विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक पंचांग 4 मार्च 2021

Aaj Ka Dainik Panchang 4 March 2021

आज दिनांक 4 मार्च 2021 फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन बृहस्पतिवार का है। 2077 प्रमादी विक्रम सम्वत है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। वसंत ऋतु है। षष्ठी तिथि रात 09 बजकर 56 मिनट तक चलायमान रहेगी, तत्पश्चात सप्तमी तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य शतभिषा नक्षत्र में शाम 06 बजकर 12 मिनट तक, फिर पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में रहते हुए कुंभ राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा शाम 06 बजकर 23 मिनट तक तुला राशि, तत्पश्चात वृश्चिक राशि में संचार करेगा।

सूर्योदय: प्रातः 06 बजकर 44 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 06 बजकर 22 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: बृहस्पति ग्रह दोष निवारण के बेहतरीन उपाय

नक्षत्र: विशाखा नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 57 मिनट तक चलायमान रहेगा, फिर अनुराधा नक्षत्र आरम्भ होगा।

योग: व्याघात योग देर रात 11 बजकर 37 मिनट तक बना रहेगा, जिसके बाद हर्षण योग शुरू होगा।

करण: गर करण सुबह 11 बजकर 10 मिनट तक, फिर वणिज रात 09 बजकर 56 मिनट तक बना रहेगा, जिसके बाद विष्टि शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: गुरुवार के विशेष उपाय एवं मंत्र

4 मार्च 2021 के शुभ मुहूर्त

  • रवि योग पहले प्रातः 06 बजकर 45 मिनट से  संध्याकाल 06 बजकर 10 मिनट तक, फिर दूसरी बार रात 11 बजकर 59 मिनट से 5 मार्च प्रातः 06 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।
  • अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक है।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से दोपहर 03 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।
  • अमृत काल दोपहर 03 बजकर 48 मिनट से शाम 05 बजकर 13 मिनट तक है।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 13 मिनट से शाम 06 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।
  • सर्वार्थ सिद्धि योग रात 11 बजकर 59 मिनट से 5 मार्च प्रातः 06 बजकर 39 मिनट है।
  • निशिता मुहूर्त मध्यरात्रि 12 बजकर 10 मिनट (5 मार्च 00:10am) से लेकर देर रात्रि 12 बजकर 56 मिनट (5 मार्च 00:56am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 5 मार्च प्रातः 05 बजकर 04 मिनट से प्रातः 05 बजकर 51 मिनट तक बना रहेगा।

4 मार्च 2021 के अशुभ मुहूर्त

  • यमगण्ड सुबह 06 बजकर 41 मिनट से सुबह 08 बजकर 13 मिनट तक है।
  • वर्ज्य काल सुबह 06 बजकर 47 मिनट से सुबह 08 बजकर 20 मिनट तक बना रहेगा।
  • गुलिक काल सुबह 09 बजकर 36 मिनट से सुबह 11 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त काल पहले सुबह 10 बजकर 34 मिनट से सुबह 11 बजकर 25 मिनट तक, फिर दूसरी बार दोपहर 03 बजकर 15 मिनट से शाम 04 बजकर 06 मिनट तक बना रहेगा।
  • राहुकाल दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से दोपहर 03 बजकर 30 मिनट तक है।
  • भद्रा काल रात 09 बजकर 56 मिनट से 5 मार्च प्रातः 06 बजकर 44 मिनट तक है।