विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 19 फरवरी 2021

Daily Numerology Prediction 19 February 2021 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 19 फरवरी 2021 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 1 है तो वही भाग्यांक 8 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक-

अंक 1

आज आपकी माता जी के सेहत की स्थिति थोड़ी प्रभावित हो सकती है, अतः उनका अधिक से अधिक ख्याल रखें। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन नहीं लगेगा। कोशिश करें कि आज अपने ध्यान को केंद्रित रखें। अपने अंदर क्रोध व आवेश की भावनाएं न आने दे अन्यथा आपके बनते हुए कार्य भी बनते-बनते रह जाएंगे। आज कोशिश करे कि स्वयं को नकारात्मक प्रवृत्तियों और विचारधाराओं से दूर रखें। अपने मन में सकारात्मक भाव एवं ऊर्जा बनाए रखें।

अंक 2

आज आप अपनी पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु कुछ नई नई वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने गृहस्थ सुख-संसाधनों पर अधिक ध्यान देंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अत्यंत शुभकारी रहने वाला है। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। आज शाम को आप अपने मित्रों के साथ बैठकर खूब सारी वार्तालाप भी करेंगे जिससे आपका मन प्रसन्नता से खिल उठेगा। वहीं विद्यार्थियों को आज उनकी मेहनत का पूर्ण परिणाम प्राप्त होगा।

ये भी देखें: आज का वृश्चिक राशिफल जानिए

अंक 3

आज आपको आपकी पुत्री की ओर से विशेष सहयोग प्राप्त हो सकता है, उसके सुझाव व क्रियाकलाप की वजह से आपके बिगड़े हुए कार्य भी बन जाएंगे। आज किसी भी नये व महंगे सामान की खरीदारी से पूर्व अपने आपको पूर्णरूपेण आश्वस्त कर लें अन्यथा आप अपना नुकसान स्वयं ही करवा लेंगे। धोखाधड़ी हो सकती है। आज आपके कार्यक्षेत्र में कार्य काफी हद तक प्रभावी रहेंगे जिससे आपका मन थोड़ा सुस्त रहेगा।

अंक 4

आज आपका किस्मत का पूरा सहयोग प्राप्त होगा जिसकी बदौलत आपके सभी कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है, आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। हालांकि आप अपने मान-सम्मान की रक्षा हेतु स्वयं को तत्पर रखें अन्यथा कोई व्यक्ति आपके सम्मान पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर सकता है। आज इधर-उधर कर हिम्मत से कार्य करते रहे, अपनी मेहनत में कमी ना आने दें, तभी आप सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे।

अंक 5

आज आपको अपने घुटनों व जोड़ों आदि से जुड़े तकलीफ हो सकती हैं। आज कोशिश करके अपनी भावनाओं व आवेश को एकदम से किसी के ऊपर प्रभावी ना होने दें। अपनी भाषा पर भी संयम और वाणी पर लगाम रखें। आज आपके सरकारी कार्यों के अटक जाने के आसार नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आज अपने खर्च को लेकर नियोजित हो जाएँ।

अंक 6

अपनी वाणी पर लगाम रखें, आपकी वाणी की वजह से आपका कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। दाम्पत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आप के मध्य किसी ने किस मसलें को लेकर मनमुटाव बना रहेगा। आज आपका मन भी काफी तनावग्रस्त व बेचैन सा रहेगा। कारोबार आदि में आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। कुल मिलाकर दिन संभलकर रहने का है।

ये भी देखें: आज का धनु राशिफल जानें

अंक 7

आज आपके अंदर जोश व उमंग की भावना बरकरार रहेगी। आपके अंदर आत्मविश्वास भरा रहेगा जिसके बलबूते पर आप सभी कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूर्ण करेंगे। हालांकि माताजी के सेहत की स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है जिससे आपका मन परेशान होगा। आज आपको अपने मित्रों के साथ घूमने-फिरने व समय व्यतीत करने का मौका प्राप्त हो सकता है।

अंक 8

आज का दिन सामान्य तौर पर ठीक-ठाक रहने वाला है। संतान को लेकर आपका मन थोड़ा चिंतित रहेगा, उनके भविष्य अथवा कार्य क्षेत्र को लेकर काफी परेशान नजर आएंगे। नौकरी पेशा जातकों के समक्ष आज कुछ चुनौतीपूर्ण स्थिति आएँगी जिसका आपको निडर होकर सामना करने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन संभवतः सफलतापूर्वक रहने वाला है, अपनी मेहनत में कमी ना आने दे।

अंक 9

आज आपका मन काफी बेचैन व परेशान सा रहेगा। जो विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा आदि में भाग लेने के संबंध में विचार कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है, आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। हालांकि अपने आपको काफी जागरूक रखने का प्रयत्न करें और सभी ओर की परिस्थितियों व क्रियाकलापों पर अपनी पैनी नजर बनाए रखने का प्रयत्न करें। आज आपके कुछ नए मित्र बनने के योग बन रहे हैं।