अंक - 4
प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपका आज का दिन खुशियों से भरा पूरा व्यतीत होने वाला है। आपको लंबे अरसे के बाद अपने प्रियजन से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। वहीं जो सामाजिक कार्यकर्ता है, उनके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। आप अपनी ओर से सामाजिक क्रिया कलाप में खूब रुचि लेंगे और अपना काफी समय देंगे। घर परिवार के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें, उनकी सेहत की स्थिति प्रभावित हो सकती है। आज के दिन निवेश करना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
अंक - 5
आज आपके स्वभाव में शालीनता दिखेगी, लोग आप की ओर आकर्षित होंगे। आप खुशियों का जरिया बनेंगे। स्वयं भी खुश रहेंगे और दूसरों के लिए भी खुशहाल वातावरण बनाएंगे। वहीं घर परिवार में कुछ चुनौतीपूर्ण स्थिति आ सकती हैं जिनका आपको डटकर सामना करने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मन में घूमने फिरने का विचार हावी रहेगा, हालांकि आपके प्रियजन भी आपकी भावनाओं महत्व देंगे। प्रेम की वास्तविकता और गहराई का अनुभव कर पाएंगे।
ये भी देखें: जानिए शरद पूर्णिमा की तिथि और पूजन विधि
अंक - 6
आज आप स्वयं को मानसिक दबाव और तनाव के मध्य घिरा हुआ महसूस करेंगे, आपका मन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप किसी तथ्य को लेकर काफी इच्छुक व तत्पर रहेंगे। किंतु घर परिवार के जनों के हस्तक्षेप की वजह से आपके बने बनाए कार्य बिगड़ जाएंगे जो आपके मन को काफी दुखी करेगा। आपके स्वास्थ्य की स्थिति प्रभावित हो सकती है, आज आपको अपनी सेहत की स्थिति को बेहतर बनाए रखने हेतु आराम करने की आवश्यकता है। वहीं अचल संपत्ति से जुड़े मसलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
आगे पढ़ें बाकी के नंबर का भविष्यफल...