विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 13 मई 2020

13 May 2020 Aaj Ka Panchang

आज दिनांक 13 मई 2020 ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन बुधवार का है। विक्रम संवत् 2077 चलायमान है। आज सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। ग्रीष्म ऋतु चलायमान है।

आज षष्ठी तिथि सुबह 06 बजे तक बनी रहेगा, तत्पश्चात सप्तमी तिथि का आरंभ हो जाएगा। आज श्रवण नक्षत्र सूर्योदय काल से लेकर अगले दिन की सुबह 06 बजकर 23 मिनट बना हुआ है। उसके बाद घनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ हो जायेगा। साथ ही शुक्ल योग अर्धरात्रि 01 बजकर 11 मिनट बना हुआ रहेगा जिसके बाद ब्रह्म योग का आरंभ हो जाएगा। वणिज करण प्रातः 06 बजे तक बना हुआ है, फिर बव करण का आरंभ होगा। आज चंद्रमा दिन- रात मकर राशि पर संचार करेगा।

ये भी पढ़ें: राशिफल से जाने आपका आने वाला समय

सूर्योदय: प्रातः 05 बजकर 32 मिनट।
सूर्यास्त: संध्या 07 बजकर 04 मिनट।

शुभ मुहूर्त

किसी कार्य की शुरुआत करने के पूर्व शुभ मुहूर्त का ज्ञात होने अत्यंत आवश्यक है। शुभ मुहूर्त में आरंभ किया गया कार्य सदैव शुभफलदायी होता है। आज के शुभ मुहूर्तों में अमृत काल सुबह 07 बजकर 21 मिनट से 09 बजकर 02 मिनट तक बना हुआ है। साथ ही विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से दोपहर 03 बजकर 27 मिनट तक है। इस मुहूर्त में किसी नए कार्य की शुरुआत करने से आपको सफलता अवश्य ही प्राप्त होगी। आज गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 50 मिनट से 07 बजकर 14 मिनट तक बना है।

अशुभ मुहूर्त

अशुभ मुहूर्त में किये जा रहे कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होना तय माना जाता है। अतः किसी भी अच्छे कार्य के आरम्भ के पूर्व इन मुहूर्तों की काल अवधि की समझ आवश्यक है। आज के अशुभ मुहूर्त में भद्रा काल सुबह 05 बजकर 59 मिनट से संध्या काल 06 बजकर 19 म‍िनट तक बना हुआ है। इसके अतिरिक्त यमगंड सुबह 07 बजकर 13 मिनट से 08 बजकर 54 मिनट तक है। गुल‍िक काल सुबह 10 बजकर 36 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक बना है। आज राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक है। इसे अशुभ मुहूर्त में अधिक दुष्प्रभावी माना जाता है। अतः इस दौरान आप शुभ कार्यों की शुरुआत न करें।

मंत्र

  • 'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:' मंत्र का 108 बार जप करें।
  • भगवान श्री गणेश के मंत्र 'ॐ गणेशाम्बिकाभ्यां नम:' का 108 बार जप करें।

आज के उपाय

  • आज भगवान श्री गणेश को अक्षत, पुष्प, धूप, गंध, मेवा-मिष्ठान आदि चढ़ाकर उनकी पूजा आराधना करें ।
  • भूखे कुत्तों को भोजन करवाएं।
  • गाय को नियमित रूप से रोटी खिलाना ना भूले।

अन्य ज्योतिषीय उपाय: