विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक पंचांग 19 जनवरी 2021

Aaj Ka Dainik Panchang 19 January 2021

आज दिनांक 19 जनवरी 2021 पौष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन मंगलवार का है। 2077 प्रमादी विक्रम सम्वत है। सूर्य दक्षिणायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। शिशिर ऋतु है। षष्ठी तिथि सुबह 10 बजकर 56 मिनट तक चलायमान रहेगी, तत्पश्चात सप्तमी तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य उत्तराषाढा नक्षत्र में रहते हुए मकर राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा दिन-रात मीन राशि में संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 07 बजकर 13 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 05 बजकर 51 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: साल 2021 में केतु के गोचर का क्या रहेगा सभी 12 राशियों के जातकों पर असर?

नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 58 मिनट तक चलायमान रहेगा, फिर रेवती नक्षत्र आरम्भ होगा।

योग: शिव योग शाम 06 बजकर 51 मिनट तक बना रहेगा, जिसके बाद सिद्ध योग शुरू होगा।

करण: तैतिल करण सुबह 10 बजकर 59 मिनट तक, फिर गर मध्यरात्रि 12 बजकर 05 मिनट तक बना रहेगा, जिसके बाद वणिज शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: वर्ष 2021 के मुख्य हिन्दू त्योहार एवं व्रत

आज के शुभ मुहूर्त

  • रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग प्रातः 07 बजकर 16 मिनट से प्रातः 09 बजकर 52 मिनट तक बने रहेंगे।
  • अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक है।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से दोपहर 03 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 42 मिनट से शाम 06 बजकर 04 मिनट तक रहेगा।
  • निशिता मुहूर्त मध्यरात्रि 12 बजकर 08 मिनट (20 जनवरी 2021 00:08am) से लेकर मध्यरात्रि 01 बजकर 01 मिनट (20 जनवरी 2021 01:01am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 20 जनवरी प्रातः 05 बजकर 29 मिनट से 20 जनवरी प्रातः 06 बजकर 19 मिनट तक बना रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • पंचक काल पूरे दिन बना रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त काल पहले सुबह 09 बजकर 17 मिनट से सुबह 10 बजकर 06 मिनट तक, फिर दूसरी बार रात 11 बजकर 08 मिनट से मध्यरात्रि 12 बजकर 07 मिनट (20 जनवरी 2021 00:07am) तक बना रहेगा।
  • गण्ड मूल सुबह 09 बजकर 53 मिनट से 20 जनवरी प्रातः 07 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।
  • यमगण्ड सुबह 09 बजकर 50 मिनट से सुबह 11 बजकर 15 मिनट तक है।
  • गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से दोपहर 01 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
  • राहुकाल दोपहर 03 बजकर 09 मिनट से शाम 04 बजकर 32 मिनट तक बना रहेगा।
  • वर्ज्य काल रात 11 बजकर 14 मिनट से देर रात्रि 01 बजकर 04 मिनट (20 जनवरी 2021 01:04am) तक बना रहेगा।