विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक पंचांग 2 फरवरी 2021

Aaj Ka Dainik Panchang 2 February 2021

आज दिनांक 2 फरवरी 2021 माघ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और दिन मंगलवार का है। 2077 प्रमादी विक्रम सम्वत है। सूर्य दक्षिणायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। शिशिर ऋतु है। पंचमी तिथि शाम 04 बजकर 21 मिनट तक चलायमान रहेगी, तत्पश्चात षष्ठी तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य श्रवण नक्षत्र में रहते हुए मकर राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा दिन-रात कन्या राशि में संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 07 बजकर 08 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 06 बजे।

ये भी पढ़ें: इस सप्ताह 1 से 7 फरवरी 2021 का साप्ताहिक राशिफल जानें

नक्षत्र: हस्त नक्षत्र देर रात 10 बजकर 35 मिनट तक चलायमान रहेगा, फिर चित्रा नक्षत्र आरम्भ होगा।

योग: धृति योग 03 फरवरी तड़के सुबह 03 बजकर 59 मिनट तक बना रहेगा, जिसके शूल अतिगण्ड योग शुरू होगा।

करण: तैतिल करण शाम 04 बजकर 21 मिनट तक, फिर गर 3 फरवरी तड़के सुबह 03 बजकर 17 मिनट तक बना रहेगा, जिसके बाद वणिज शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: मंगल ग्रह दोष निवारण हेतु अचूक  उपाय

आज के शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 14 मिनट से दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक है।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 52 मिनट से शाम 06 बजकर 12 मिनट तक रहेगा।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 27 मिनट से दोपहर 03 बजकर 08 मिनट तक रहेगा।
  • निशिता मुहूर्त मध्यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट (3 फरवरी 00:09am) से लेकर देर रात्रि 01 बजे (3 फरवरी 01:00am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 3 फरवरी प्रातः 05 बजकर 25 मिनट से प्रातः 06 बजकर 13 मिनट तक बना रहेगा।
  • अमृत काल शाम 04 बजकर 56 मिनट से शाम 06 बजकर 22 मिनट तक है।
  • रवि योग देर रात्रि 10 बजकर 35 मिनट से 3 फरवरी प्रातः 07 बजकर 06 मिनट तक रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 33 मिनट से दोपहर 01 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त काल पहले सुबह 09 बजकर 16 मिनट से सुबह 10 बजकर 05 मिनट तक, फिर दूसरी बार रात 11 बजकर 14 मिनट से मध्यरात्रि 12 बजकर 11 मिनट (3 फरवरी 00:11am) तक बना रहेगा।
  • राहुकाल दोपहर 03 बजकर 15 मिनट से शाम 04 बजकर 44 मिनट तक बना रहेगा।
  • यमगण्ड सुबह 09 बजकर 50 मिनट से सुबह 11 बजकर 15 मिनट तक है।
  • वर्ज्य काल प्रातः 07 बजकर 50 मिनट से प्रातः 09 बजकर 24 मिनट तक बना रहेगा।