विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

Sun Transit August 2020: 16 अगस्त सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा इसका राशियों पर प्रभाव

Sun transits in Leo Sign on 16 August 2020 Prediction for all Zodiac Signs

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के भाग्य भाव में सूर्य का होने वाला यह गोचर आपकी सफलता प्रदायक साबित होने वाला है। आपके भाग्य पक्ष मजबूत होंगे, सभी कार्य आपके स्वयं ही बनते चले जाएंगे। आपको किसी भी कार्य की संपन्नता हेतु अधिक मेहनत करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस दौरान आप धार्मिक क्रियाकलापों में खूब अपनी भागीदारी निभाएंगे। आर्थिक मामलों को लेकर भी गोचर अत्यंत शुभ परिणाम दर्शाने वाला है। विद्यार्थियों को सफलता की प्राप्ति होगी, आपके लिए परिणाम अनुकूल आएंगे। संतान से जुड़ी समस्याओं का निदान होगा, आपको उनके करियर व भविष्य को लेकर जो भी समस्याएं दिख रही होंगी, उनका समाधान प्राप्त हो जाएगा। वहीं विदेशी नागरिकता प्राप्त करने हेतु अथवा विदेशी कार्यालय व कंपनी में नौकरी करने हेतु यदि आप प्रयत्नशील हैं तो इस दौरान किया गया आपका प्रयास सफलता की प्राप्ति कर सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के अष्टम भाव में सूर्य का यह गोचर होने वाला है जो आपको कीर्तिमान, यशस्वी व तेजस्वी बनाएगा। इस दौरान आपके कार्यक्षेत्र में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी, लोग आपके कार्य की सराहना करने के साथ-साथ आपको बेहतर कार्य शैली व कार्यकुशलता हेतु किसी प्रकार के सम्मान आदि की प्राप्ति करवा सकते हैं। वहीं आपको अपने शत्रुओं से अधिक सावधान रहने की भी आवश्यकता है, आपके गुप्त शत्रु अधिक सक्रिय है जो आपके विरुद्ध अनेकानेक प्रकार के जाल बुनने का कार्य कर रहे हैं। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, सेहत की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है जो आपके लिए आगे चलकर समस्या का कारण बन सकती है। इस दौरान आप यात्राओं को नजरअंदाज करें क्योंकि वाहन चलाने आदि में दुर्घटना के घटित हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं। अग्नि तत्व भी आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। वहीं पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के सप्तम भाव में गोचर होने वाला जो आपके कारोबार हेतु अत्यंत लाभप्रद रहेगा। आपकी आमदनी में असीमित वृद्धि होगी। आप नये-नये रोजगार के विस्तार हेतु योजनाएं बनाएंगे जो आपके सफल हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए यह कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके दांपत्य जीवन पर प्रभाव प्रदर्शित हो सकता है। कानूनी मामले में लंबे समय से लंबित समस्याओं का निदान हो जाएगा। इस दौरान आपके कार्य कौशल नेतृत्व क्षमता क्रियाकलाप आदि में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आएंगे जो आप के मान-सम्मान में वृद्धि कराने का कार्य करेंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के छठे भाव में सूर्य का यह गोचर होने वाला है। आपकी राशि का छठा भाव शत्रु भाव है, इसमें सूर्य का गोचर होना आपके लिए अत्यंत ही शुभकारी व सकारात्मक परिणाम दर्शाने योग्य साबित होगा। हालांकि यह आपकी आर्थिक स्थिति हेतु ठीक नहीं है। इस दौरान आपको आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है, आप अपने खर्च से काफी चिंतित व परेशान नजर आएंगे। जहां तक संभव हो, आप स्वयं को विवादित मसलों से दूर ही रखें अन्यथा यह आपके लिए बड़ा संकट बन सकता है। कानूनी मामले में समस्याओं का सुगमता पूर्वक आपके पक्ष में समाधान होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने वाला है, आपको शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके द्वारा किए गए कार्यक्षेत्र हेतु प्रयत्न सभी सफल हो जाएंगे। किसी बढ़िया स्थान पर यात्रा करने का सुंदर मौका प्राप्त होगा, यह यात्रा आपके लिए अत्यंत ही शुभकारी साबित होगी।