विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशि अनुसार जाने महिलाओं का व्यक्तित्व और बालों का कौन स्टाइल रहेगा आपके लिए बेहतर

Suitable Hair Styles for Women according to Zodiac Signs

जिस प्रकार हम व्यक्ति के हाव भाव, लेखनी एवं हस्ताक्षर देखकर उस व्यक्ति का स्वभाव एवं व्यवहार परख सकते हैं, वैसे ही आपके बालों की कटाई भी दूसरा तरीका है आप के व्यवहार एवं स्वभाव को परखने का।

जी हां, आपके बालों की कटाई का स्टाइल बताएगा कि आपका व्यक्तित्व किस प्रकार का है। हालांकि आज के जमाने में यह बातें अत्यधिक महत्व नहीं रखती लेकिन, फिर भी वास्तु के हिसाब से आपकी राशि के अनुसार ही आपके बालों की कटाई भी आपके जीवन में एक विशेष प्रभाव डालती हैं। तो आइए जानते है कौन सी राशि के लोग अपने बालों की कटाई के अनुसार अलग होते हैं और कैसे अलग-अलग राशि वाले लोगों को अपने बालों का स्टाइल बदलना चाहिए।

मेष राशि

मेष राशि वाली महिलाएं खासकर अपने स्वभाव से बेहद आकर्षक एवं उत्साह से भरी होती है। अपने काम को लेकर कुछ ज्यादा ही लगनशील होती हैं इस राशि वाली महिलाएं। बेहतर होगा कि आप अपने बालों को स्टेप कट में रखें ताकि आपका निखार और भी उभर कर बाहर आए। आप अत्यधिक उत्साह पूर्ण दिखे इसलिए आपको स्टेप कट बाल ही रखने चाहिए।

वृषभ राशि

इस राशि वाली महिलाओं में भीड़ से अलग दिखने का शौक होता है, और क्योंकि यह लोग स्वभाव से बहुत ज्यादा परिश्रमी होते हैं, इसीलिए इनमें आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा होता है। इस राशि वाली औरतों को खासकर बॉब कट बाल रखने चाहिए, इससे उनका आत्मविश्वास दूर से ही चमकता है और ऐसा करने पर ये खुद को नए हौसले से भरा हुआ महसूस कर पाती हैं।

मिथुन राशि

इस राशि वाली महिलाओं को अलग-अलग कार्यक्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना पसंद होता है। स्वभाव एवं मानसिकता से बुद्धिमान यह महिलाएं कभी भी एक जगह पर सीमित नहीं रह सकती क्योंकि किसी एक चीज में सिमट जाना इनका स्वभाव ही नहीं होता। इसीलिए हम भी आपको एक सीमित ढांचे में नहीं बांधना चाहते, आप अपने स्वभाव के अनुसार अपनी पसंद का कोई भी हेयर स्टाइल ले सकते हैं।

कर्क राशि

इस राशि वाली महिलाओं के बारे में कहा जाता है कि ये स्वभाव से बेहद भावुक एवं नम्र होती हैं। भावुकता और मूड स्विंग के साथ-साथ इन औरतों का स्वभाव बेहद चुलबुला होता है। यदि आप भी कर्क राशि से ताल्लुक रखती हैं, तो आपको यू या फिर ब्लंट कट करवाना चाहिए क्योंकि यह हेयर स्टाइल आपके व्यक्तित्व से बेहतर तालमेल खायेगा।

सिंह राशि

इस राशि वाली महिलाओं के बारे में कहा जाता है कि यह काफी हिम्मत एवं गुस्सा करने वाली होती हैं। इनका गुस्सा बहुत तेज होता है और ये बहुत जल्दी क्रोधित हो जाती हैं, इसीलिए इन्हें कुछ अलग किस्म के लाइफ स्टाइल और भयंकर चैलेंज लेना पसंद होता है। आपके व्यक्तित्व के अनुसार आप पर लेयर कट अच्छा लगेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाली महिलाओं या लड़कियों के बारे में हमेशा यही कहा जाता है कि यह तो परफेक्ट है, हर कार्य में उत्तम एवं सर्वश्रेष्ठ माना जाता है इन्हें। कहते हैं यह अपना जो भी काम करती है, वह बिल्कुल पूर्णत होता है, इसीलिए इनका आत्मविश्वास से भरा हुआ रहना आवश्यक है। आपके ऊपर शॉर्ट कट वाले हेयर स्टाइल सूट करेंगे, तो आप किसी भी तरह का शॉर्ट हेयरकट ले सकते हैं।

तुला राशि

इस राशि वाली महिलाओं को हर परिस्थिति में एक संयम एवं नियंत्रण बना कर रखना बहुत ज्यादा पसंद होता है। किसी भी कार्य को करने से पहले यह बहुत बार सोच विचार करती हैं और फिर किसी सटीक फैसले पर आती हैं। किसी बात को तोड़-मरोड़ कर सबके सामने पेश करना और उसे रोचक बना देना उनके स्वभाव में शामिल होता है। स्टाइल की बात करें तो इनकी बराबरी तो कोई कर ही नहीं सकता, क्योंकि इनके जैसा हेयर स्टाइल या लाइफ़स्टाइल हुबहू खुद में उतारना किसी के लिए भी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। जबकि इस राशि वाली महिलाएं बिना किसी विघ्न के अपना आत्मविश्वास कायम रखती हैं। इस राशि वाली महिलाओं की पर्सनालिटी पर करली हेयर स्टाइल सूट करेगा।

वृश्चिक राशि

जिस प्रकार से तुला राशि वाली महिलाओं को दमदार फैसिलिटी वाला कहा जाता है, वैसे ही वृश्चिक राशि की महिलाएं भी दमदार व्यक्तित्व रखती हैं। फर्क सिर्फ इतना है इन्हें छोटे बालों के साथ करली हेयर स्टाइल नहीं रखने चाहिए। आप लंबे बालों के साथ करली हेयर स्टाइल ट्राई कर सकते हैं, इससे आपका व्यक्तित्व और अधिक निखर कर आएगा और आपकी पर्सनालिटी एकदम दमदार लगेगी।

धनु राशि

इस राशि वाली महिलाओं को स्वतंत्रता बेहद प्रिय है और जहाँ पर उनके अधिकारों का हनन हो रहा हो, वहां इनको अच्छा नहीं लगता। स्वभाव से बेहद भावुक होती हैं यह, और अपने सरल एवं सहज भाव से ही किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब होती हैं। इनकी पर्सनैलिटी पर स्ट्रेट हेयर स्टाइल सूट करेगा, इससे लोग खुद को आपकी तरफ आकर्षित होने से रोक नहीं पाएंगे।

मकर राशि

स्वभाव से चुलबुली एवं स्वतंत्र विचारधारा वाली यह महिला दुनिया को अपने हिसाब से बदलने में कामयाब हो सकती हैं। इनको अपनी मर्जी से अपने नियमों के अनुसार ही जीवन जीना पसंद होता है। किसी भी अन्य व्यक्ति के दबाव में आकर फैसले बनाना इन के बस में नहीं है, यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आती कि कोई उन्हें अपने हिसाब से चलाने की कोशिश कर रहा है। स्वभाव से स्वतंत्रता को मन में बसा लेने वाली इन्हीं औरतों के ऊपर लंबे बाल अच्छे लगते हैं। हेयरकट भले ही किसी भी प्रकार का हो, बाल लंबे होंगे तो आपकी पर्सनालिटी खुद में निखर कर आएगी।

कुंभ राशि

बाकी सभी राशियों पर तो एक परिभाषित हेयर स्टाइल के साथ खुले बाल अच्छे लगते हैं, लेकिन आपके ऊपर खुले बाल शायद अच्छे ना लगे। यह भी हो सकता है कि खुले बालों के साथ साथ आपका निखार दबकर रह जाए। बेहतर होगा कि आप भले ही किसी भी हेयर स्टाइल में अपने बालों को बांधकर रखें। बालों को बांध कर रखना आपकी पर्सनालिटी पर ज्यादा जंचेगा जिससे लोग आपके ओर आकर्षित होंगे।

मीन राशि

मीन राशि वाली महिलाओं के बारे में कहा जाता है कि यह मल्टीटास्किंग होती हैं, और यही कारण है कि यह एक साथ कई काम कर सकती हैं वह भी बिल्कुल परफेक्शन के साथ। इस राशि वाली महिलाओं पर व्यक्तित्व के हिसाब से पिरामिड हेयर स्टाइल अच्छा लगेगा।