विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 23 मार्च 2021 शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Dainik Panchang 23 March 2021

आज दिनांक 23 मार्च 2021 फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दिन मंगलवार का है। 2077 प्रमादी विक्रम सम्वत है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। वसंत ऋतु है। नवमी तिथि सुबह 10 बजकर 09 मिनट तक चलायमान रहेगी, तत्पश्चात दशमी तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में रहते हुए मीन राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा शाम 04 बजकर 32 मिनट तक मिथुन राशि, फिर इसके बाद कर्क राशि में संचार करेगा।

सूर्योदय: प्रातः 06 बजकर 23 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 06 बजकर 33 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने से होंगे सभी संकट दूर

नक्षत्र: पुनर्वसु नक्षत्र रात 10 बजकर 48 मिनट तक चलायमान रहेगा, फिर पुष्य नक्षत्र आरम्भ होगा।

योग: शोभन योग दोपहर 12 बजकर 41 मिनट तक बना रहेगा, जिसके बाद अतिगण्ड योग शुरू होगा।

करण: कौलव करण सुबह 10 बजकर 09 मिनट तक, फिर तैतिल रात 09 बजकर 22 मिनट तक बना रहेगा, जिसके बाद गर शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: मंगलवार के मंत्र व उपाय, ऐसे करें हनुमान जी की आराधना

आज के शुभ मुहूर्त

  • रवि योग पूर्ण दिन चलयमना रहेगा।  
  • अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक है।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से दोपहर 03 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 24 मिनट से शाम 06 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।
  • अमृत काल रात्रि 08 बजकर 16 मिनट से रात्रि 09 बजकर 53 मिनट तक है।
  • निशिता मुहूर्त मध्यरात्रि 12 बजकर 05 मिनट (24 मार्च 00:05am) से लेकर देर रात्रि 12 बजकर 50 मिनट (24 मार्च 00:50am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 24 मार्च प्रातः 04 बजकर 48 मिनट से प्रातः 05 बजकर 31 मिनट तक बना रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • दुर्मुहूर्त काल पहले सुबह 08 बजकर 46 मिनट से सुबह 09 बजकर 39 मिनट तक, फिर दूसरी बार रात 11 बजकर 15 मिनट से मध्यरात्रि 12 बजकर 05 मिनट (24 मार्च 00:05am) तक बना रहेगा।
  • यमगण्ड सुबह 09 बजकर 23 मिनट से सुबह 10 बजकर 57 मिनट तक है।
  • वर्ज्य काल सुबह 10 बजकर 05 मिनट से सुबह 11 बजकर 50 मिनट तक बना रहेगा।
  • गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से दोपहर 02 बजकर 01 मिनट तक रहेगा।
  • राहुकाल दोपहर 03 बजकर 28 मिनट से शाम 05 बजकर 03 मिनट तक है।