विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 5 जनवरी 2021

Daily Numerology Prediction 5 January 2021 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 5 जनवरी 2021 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 5 है तो वही भाग्यांक 2 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक।

अंक - 1

आपके सामाजिक मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा आदि में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आप संतान को लेकर थोड़े चिंतित नजर आएंगे, संतान के भविष्य आदि को लेकर आप काफी विचारशील मुद्रा में नजर आएंगे। घर परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा, किसी प्रकार के कार्यक्रम आदि के आयोजन होने के भी आसार नजर आ रहे हैं जिस वजह से दिन काफी व्यस्तता पूर्ण रहेगा। आज आप साझेदारी से कार्य लेंगे और अपने सभी संबंधों को काफी महत्व देंगे। आज के दिन किसी भी रिश्ते व संबंध आदि से जुड़े निर्णय को समझदारी के साथ लें।

अंक - 2

आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी। आपके दिन की शुरुआत काफी बेहतरीन रहने वाली है। हालांकि आपको अपनी वाणी पर थोड़ा संयम बरतने की आवश्यकता है। बोलने से पहले शब्दों को अवश्य ही तोले तभी अपनी बातों को रखें अन्यथा आप सकारात्मक भावना रखते हुए भी अपने उल्टे-पुल्टे शब्दों से वातावरण को बिगाड़ देंगे। आज आप अपने आर्थिक मसलों को लेकर सोच समझकर कदम रखेंगे, पर बावजूद इसके आपके खर्च में बढ़ोतरी होगी जिस वजह से आपकी आर्थिक हालात के प्रभावित हो जाने के आसार हैं। सेहत के दृष्टिकोण से समय अच्छा है, आपको स्वास्थ्य को लेकर अत्यधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।

ये भी देखें: जानिए राशि अनुसार वर्ष 2021 में कौन सा माह होगा आपके लिए अत्यंत ही शुभकारी व लाभकारी

अंक - 3

आज के दिन आपको धैर्य धरकर हिम्मत से कार्य लेने की आवश्यकता है। हालांकि आज आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को आसानी से अन्य जनों के माध्यम से पूर्ण कर लेंगे। किसी भी अनजान व्यक्ति या परिचित व्यक्ति पर यूं ही भरोसा कर लेना आप को महंगा पड़ सकता है। इससे आपके आर्थिक नुकसान होने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं प्रेम सम्बंधित मामलों में आज का दिन काफी सुखद एवं शानदार रहेगा, आप के मध्य कुछ प्रेम भरे लम्हें आएंगे।

अंक - 4

आर्थिक मसलों को लेकर आज का दिन सफलता प्रदान करेंगा। आज के दिन आप विशेष लाभ एवं परिणाम की प्राप्ति कर सकते है। कोशिश करें कि भावना में बहने की बजाए समझदारी से कार्य करते हुए ही कोई भी निर्णय लें। बौद्धिकता का उपयोग करें। बातों व भावनाओं में अधिक ना बहक जाए। अपने स्वभाव में विनम्रता व शालीनता बनाए रखने का प्रयत्न करें। घर परिवार के जनों के साथ आपको समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक जनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, जबकि वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए सामान्य बना रहेगा।

अंक - 5

विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सुखद एवं शांतिपूर्ण रहेगा। घर परिवार के जनों के साथ आप अपना समय व्यतीत करेंगे और ऐसा करना आपके मन को सुखद अनुभव प्रदान करेगा। आज आप आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होंगे। स्वयं को आर्थिक रूप से प्रफुल्लित व शांत बनाने हेतु धार्मिक आचरण करेंगे। आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपके रिश्ते में कुछ बेहतरीन रोमांस भरे लम्हे आएंगे।

ये भी देखें: फेंग शुई के अचूक उपाय जिनसे होगी धन की वर्षा

अंक - 6

आज का दिन काफी खर्चीला रहने वाला है। आपको अपने आर्थिक मसलों को लेकर सोच समझकर कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। धन खर्च आदि के मसलों में आप फूंक-फूंक कर अपने कदम आगे रखे। घर परिवार के जनों व मित्रों की ओर से आज आपका मन काफी प्रसन्न व प्रफुल्लित रहेगा। आज आपके काफी समय से अटके हुए पुराने कार्य भी संपन्न हो जाएंगे। कानूनी मसलों को लेकर आपको सावधानी से आगे बढ़ने की आवश्यकता है, हालांकि कानूनी तथ्यों में परिणाम आपके अनुकूल ही रहेगा। कुल मिलाकर आपका दिन अच्छा रहेगा।

अंक - 7

आपकी आमदनी हेतु आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आप लाभ की प्राप्ति करेंगे। घर परिवार के कार्यों पर भी ध्यान देंगे। सेहत को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है, आपके पुराने रोगों के भी ऊभर जाने के आसार नजर आ रहे हैं। अतः सावधानी एवं सतर्कता बरतें। आज आपके माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे, आप भावनात्मक तौर पर उनसे जुड़ाव महसूस करेंगे। वहीं बच्चों व सगे-संबंधियों के साथ भी आप अपने संबंध बेहतर बनाने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। कारोबार में आज आप अपने कार्यों को नीतिगत तरीके से सिद्धांतों के साथ पूर्ण करेंगे जिससे आप अपने मन को संतुष्टि से भरा हुआ महसूस करेंगे।

अंक - 8

आज आपके दिन की शुरुआत काफी अच्छी रहने वाली है। आप अपने दिन को जोश, उत्साह व उमंग के साथ आरंभ करेंगे। आज आपको आसपास के स्थल पर यात्रा करने हेतु भी जाना पड़ सकता है। आपके गुप्त शत्रुओं में भी बढ़ोतरी हो सकती हैं। हालांकि बावजूद इन सभी के आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान की ओर से आपका मन संतुष्ट व प्रफुल्लित नजर आएगा। आपका मन काफी सहनशील व शिथिल बना रहेगा। आप तथ्यों को महत्व देंगे और रिश्तो की परख करेंगे।

अंक - 9

आज आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, पेट से संबंधित तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। अपने खानपान में भी संतुलन बनाए रखें। आज के दिन निवेश करने से पूर्व अवश्य ही विचार कर लें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। आज आपको सावधान रहकर आपको अपने कार्यों को अंजाम देने की आवश्यकता है। मित्रों की ओर से आपको सहयोग प्राप्त होगा जो आपके मन को प्रसन्नता प्रदान करेगा। आज आपके घर परिवार में किसी विशिष्ट त्यौहार व कार्यक्रम आदि को लेकर तैयारियां चल रही होंगी।