विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

Surya Grahan 10 June 2021: जानें साल का पहला सूर्य ग्रहण विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव डालेगा

Surya Grahan (Solar Eclipse) 10 June 2021 Effects on all Rashi

इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून 2021 को लगने वाला है। बताया जा रहा है कि इस बार सूर्य ग्रहण हमारे देश यानी कि भारत में बेहद आंशिक तौर पर दिखाई देगा, यानी कि भारत के सिर्फ कुछ हिस्सों में ही सूर्य ग्रहण का दिखेगा और बाकी देश दुनिया के विभिन्न हिस्सों में इसे बेहद आसानी से देखा जा सकेगा।

इस साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। परंतु यह सूर्य ग्रहण भारत के केवल कुछ हिस्सों जैसे अरुणाचल प्रदेश व दक्षिण पूर्वी इलाकों में देखा जा सकेगा। वहीं बाकी दुनिया में सूर्य ग्रहण को उत्तरी अटलांटिक महासागर, यूरोप, उत्तरी एशिया, उत्तर पूर्वी अमेरिका इत्यादि जगहों पर देखा जाएगा।

कहा जा रहा है कि इस दिन ग्रहण का आकार कुछ अंगूठी नुमा या वलयाकार का होगा। इस अंगूठी नुमा आकार का निर्माण तब होता है जब सूर्य चंद्रमा के बिल्कुल पीछे छुप जाता है, और क्योंकि सूर्य का आकार चंद्रमा से बड़ा होता है इसीलिए चंद्रमा के पीछे सूर्य की परछाई दिखती है और चंद्रमा के आसपास चारों तरफ बनने वाले सूर्य की रोशनी से वो परछाई हमें चमकती हुई गोलाकार दिखती है। चूँकि भारत में सूर्य ग्रहण पूर्ण रूप से नहीं देखा जाएगा इसीलिए हमारे देश में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

हिंदू शास्त्रों में ग्रहण का काफी महत्व है। कहा जाता है कि ग्रहण के समय कोई भी शुभ-अशुभ, उचित-अनुचित कार्य ना किए जाएं। कहीं ना कहीं ग्रहण के समय में कोई कार्य करने का हमारे ऊपर गलत प्रभाव भी पड़ सकता है। ग्रहण के समय में मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं और पूजा-पाठ जैसे मंगल कार्य नहीं किए जाते है क्योंकि ग्रहण में लगने वाला सूतक नकारात्मकता लाता है।

ज्योतिष शास्त्र कहता है कि राहु एवं केतु ग्रह में होने वाली हलचल के कारण ही ग्रहण लगता है। 10 जून 2021 को लगने वाला सूर्य ग्रहण ज्येष्ठ अमावस्या के दिन वृषभ राशि में लगने वाला है, परंतु इसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव बाकी की 11 राशियों पर भी पड़ेगा।

तो क्या-क्या होंगे इस ग्रहण के सभी 12 राशियों पर समुचित प्रभाव, आइए जानते हैं।

मेष राशि

इस राशि वाले जातकों को ग्रहण के समय में अधिक क्रोध आ सकता है। कोशिश करें कि इस दौरान गलत कार्य में बाध्य हो कर कुछ गलत कदम ना उठा ले और आपका किया गया कोई भी कार्य अनुचित ना हो। धन की व्यर्थ बर्बादी ना करें, सोच समझकर खर्च करें और अपने स्वास्थ्य का भरपूर ध्यान रखें।

वृषभ राशि

क्योंकि यह ग्रहण वृषभ राशि में ही लग रहा है, आपको अपने कार्यक्षेत्र व स्वास्थ्य को लेकर अधिक सजग रहने की जरूरत है। अपने अंदर की ताकत एवं समझदारी सही चीजों में लगाएं एवं उसे एक सही दिशा देने का प्रयास करें। यह भी उचित होगा कि आप कोई भी कदम उठाने से पहले सोच विचार अवश्य करें।

मिथुन राशि

इस दिन लगने वाले सूर्य ग्रहण का प्रभाव आपको अचानक से लाभ या फिर हानि दिला सकता है। हालाँकि इस उम्मीद में भी ना बैठे कि आपको लाभ ही होगा, आपको हानि भी हो सकती है। इस दौरान गलत कार्य करने से अपना बचाव करें, अनैतिकता से भरे काम ना करें, अपराध एवं अपराधियों से बचकर रहें, एवं सजगता अपने साथ लेकर चलें। आर्थिक मामलों में कमजोरी का आभास होगा, परंतु संयम बनाए रखें।

कर्क राशि

इस समय आपका मन थोड़ा अशांत हो सकता है, परंतु अपना संयम ना खोएं। कटु वचन का प्रयोग करने से बचें एवं शांति व धैर्य बनाए रखें। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अपने काम में पड़ने वाले विघ्न एवं सहयोगी-प्रतिद्वंद्वियों से थोड़ा सावधान रहें, उनकी ओर से नई चुनौतियां मिल सकती है। लेकिन इन चुनौतियों का सामना डटकर करें।

आगे पढ़ें बाकी राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव...