विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 19 अगस्त 2020

Daily Numerology Prediction 19 August 2020 Ank Jyotish Bhavishya

अंक - 3

सभी कार्यों में मनमर्जी बरतना ठीक नहीं होता, अतः किसी भी कार्य को करने से पहले कुछ सोच विचार कर लें, तभी उसमें हाथ लगाये अन्यथा यह आपके लिए समस्याओं का सबब बन सकता है। आज आपको किसी भी निर्णय को लेने में भी सोच-समझकर समझदारी का परिचय देने की आवश्यकता है अन्यथा यह आपके लिए कोई बड़ा संकट उत्पन्न कर सकता है। फिजूल की चीजों में समय बर्बाद करने से बचें अन्यथा आप अपना मूल कार्य पूर्ण नहीं कर पाएंगे। आज आपकी यात्रा के योग है किंतु यह यात्रा आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगी। इस यात्रा के दौरान आपके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटनाओं के घटित होने के आसार नजर आ रहे हैं, संभवत किसी वस्तु की चोरी हो सकती है या फिर आपके ऊपर किसी प्रकार का हमला या दुर्घटना घटित हो सकता है। सावधान रहने की आवश्यकता है। कोशिश करें यात्रा टाल ही दी जाये। बीपी की समस्या से पीड़ित जातकों के लिए आज का दिन कष्टदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में समरसता बनाकर रखना ही ठीक रहेगा अन्यथा यह दीर्घकालिक समय हेतु आपके लिए संकट उत्पन्न कर सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके और आपके जीवनसाथी के मध्य तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।

अंक - 4

आज आपका धार्मिक क्रियाकलाप में खूब मन लगेगा, पूजा-पाठ आदि जैसी गतिविधियों में स्वयं को सम्मिलित रखेंगे। इससे आपके अंतःकरण को अत्यंत ही प्रसन्नता मिलेगी, साथ ही आंतरिक तौर पर स्वयं को शांत व तृप्त महसूस करेंगे। आज आपके सभी सरकारी कार्य बन जाएंगे। आर्थिक समस्याओं का भी निदान होगा। हालांकि आज आपके के खर्च बढ़ने के आसार है। आपके बढ़ रहे खर्च आपके कुछ रिश्तो को भी प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में आपको अपनी बौद्धिकता का प्रदर्शन करने की आवश्यकता है, तभी आप इस स्तिथि को सामान्य रख पाएंगे। आज आपकी पारिवारिक समस्याओं का निदान होगा। आप साज-सज्जा व सौंदर्य प्रसाधनों पर अपना अधिक धन लगा सकते हैं, खरीदारी आदि पर भी जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: मूंगा रत्न के लाभ और धारण विधि

अंक - 5

आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामले में अत्यंत लाभदायक साबित होने वाला है। हालांकि आज आपको दूराचारी व गलत संगति से अधिक बचकर रहने की आवश्यकता है अन्यथा आपका कोई बड़ा नुकसान हो जाएगा और आप यूं ही देखते रह जाएंगे। आज का दिन प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है, आपके बीच लंबे अरसे से जिस तथ्य को लेकर गलतफहमी व मतभेद बना हुआ था, उसका निदान होगा। आपको वास्तविकताओं का भान होगा एवं मन की सभी आशंकाएं समाप्त हो जाएंगी। वहीं आज आप अपने घर-परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे, संभवत पारिवारिक जनों के साथ कहीं बाहर घूमने चले जाए।

आगे पढ़ें बाकी के नंबर का भविष्यफल...