विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

Holi 2021: इस वर्ष होली के दिन इस्तेमाल करें अपनी राशि के अनुसार उपयुक्त रंग, होगी सुख समृद्धि एवं धन-ऐश्वर्या में वृद्धि

Holi 2021 Use these Colours this year according to your Zodiac Sign

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को अपने ग्रह गोचरों की स्थिति विशेष तौर पर अपने राशि ग्रह को ध्यान में रखते हुए होली खेलने हेतु गुलाल के रंग का चयन करना चाहिए। इस वर्ष आपको होली खेलने हेतु लाल और पीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपके सभी स्वजनों के साथ संबंध बेहतर होंगे और आपसी मतभेद दूर होकर रिश्तों में प्रबलता आएगी। इन रंगों का होली खेलने हेतु किया गया प्रयोग आपके गुरु ग्रह को भी मजबूत करेगा जिससे आपके समक्ष समस्याएं कम आएंगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए इस वर्ष की होली आपको आपके लक्ष्य की ओर अग्रसर करेगी, बशर्ते आप अपने राशि के मुताबिक उपयुक्त रंग के गुलाल का प्रयोग होली खेलने हेतु करें। इस वर्ष आपको होली खेलने हेतु गहरे रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। आप नीले, काले या गहरे ग्रे रंग का प्रयोग करें। ये रंग आपको आपके जीवन के लक्ष्य की ओर अग्रसर करेंगे जिससे आप अपने जीवन में शीघ्र ही अपनी मंजिल को प्राप्त कर सफलता के शिखर पर पहुंच जाएंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को भी इस वर्ष होली हेतु गहरे रंगों का प्रयोग करना चाहिए। इस वर्ष आप होली खेलने हेतु काला रंग या बैंगनी कलर का प्रयोग करें।  इसके अतिरिक्त आपके राशि के मुताबिक आपके लिए लाल रंग भी होली खेलने हेतु उपयुक्त रहेगा। आप उपयुक्त रंग के गुलालों का प्रयोग इस वर्ष होली हेतु करें। इससे आपके जीवन की चुनौतियां व समस्याएं भी चली जाएंगी और आप हर परिस्थिति में अपने आपको बेहतर बनाए रख पाएंगे। आप परिस्थितियों पर विजय हासिल कर पाने में सक्षम हो पाएंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की राशि के मुताबिक इस वर्ष होली के लिए आपके लिए पीले रंग के गुलाल उपयुक्त रहेंगे। इस वर्ष होली के दिन की शुरुआत आप भगवान शिव की पूजा आराधना से करें। आप प्रातः काल भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक करें, तत्पश्चात उनके ऊपर भी पीले रंग चढ़ाएं और इसके पश्चात आप पीले रंग के गुलाल से ही होली खेले। इससे आपके जीवन में कभी भी परेशानियां नहीं आएँगी साथ ही आपकी सुख संपत्ति में वृद्धि होगी। आपके धन-ऐश्वर्या में वृद्धि होगी और आपका जीवन भी सुखद व शानदार हो जाएगा।