11 बजकर 42 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: 4 जनवरी से 10 जनवरी 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल जानिए

नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शाम 06 बजकर 23 मिनट तक चलायमान रहेगा, फिर हस्त नक्षत्र आरम्भ होगा।

योग: शोभन योग देर रात्रि पश्चात 03 बजकर 03 मिनट (06 जनवरी 03:03am) तक बना रहेगा, जिसके बाद अतिगण्ड योग शुरू होगा।

करण: विष्टि करण शाम 04 बजकर 59 मिनट तक, फिर बव 06 जनवरी प्रातः 04 बजकर 05 मिनट तक बना रहेगा, जिसके बालव शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: मांगलिक दोष निवारण के सरल उपाय

आज के शुभ मुहूर्त

  • त्रिपुष्कर योग एवं रवि योग प्रातः 07 बजकर 20 मिनट से शाम 06 बजकर 19 मिनट तक बने रहेंगे।
  • अमृत काल सुबह 11 बजकर 28 मिनट से दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक है।
  • अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक बना रहेगा।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 13 मिनट से दोपहर 02 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 30 मिनट से शाम 05 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।
  • निशिता मुहूर्त मध्यरात्रि 12 बजकर 02 मिनट से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 53 मिनट (06 जनवरी 2021 00:53am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 6 जनवरी 2021 प्रातः 05 बजकर 28 मिनट से 6 जनवरी प्रातः 06 बजकर 22 मिनट तक बना रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • भद्रा काल सुबह 07 बजकर 13 मिनट से शाम 04 बजकर 59 मिनट तक है।
  • दुर्मुहूर्त काल पहले सुबह 09 बजकर 18 मिनट से सुबह 10 बजकर 03 मिनट तक, फिर दूसरी बार रात्रि 10 बजकर 59 मिनट से मध्यरात्रि 12 बजकर 01 मिनट (06 जनवरी 2021 00:01am) तक बना रहेगा।
  • यमगण्ड सुबह 09 बजकर 49 मिनट से सुबह 11 बजकर 11 मिनट तक है।
  • गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से दोपहर 01 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।
  • राहुकाल दोपहर 03 बजकर 01 मिनट से शाम 04 बजकर 23 मिनट तक बना रहेगा।
  • वर्ज्य काल देर रात्रि 02 बजकर 18 मिनट (06 जनवरी 2021 02:18am) से 06 जनवरी सुबह तड़के 03 बजकर 53 मिनट तक बना रहेगा।