विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 20 नवंबर 2020

Daily Numerology Prediction 20 November 2020 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 20 नवंबर  2020 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 2 है तो वही भाग्यांक 8 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक।

अंक - 1

आर्थिक मसलों को लेकर आपका आज का दिन उन्नति प्रदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहकर्मियों से जरा संभल कर रहने की आवश्यकता है, आपके सहकर्मी आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकते हैं। वे आपको कार्यों को नकारात्मक तरीके से सभी के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं जो आपकी छवि को बिगाड़ने वाला साबित हो सकता है। आज आप भविष्य से संबंधित योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे जिसमें आपको जीवनसाथी की ओर से सहयोग प्राप्त होगा।

अंक- 2

धार्मिक क्रियाकलापों में आपका खूब मन लगेगा, आप पूजा-पाठ आदि जैसे कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आज आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यह यात्रा आप के लिए काफी खर्चीली साबित हो सकती है, हालांकि लाभदायक भी साबित होगी। आज आपको अपने खर्च को लेकर थोड़ा संभल कर चलने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों से जुड़े तथ्यों को पूर्व में ही नियोजित करें ताकि आर्थिक हालात पर अधिक दबाव ना पड़े। आज आप अपने घर की साज-सज्जा को बढ़ाने हेतु कुछ कार्य करवा सकते हैं। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

ये भी देखें: आज का सिंह राशिफल जानिए

अंक - 3

दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, जीवनसाथी के साथ बहसबाजी हो सकती है जिस वजह से आपके संबंध में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। अचल संपत्ति से जुड़े मसलों के लिए आज का दिन अत्यंत ही लाभकारी रहने वाला है। कारोबार में भी आपका दिन बढ़िया बीतने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी आमदनी में वृद्धि होगी, हालांकि कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। आज आपको मित्रों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा।

अंक - 4

आज आपके स्वास्थ्य की स्थिति कुछ ठीक नहीं है, आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसमी प्रभाव आप पर अपना असर दिखा सकता है जिस वजह से सर्दी, जुकाम, बुखार आदि से ग्रसित रहेंगे, साथ ही आपका मन भी भारी रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी लाभकारी रहने वाला है, आप सफलता की बुलंदियों को छुएंगें। आर्थिक मुद्दों को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, आज सोच समझकर ही अपना धन लगाएं लगाएं अन्यथा नुकसान हो सकता है।

अंक - 5

आपका आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपके अंदर जोश, ऊर्जा व उत्साह बना रहेगा जिसके बलबूते पर आप सभी कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूर्ण करेंगे और सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज आपके मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपकी पद प्रतिष्ठा में हो रही वृद्धि से आपके पारिवारिक जन भी काफी खुश नजर आएंगे। आज के दिन आपको किसी भी निर्णय को लेने से पूर्व जांच परख कर लेनी चाहिए अन्यथा आपका कोई बड़ा निर्णय गलत साबित हो सकता है। कारोबारियों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। आज के दिन की गई यात्रा आपकी लाभदायक साबित हो सकती है।

ये भी देखें: नवविवाहित जोड़े अगर सुखी दांपत्य जीवन चाहते है तो अपनाएं ये वास्तु उपाय

अंक - 6

आज आपके खर्च में अचानक काफी बढ़ोतरी हो सकती है, आप अपने बढ़े हुए खर्च को लेकर काफी परेशान और चिंतित नजर आएंगे। आर्थिक हालात आप के बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन मध्यम बना रहेगा, आज आपके मध्य किसी तथ्यों को लेकर बहस बाजी हो सकती है जिससे आपके रिश्ते प्रभावित होंगे। किंतु संभावना है कि परिस्थितियों के अनुरूप आपके हालात अनुकूल हो जाएंगे। आज आपको आपकी मेहनत का पूरा-पूरा लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक तौर पर आप उन्नति करेंगे।

अंक - 7

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने प्रियजन के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। कारोबारियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। यदि आप किसी नये कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं तो इस हेतु भी दिन आपका काफी लाभकारी व अनुकूल साबित होगा। विद्यार्थियों को आज अपनी मेहनत का पूर्ण परिणाम प्राप्त होगा, किंतु इसके लिए आपको अच्छे से मन लगाकर मेहनत करने की आवश्यकता है, तभी आप सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे।

अंक - 8

आज आपके कई अटके हुए कार्य बन जाएंगे, आप काफी सक्रिय रहेंगे। अपने सभी कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूर्ण करने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। आपको आपके कार्यों में व अन्य तथ्यों में भी पारिवारिक जनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अचल संपत्ति से जुड़े कार्यों को लेकर आपका आज का दिन ठीक नहीं रहेगा, अचल संपत्ति से जुड़े मसलों में भिन्न-भिन्न प्रकार की रुकावटें आएंगी जिससे परेशानियां बढ़ सकती हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों द्वारा आज अपने दिन को खूबसूरत व यादगार बनाने हेतु कुछ प्रयास किए जा सकते हैं, संभवतः प्रयास सफल भी हो जाएं और आपके प्रियजन आप से काफी खुश हो जाएँ।

अंक - 9

आज आपका मन खुश नहीं रहेगा, आप स्वयं को तनाव से भरा हुआ और दुखी महसूस करेंगे। आपके मन में कई तरह के विचार उथल पुथल मचा रहे होंगे। आप अपने मन को शांत रखने हेतु प्रयत्नशील नजर आएगें। आप अपनी मानसिक शांति की प्राप्ति हेतु किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। ऐसे स्थानों पर जाकर आप स्वयं को और अपने मन को शांत करने का प्रयास करेंगे। कोशिश करें कि फिजूल के तथ्यों के बारे में उल्टे-सीधे विचार मन में ना लाएं और अपने खर्च पर नियंत्रण स्थापित करें। आपके हो रहे खर्च भी आपके लिए तनाव का कारण बन सकते हैं। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्यत्या ठीक-ठाक रहने वाला है।

क्या होता है मूलांक?

मूलांक व्यक्ति के जन्मतिथि के अंकों का योग होता है। जैसे कि यदि आप की जन्म तिथि 12 है तो आपके आपका मूलांक 1 + 2 = 3 होगा। वहीं यदि आपकी जन्म तिथि दो सामान्य अंको की होती है, जैसे कि 11 तो आपका मूलांक 1 + 1 = 2 होगा। किंतु यदि आप की जन्मतिथि केवल 1 अंकों की है जैसे कि यदि आप की जन्म तिथि 9 है तो आपका मूलांक 9 ही होगा। वहीं जातकों के पूर्ण जन्म तिथि अर्थात जन्म वर्ष, जन्म माह , जन्म तिथि तीनों के योग को भाग्यांक कहते हैं। जैसे कि यदि आप की जन्म तिथि 9 अगस्त 2000 की है तो आप का भाग्य अंक 9 + 8 + 2 + 0 + 0 + 0 = 19 यानी कि 1 + 9 = 10 यानी कि कुल मिलाकर भाग्यांक 1+ 0 = 1 होगा।