विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 15 फरवरी 2021

Daily Numerology Prediction 15 February 2021 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 15 फरवरी 2021 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 6 है, तो वहीं भाग्यांक 4 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक-

अंक 1

आज आप अपनी मेहनत के बल पर विशेष लाभ प्राप्त करेंगे। आज आपका काफी धन संतान पर खर्च हो सकता है, साथ ही आप संतान के करियर अथवा कार्य क्षेत्र आदि के संबंध में विचार विमर्श कर कोई निर्णय भी ले सकते हैं। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में खूब मेहनत करेंगे। आप अपनी समझदारी व बौद्धिकता के बलबूते पर कई प्रकार के समस्याओं व चुनौतियों का आसानी से हल निकाल लेंगे। कुल मिलाकर दिन आपका बढ़िया ही रहेगा।

अंक 2

आज अचल संपत्ति से जुड़े विषय वस्तु पर आपका काफी ध्यान आकर्षित रहेगा। आप अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं। लेनदेन से संबंधित विचार विमर्श हो सकते हैं। कारोबार में आपका आज का दिन काफी लाभकारी रहने वाला है। आज आप का अधिकांश समय घर परिवार के जनों के साथ व्यतीत होगा। पारिवारिक जनों के साथ आप स्वयं को सुखद व खुश महसूस करेंगे। लंबे अरसे के बाद आपका आपके सगे-संबंधियों व रिश्तेदारों से मेल-मिलाप का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा।

ये भी देखें: चंद्र दोष निवारण के सरल उपाय

अंक 3

घर परिवार में धार्मिक क्रियाकलापों के वातावरण के उत्पन्न होने के आसार नजर आ रहे हैं। पारिवारिक वातावरण काफी पवित्र व शांतिपूर्ण रहने वाला है। आपका मूड भी काफी अच्छा रहेगा, आप स्वयं को प्रसन्न महसूस करेंगे। विद्यार्थियों आज अध्ययन में स्वयं को लीन रखेंगे, उनका ध्यान अपने लक्ष्य की ओर केंद्रित रहेगा। आज आपके खर्च में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आप नए-नए जनों से संपर्क साधने का प्रयास करेंगे।

अंक 4

आज आपको आपके मित्रों अथवा नजदीकियों से मुलाकात करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। लंबे अरसे के बाद अपने मित्रों के साथ अपना काफी बढ़िया समय व्यतीत कर पाएंगे। सोशल साइट पर आज आप काफी सक्रिय नजर आएंगे। यदि कार्य शुरुआत के विचार कर रहे हैं तो पहले भली-भांति उसे समझ लें, फिर शुरुआत करें। संभवत आज आप अपने कार्य की शुरुआत तो कर लेंगे, किंतु संभावना है कि आप उसे पूर्ण कार्य किसी नियोजित स्थिति तक पहुंचा नहीं पाएंगे।

अंक 5

आज आपको महिला जातकों की ओर से विशेष सहयोग की प्राप्ति हो सकती है, संभवत ये आपके घर की महिलाएं ही हों। आपकी बहन, बेटी, बुआ आदि की ओर से यह सहयोग प्राप्त हो सकता है जिससे आपके कई महत्वपूर्ण कार्य बन जाएँगी। आज कार्यक्षेत्र में दिन आपके लिए काफी शुभकारी साबित होगा। आज आपका किसी वस्तु-विशष पर काफी अधिक धन व्यय हो सकता है। पिता के साथ आज आपकी थोड़ी नोकझोंक हो सकती है।

ये भी देखें: राहु-केतु के दुष्प्रभाव से बचाएंगे भगवान् काल भैरव

अंक 6

आर्थिक मसलों को लेकर आपका आज का दिन ठीक नहीं रहेगा, आपकी आर्थिक तौर पर चुनौतियों के बढ़ जाने के आसार नजर आ रहे हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है, आपके घर परिवार में आपके जीवन से संबंधित प्रश्न खड़े हो सकते हैं और तनाव पूर्ण वातावरण उत्पन्न हो सकता है। नौकरी-पेशा जातकों को आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है, आज आपके कार्यक्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं।

अंक 7

आप किसी धार्मिक स्थल व मंदिर आदि के दर्शन हेतु या किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हेतु जा सकते हैं। आप का आज  का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। घर-परिवार का वातावरण सुखद एवं शांतिपूर्ण रहेगा। पारिवारिक तथ्यों व विषय वस्तुओं पर आप विशेष ध्यान देंगे। आप आध्यात्मिक एवं ईश्वरीय कार्य में अपना समय लगाने का प्रयत्न करेंगे।

अंक 8

आर्थिक मसलों को लेकर आपका आज का दिन अत्यंत ही शुभकारी रहने वाला है। आज आपके अटके हुए धन आपको वापस प्राप्त हो सकते हैं। आज फिजूल के तथ्यों पर बहसबाजी ना करें। बेवजह की बहस बाजी की वजह से आपका नुकसान हो सकता है। आज आपको अपने शत्रुओं से अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है, वे आपके लिए कोई संकट उत्पन्न कर सकते हैं।

अंक 9

यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत हेतु मन बना रहे हैं, तो आपका आज का दिन काफी शुभकारी है। कार्यस्थल पर आज आप खूब उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। आज के दिन आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी लेना पड़ सकता है, सम्भवतः यह निर्णय आपके लिए काफी लाभकारी हो। यह आपके जीवन की दिशा धारा को परिवर्तित करने वाला साबित हो सकता है। आज आपके अंदर जोश बना रहेगा। आपको आपके वरिष्ठ जनों व विशेषज्ञों से कोई मशवरा प्राप्त हो सकता हैं।