विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 5 दिसम्बर 2020

Daily Numerology Prediction 5 December 2020 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 05 दिसम्बर 2020 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 05 है तो वही भाग्यांक 3 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक।

अंक - 1

आज आप किसी विशेष कार्य का क्रियान्वयन कर सकते हैं। आपका आज का दिन काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। विद्यार्थियों के लिए दिन काफी लाभप्रद रहेगा। यदि आप किसी प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो आपका दिन अत्यंत ही शुभकारी और सफलता प्रदान करने वाला है। घर परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। घर में धार्मिक क्रियाकलाप हो सकते हैं, किसी समारोह पूजा-पाठ आदि के आयोजन होने के आसार नजर आ रहे हैं।

अंक - 2

आपका मन काफी खुश रहेगा। आप सभी से बेहतरीन बर्ताव रखेंगे। आपका दिन भी काफी खुशियों से संपन्न रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन काफी अच्छा रहेगा, आज आपको अपने प्रिय जन से मिलने-जुलने और वार्तालाप करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। आपका दिन प्रसन्नता प्रदायक रहने वाला है, आपके कई अटके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। आज आपको कम मेहनत पर भी बड़े सफलता की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप नौकरी हेतु प्रयासरत हैं तो आपका आज का दिन ऐसे कार्यों में भी आपके लिए लाभकारी व सफलता प्रदान साबित होगा। आपको किसी नौकरी आदि हेतु इंटरव्यू कॉल वगैरह आ सकता है।

ये भी देखें: आज का मिथुन राशिफल जानिए

अंक - 3

धार्मिक क्रियाकलापों की ओर आपका मन अग्रसर होगा। पूजा-पाठ आदि जैसे कार्यों में सम्मिलित होंगे और अपना काफी समय से क्रियाकलापों में देंगे। घर परिवार का वातावरण थोड़ा परिवर्तित नजर आएगा। आपकी व्यावहारिकता में व परिवार के अन्य जनों की व्यवहारिकता में भी कुछ विशेष परिवर्तन देखने को मिल सकता है, संभवतः यह परिवर्तन सकारात्मक ही हो। आज आपको कई तथ्यों को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लेने पड़ सकते हैं, ऐसे में आपको निर्णय लेने से पूर्व हर पहलुओं को परखने व समझने की जरूरत है अन्यथा आपके द्वारा लिया गया निर्णय नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। आज आपको स्वंय को वाद-विवाद से जुड़े मसलों से बचाए रखने की आवश्यकता है। संभावना है कि आज आपके कुछ पुराने वाद-विवाद, लड़ाई-झगड़े आदि से जुड़े मसलों का भी कोई बेहतरीन हल व समाधान निकल आए।

अंक - 4

आज आपके उच्च अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। आपके उच्च अधिकारियों की दृष्टि में आपके परफॉर्मेंस के बेहतर होने के आसार नजर आ रहे हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल व बेहतरीन साबित होने वाला है, आज आप अपने प्रियजन से विवाह संबंधित तथ्यों को लेकर विचार करेंगे, संभावना है आप अपने घर परिवार के जनों से विवाहित की वार्तालाप भी कर ले। आज लंबे अरसे के पश्चात आपको आपके मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा, आपको आपके मित्रों का कई अन्य क्षेत्र में भी सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन यदि आप निवेश कर रहे हैं, तो काफी सोच-समझकर ही करें।

अंक - 5

आज आप काफी दुविधाजनक स्थिति में रहेंगे। कई तथ्यों को लेकर आपके मन में उथल-पुथल के विचार बने रहेंगे। आप निर्णय ले पाने में स्वयं को सक्षम महसूस नहीं करेंगे। आपका मन अशांत रहेगा। ऐसे में आपको शांति बरतकर अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूर्ण करने हेतु प्रयास करने की आवश्यकता है। आज के दिन यदि आप कोई निर्णय ले रहे हैं तो सर्वप्रथम स्वयं के मन को संतुलित करें और संतुलित दृष्टिकोण व तौर तरीके से ही निर्णय लें ताकि सभी के लिए वह निर्णय हितकारी साबित हो, ना कि कुछ के लिए अत्यंत लाभकारी तो कई के लिए नुकसानदायक हो जाए।

अंक - 6

यदि आप लंबे अरसे से नौकरी आदि हेतु प्रयासरत हैं तो आपका आज का दिन सफलता पर दायक साबित हो सकता है। आज आपको नौकरी व इंटरव्यू आदि के लिए बुलाया जा सकता है। घर परिवार का वातावरण सुखद व शांतिपूर्ण रहेगा। सभी कार्य आपके अनुकूल संपन्न होंगे। वहीं कुछ अविवाहित विवाह योग्य जातकों के विवाह से संबंधित वार्तालाप के घर में तीव्र हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपको आँख से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, अपना ख्याल रखें।

ये भी देखें: वास्तु के अनुसार घर में लगाए परदों से ऐसे बदलें अपनी तकदीर

अंक - 7

घर परिवार में किसी विशेष परिवर्तन हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। पारिवारिक वातावरण का माहौल सकारात्मक बनाने का प्रयास करेंगे। आज के दिन यात्रा करना कुछ ठीक नहीं रहेगा, यह आपको तनाव व अशांति प्रदान करेगी, अतः यात्राओं को टाल ही दे तो बेहतर है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज जीवनसाथी आपके कई तथ्यों को लेकर असमंजस व सामंजस्य की स्थिति में नजर आएंगे। आज आपको अपनी आँख से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, आपको अपना ख्याल रखने की आवश्यकता है। आज कोई भी निर्णय लेने में समझदारी दर्शाए।

अंक - 8

आपका आज का दिन मिश्रित परिणाम प्रदर्शित करने वाला है। आज आप सभी कार्य में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज आपको आपके सहयोगियों एवं साथियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपके प्रति लोग विश्वास व स्नेह की भावना दर्शाएंगे। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है, अपनी वाणी में शालीनता और सौम्यता बनाए रखें। स्वयं को नकारात्मक तत्वों से दूर रखें। तामसिक पदार्थ आपके जीवन को अस्त-व्यस्त कर देंगे, अतः नशीले पदार्थ व बुरी लतों से स्वयं को दूर रखें।

अंक - 9

घर परिवार का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर में वाद-विवाद व कलह की स्थिति बनी रहेगी जो आपके मन को काफी दुखी कर देगा। वही अचल संपत्ति आदि से जुड़े मसलों को लेकर भी आज वाद-विवाद के अधिक बढ़ जाने के आसार नजर आ रहे हैं। ऐसे में आज आपको चतुराई व बौद्धिकता से कार्य लेने की आवश्यकता है अन्यथा आपके बने-बनाए कार्य भी बिगड़ सकते हैं। वहीं यदि आप समझदारी व बौद्धिकता से कार्य लेंगे तब कई अटक रहे कार्य भी बन जाएंगे। अधिक जोश व उत्तेजित होकर आपके कार्य के बनने के आसार नहीं है, अतः बौद्धिकता से कार्यालय स्वयं का नुकसान ना करवाएं। आज आपकी संतान के व्यवहार विचार व क्रियाकलाप से आपका मन थोड़ा उखड़ा-उखड़ा रहेगा।