विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 19 अगस्त 2020

Daily Numerology Prediction 19 August 2020 Ank Jyotish Bhavishya

अंक - 6

आर्थिक मामले में आपका आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आज के दिन किया गया निवेश के लिए कई गुना अधिक मुनाफे लेकर आएगा। हालांकि निवेश आदि में कागजों की पूरी तरह से पड़ताल कर लें। आज आप किसी नये कार्य की ओर भी आकर्षित होंगे। विज्ञान से जुड़े लोग किसी विशेष प्रकार के अनुसंधान, अन्वेषण आदि की क्रिया में लीन नजर आएंगे। नौकरी पेशा जातक उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होंगे। आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। वहीं आज किसी प्रकार की छोटे-मोटे दुर्घटना घटित होने की आशंका है, आपको कहीं चोट लग सकती है या संभवत आप मौसमी प्रभाव से प्रभावित हो जाए। ऐसे में आपको सावधानी बरतनी होगी। कुल मिलाकर आपका दिन सामान्य रहने वाला है।

अंक - 7

आज आप स्वयं को काफी उत्साहित महसूस करेंगे। आपके अंदर का जोश व उमंग देखने योग्य रहेगा। आप सभी कार्यों को शीघ्रतापूर्वक बखूबी बेहतरीन तरीके से करते हुए आगे बढ़ते जाएंगे। वहीं आर्थिक मामलों को लेकर विवादित मसलों में पड़ने से बचना होगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के संबंध में किसी आर्थिक मसलों को लेकर आज बहस हो सकती है, पैसों का नकारात्मक प्रभाव अपने रिश्तों पर न पड़ने दें अन्यथा यह आपके दीर्घकालिक समय हेतु रिश्तों को बहुत बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। वहीं नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आपके कारोबार में मंदी आने के आसार नजर आ रहे हैं। आप को और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आपको आंखों में किसी प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, आंख में दर्द या सूजन आदि जैसी दिक्कत आ सकती हैं। इसके लिए कुछ घरेलू नुक्से अपनाएं, साफ जल का छिड़काव अथवा गुलाब जल आदि का प्रयोग भी कर सकते हैं।

अंक - 8

आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और आपकी चहुँ ओर प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में आपको आपके कार्यों की बदौलत किसी विशेष प्रकार के मान-सम्मान अथवा उपहार आदि के मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आज आप को किसी प्रकार के मेडल, पुरस्कार आदि के मिलने की योग बन रहे हैं। घर परिवार का माहौल ठीक नहीं रहेगा, पारिवारिक जनों के मध्य किसी बात को लेकर तू-तू मैं-मैं हो सकती है। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलेजुले परिणाम दायक रहने वाला है।

अंक - 9

आर्थिक मामलों में आपको अधिक सतर्कता व समझदारी बरतने की आवश्यकता है। आज आप के खर्च में अनायास बढ़ोतरी होगी जिस पर आप को काबू रखना होगा। यदि आर्थिक मसलों पर अभी नकेल नहीं कसा, तो आपको किसी बड़े संकट का सामना करने हेतु तैयार रहना चाहिए। आप के कारोबार के दिन कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं, उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। संभवत आपको आज कोई जोखिम लेकर करना पड़े। वहीं विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन ठीक नहीं रहेगा। आप नौकरी के इंटरव्यू आदि हेतु काफी मेहनत करेंगे। आज आपको भिन्न भिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।