विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 11 अप्रैल 2021

Daily Numerology Prediction 11 April 2021 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 11 अप्रैल 2021 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 2  है तो वही भाग्यांक 2 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक-

अंक 1

आपके लिए आज का दिन मिले जुले परिणाम दर्शाने वाला रहेगा। आज आपको कुछ ऐसे जन अपने ही आसपास नजर आएंगे जो आपके लिए मुसीबत उत्पन्न करने का कार्य करेंगे, वे आपकी उन्नति के क्षेत्र में बाधक बनने का प्रयास करेंगे। अतः ऐसे लोगों से बचकर रहें। आज आपको धैर्य धरकर बौद्धिकता से कार्य लेने की आवश्यकता है, अपने ऊपर आवेश और क्रोध को हावी ना होने दें। समझदारी दर्शाए। आज आपके कुछ महत्वपूर्ण अटके हुए कार्य पुनः गतिशील हो सकते हैं।

अंक 2

आज आप अपने समय को महत्व दें, फिजूल के तथ्यों में अपने समय को बर्बाद ना ही करें तो बेहतर रहेगा। आज आपके सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों या फिर सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों में आपको कुछ चुनौतियों व समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आज आपका मन किसी गंभीर चिंतन में लीन नजर आएगा। अत्यधिक परेशान व तनावग्रस्त ना हो, बस मेहनत करते जाएं, सफलता आपको अवश्य ही प्राप्त होगी।

ये भी देखें: आज का सिंह राशिफल जानिए

अंक 3

आज आपकी मेहनत का आपको सम्पूर्ण लाभ प्राप्त होगा। आपकी मेहनत आपको सफलता तक ले जाएगी। कारोबारियों के लिए आज का दिन उन्नति प्रदान करने वाला है। आज आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक हो जाए। जिम्मेदारियों से भागने की बजाय उन्हें पूर्ण करने का प्रयास करें, तभी आप अपने जीवन में कामयाबी अर्जित कर पाएंगे।

अंक 4

आज आप अपने सभी कार्यों को लेकर योजनाबद्ध नजर आएंगे। आपके द्वारा बनाई गई योजनाओं के अनुसार ही सभी कार्य पूर्ण भी होते चले जाएंगे जिससे आपका मन खुश व संतोष रहेगा। आपका दिन उन्नति प्रदान करने वाला है। यदि आज आप बैंक से लोन या कर्ज लेना चाहते हैं, तो वैसे मामलों को लेकर दिन शुभकारी रहने वाला है। हालांकि आज आपके समक्ष अन्य विषय वस्तु को लेकर कई प्रकार की चुनोतियाँ भी आएगी। ऐसे समय में आपको आत्मविश्वास से समस्याओं से सामना करते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

अंक 5

नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज अचानक आपको कोई सुखद व शुभकारी सन्देश प्राप्त हो सकता है, संभवतः आपकी पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि की खबर आपको अचानक प्राप्त हो जाए। इससे आपका मन खुशी से झूम उठेगा। आज आप अपने समय को महत्व दे, समय कोई यूं ही फिजूल में बर्बाद करने से बचे। आज के दिन आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं, यात्राओं को लेकर आपका दिन भी अच्छा बना रहेगा।

ये भी देखें: कब है बैसाखी इस वर्ष, जानिए इसकी मान्यताएं

अंक 6

यदि आप आज किसी भी कार्य के आरंभ के संबंध में विचार कर रहे हैं तो सर्वप्रथम योजनाबद्ध हो जाए और कार्य से जुड़े तथ्यों को अच्छी तरह से समझ एवं परख लें, तत्पश्चात ही कार्य का आरंभ करें अन्यथा आपको नुकसानदायक स्थितियां का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको कई स्थानों पर यात्रा हेतु जाना पड़ सकता है आज आपका दिन बेहद परिवर्तनकारी रहने वाला है। आज आपके कई महत्वपूर्ण कार्यों यूं ही आसानी से बन जाएंगे।

अंक 7

आर्थिक मामलों को लेकर आपके लिए आज का दिन अधिक खर्चीला रहने वाला है। तो वहीं दूसरी तरफ आपकी प्रसिद्धि में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। नौकरी-पेशा जातकों के लिए दिन बाधाओं से भरा हो सकता है। आज आपके आपके उच्च अधिकारियों से भी अनबन हो सकती है जिससे आपके मान-सम्मान पर आघात पहुंच सकता है। कोशिश करें कि आज के दिन बातों को अधिक तूल न दें, बल्कि बातों को अधिक से अधिक सुलझाने का प्रयास करें।

अंक 8

शादीशुदा जीवन जातकों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपके जीवनसाथी की ओर से पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपके लिए आज का दिन काफी महत्वकारी रहेगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आज आपको अपने प्रियजन के साथ कहीं घूमने फिरने या किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक स्तिथि हेतु भी आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको अपने मित्रों के साथ भी घूमने-फिरने का मौका प्राप्त होगा।

अंक 9

सेहत के दृष्टिकोण से दिन कुछ ठीक नहीं है। स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है, अतः अपना अधिक से अधिक ध्यान रखें। आज आपके कुछ पुराने रोग भी उभर सकते हैं अथवा आपकी कुछ पुरानी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। आज आप अपने गुस्से पर काबू बनाए रखने का प्रयास करें। आपका क्रोध आपके लिए मुसीबत उत्पन्न कर सकता है। आज आप अपने सहकर्मियों व आसपास के जनों के साथ संयमित बरताव रखें। आज यदि अपने कार्य को सही तरीके से समय रहते संपन्न करेंगे, तभी ही सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे।