विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

Planet Transits 2021 Dates: जानिए वर्ष 2021 में कब-कब बदलेंगे ग्रह अपनी चाल

Planet Transits Dates 2021

व्यक्ति के जीवन में ग्रह-गोचरों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इनका प्रभाव जातकों के जीवन पर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से अवश्य ही परिलक्षित होता है जो जातकों के कारोबार, कैरियर, कार्यक्षेत्र, परिवार, रिश्ते-नाते आदि सभी पर अपना असर दिखाता है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य, मानसिक प्रसन्नता, तनाव आदि सभी किसी न किसी प्रकार से आपके ग्रह-गोचरों की स्थितियों व उनके परिवर्तन आदि से संबंधित होते हैं।

वर्ष 2020 अपने आखिरी पड़ाव पर है और हम सभी नव वर्ष पर अपनी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। ऐसे में नव वर्ष में होने वाला राशि परिवर्तन आपके जीवन पर अवश्य ही प्रभाव परिलक्षित करेगा। नए वर्ष को लेकर हम सभी को लेकर काफी उत्साहित हैं और कहीं ना कहीं भी जातकों के मन में भय भी बना हुआ है कि कहीं वर्ष 2020 की तरह नव वर्ष 2021 में विषाक्त तो नहीं हो जाएगा ना !

ऐसे में नव वर्ष 2021 को लेकर आपके मन में संशय उत्साह व अनेकानेक प्रकार की भावनाओं का उबाल होना लाजिमी है। आइये आज हम आपको वर्ष 2021 में होने वाले राशि परिवर्तनों के संबंध में बताएंगे। चूँकि वर्ष 2021 को लेकर जो आपके अंदर उत्सुकता बनी है, उसको एक बौद्धिक व ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रदान कर दिशा निर्देश करने की अत्यधिक आवश्यकता है, ताकि आपके मन की खलबली शांत हो और आप अपने वर्ष 2021 को बेहतर व लाभकारी शुभकारी बनाने हेतु अभी से ही स्वयं को तैयार कर ले और अपने राशि व अपनी कुंडली के अनुसार ग्रह परिवर्तनों का आपके ऊपर होने वाले प्रभाव आदि को लेकर सजग और सतर्क रहें।

तो आइए आज हम जानते हैं वर्ष 2021 में होने वाले सभी कुल नौ ग्रहों के राशि परिवर्तन आदि के संबंध में।

शनि, राहु और केतु

शनि, राहु और केतु सबसे अत्यधिक समय की कालावधि में अपनी राशि परिवर्तित करते हैं। शनि ढाई वर्ष पर अपनी राशि परिवर्तित करता है, और राहु केतु की प्रक्रिया भी कुछ इसी प्रकार होती हैं। ऐसे में वर्ष 2020 में शनि के राशि परिवर्तन कर लेने की वजह से 2021 में शनि राहु अथवा केतु किसी के भी राशि परिवर्तन आदि होने के आसार नहीं हैं। इस वर्ष अर्थात नव वर्ष 2021 में शनि देव अपनी स्वराशि मकर में ही गोचर करेंगे, जबकि राहु वृषभ राशि में ही गतिमान रहेंगे तथा केतु भी तत्कालीन राशि वृश्चिक में ही गोचर करेगा।

तो आइए जानते हैं बाकी अन्य 6 राशियों के वर्ष भर के राशि परिवर्तन व अन्य तथ्यों के संबंध में।

वर्ष 2021 में सूर्य के गोचर की तिथि एवं परिवर्तित राशि

सूर्य को सभी नौ ग्रहों के मध्य अधिष्ठाता माना जाता है। सूर्य को अत्यंत ही शक्तिशाली, तेजस्वी, ओजस्वी, प्रखर व दिव्य माना जाता है। इसे हिंदू धर्म में देवता की उपाधि दी गई है एवं यह सभी देवी-देवताओं द्वारा भी सर्वश्रेष्ठ मान्य है। वहीं यदि हम सूर्य के राशि परिवर्तन आदि जैसे ज्योतिषीय घटना की परिचर्चा करें तो सूर्य प्रत्येक माह अपनी राशि परिवर्तित करते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन की प्रक्रिया को संक्रांति कहकर संबोधित किया जाता है, अर्थात यदि सूर्य का गोचर मकर राशि में हो रहा तो इसे सूर्य की मकर संक्रांति कहते हैं। वहीं यदि सूर्य का गोचर कुंभ राशि में हो रहा हो तो इसे सूर्य की कुंभ संक्रांति कहते हैं। सूर्य के गोचर से ही सौर गणना भी की जाती है।

वर्ष 2021 में सूर्य उक्त उक्त तिथियों को विभिन्न राशियों में गोचर करने जा रहा है, अर्थात निम्नांकित तिथियों में सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। आइये जानते हैं सूर्य किस तिथि को कौन सी राशि में परिवर्तित होने जा रहे हैं।

  • 14 जनवरी 2021 - मकर राशि में गोचर
  • 12 फरवरी 2021 - कुंभ राशि में गोचर
  • 14 मार्च 2021 - मीन राशि में गोचर
  • 14 अप्रैल 2021 - मेष राशि में गोचर
  • 14 मई 2021 - वृषभ राशि में गोचर
  • 15 जून 2021 - मिथुन राशि में गोचर -
  • 16 जुलाई 2021 - कर्क राशि में गोचर
  • 17 अगस्त 2021 - सिंह राशि में गोचर
  • 17 सितंबर 2021 - कन्या राशि में गोचर
  • 17 अक्तूबर 2021 - तुला राशि में गोचर
  • 16 नवंबर 2021 - वृश्चिक राशि में गोचर
  • 16 दिसंबर 2021 - धनु राशि में गोचर

वर्ष 2021 में बुध के गोचर की तिथि एवं परिवर्तित राशि

नौ ग्रहों के मध्य बुध को भी काफी अधिक महत्व दिया जाता है। बुध को सभी ग्रहों के मध्य राजकुमार की उपाधि दी गई है जो प्रत्येक 14 दिन पर ही अपनी राशि परिवर्तित कर लेते हैं, अर्थात इनके गोचर की काल अवधि लगभग 14 दिन की होती है। तो आइए जानते हैं इस वर्ष बुध के द्वारा होने वाले राशि परिवर्तनों के संबंध में, राशि परिवर्तनों की तिथि एवं तिथि अनुसार परिवर्तित राशियों के बारे में

  • 5 जनवरी 2021 को बुध मकर राशि में गोचर करेंगे।
  • 25 जनवरी 2021 को बुध कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
  • 4 फरवरी 2021 को बुध मकर राशि में गोचर  करेंगे।
  • 11 मार्च 2021 को बुध कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
  • 1 अप्रैल 2021 को बुध मीन राशि में गोचर  करेंगे।
  • 16 अप्रैल 2021 को बुध मेष राशि में गोचर करेंगे।
  • 1 मई 2021 को बुध वृषभ राशि में गोचर करेंगे।
  • 26 मई 2021 को बुध मिथुन राशि में गोचर  करेंगे।
  • 3 जून 2021 को बुध वृषभ राशि में गोचर करेंगे।
  • 7 जुलाई 2021 को बुध मिथुन राशि में गोचर  करेंगे।
  • 25 जुलाई 2021 को बुध कर्क राशि में गोचर करेंगे।
  • 9 अगस्त 2021 को बुध सिंह राशि में गोचर करेंगे।
  • 26 अगस्त 2021 को बुध कन्या राशि में गोचर करेंगे।
  • 22 सितंबर 2021 को बुध तुला राशि में गोचर  करेंगे।
  • 2 अक्तूबर 2021 को बुध कन्या राशि में गोचर करेंगे।
  • 2 नवंबर 2021 को बुध तुला राशि में गोचर करेंगे।
  • 21 नवंबर 2021 को बुध वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।
  • 10 दिसंबर 2021 को बुध धनु राशि में गोचर करेंगे।
  • 29 दिसंबर 2021 को बुध मकर राशि में गोचर करेंगे।

वर्ष 2021 में बृहस्पति के गोचर की तिथि एवं परिवर्तित राशियां

9 राशियों के मध्य बृहस्पति को काफी अधिक महत्व दिया जाता है। बृहस्पति को सर्वाधिक बड़ा और महत्वकारी ग्रह  माना जाता है। बृहस्पति को देवगुरु कहकर भी संबोधित किया जाता है, अर्थात बृहस्पति ना सिर्फ ग्रहों के गुरु, अपितु संपूर्ण देवी-देवताओं के भी गुरु माने जाते हैं। वहीं यदि हम बृहस्पति के ज्योतिषीय पक्ष यानी राशि परिवर्तन व गोचर आदि के आधार पर देखें तो बृहस्पति प्रत्येक 13 महीने के आसपास की काल अवधि में अपनी राशि परिवर्तन कर लेता है। इस वर्ष बृहस्पति के राशि परिवर्तन की काल अवधि की तिथि एवं राशि कुछ इस प्रकार हैं-

  • 6 अप्रैल 2021 को बृहस्पति कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
  • 14 सितंबर 2021 को बृहस्पति मकर राशि में गोचर करेंगे।
  • 21 नवंबर 2021 को बृहस्पति कुंभ राशि में गोचर  करेंगे।

वर्ष 2021 में मंगल के गोचर की तिथि एवं परिवर्तित राशि

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को अत्यंत ही ऊर्जावान, जोश, उत्साह और साहस का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष निर्धारण के मुताबिक मंगल ग्रह लगभग डेढ़ माह पर अपनी राशि परिवर्तित कर अन्य राशि में प्रवेश कर जाता है। नव वर्ष अर्थात 2021 में मंगल ग्रह 7 बार अपनी राशि परिवर्तित कर अन्य राशि में प्रवेश करेगा। आइए जानते हैं मंगल ग्रह द्वारा राशि परिवर्तन की तिथि, जिस राशि में परिवर्तित कर रहा है उस राशि आदि के संबंध में-

  • 22 फरवरी 2021 को मंगल वृषभ राशि में गोचर करेंगे।
  • 14 अप्रैल 2021 को मंगल मिथुन राशि में गोचर करेंगे।
  • 2 जून 2021 को मंगल कर्क राशि में गोचर करेंगे।
  • 20 जुलाई 2021 को मंगल सिंह राशि में गोचर करेंगे।
  • 6 सितंबर 2021 को मंगल कन्या राशि में गोचर करेंगे।
  • 22 अक्तूबर 2021 को मंगल तुला राशि में गोचर करेंगे।
  • 5 दिसंबर 2021 को मंगल वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।

वर्ष 2021 में शुक्र के गोचर की तिथि एवं परिवर्तित राशि

शुक्र को सुख, संपत्ति, ऐश्वर्या आदि का स्वामी माना जाता है। यह सौंदर्य, कला, कामुकता आदि के प्रतीक है। शुक्र अत्यंत ही चमकीला ग्रह माना जाता है। इसके गोचर की काल अवधि लगभग 23 दिनों की होती है, अर्थात शुक्र लगभग 23 दिनों पर अपनी राशि परिवर्तित कर अन्य राशि में प्रवेश कर जाता है। तो आइए अब जानते हैं वर्ष 2021 में शुक्र के द्वारा राशि परिवर्तन की तिथि एवं किस राशि में शुक्र परिवर्तित कर प्रवेश कर रहे हैं, उसके संबंध में तिथि के अनुसार-

  • 4 जनवरी 2021 को शुक्र ग्रह धनु राशि में गोचर करेंगे।
  • 28 जनवरी 2021 को शुक्र ग्रह मकर राशि में गोचर करेंगे।
  • 21 फरवरी 2021 को शुक्र ग्रह कुंभ राशि में गोचर  करेंगे।
  • 17 मार्च 2021 को शुक्र ग्रह मीन राशि में गोचर करेंगे।
  • 10 अप्रैल 2021 को शुक्र ग्रह मेष राशि में गोचर करेंगे।
  • 4 मई 2021 को शुक्र ग्रह वृषभ राशि में गोचर करेंगे।
  • 29 मई 2021 को शुक्र ग्रह मिथुन राशि में गोचर करेंगे।
  • 22 जून 2021 को शुक्र ग्रह कर्क राशि में गोचर करेंगे।
  • 17 जुलाई 2021 को शुक्र ग्रह सिंह राशि में गोचर करेंगे।
  • 11 अगस्त 2021 को शुक्र ग्रह कन्या राशि में गोचर करेंगे।
  • 6 सितंबर 2021 को शुक्र ग्रह तुला राशि में गोचर करेंगे।
  • 2 अक्तूबर 2021 को शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।
  • 30 अक्तूबर 2021 को शुक्र ग्रह धनु राशि में गोचर करेंगे।
  • 8 दिसंबर 2021 को शुक्र ग्रह मकर राशि में गोचर करेंगे।
  • 30 दिसंबर 2021 को शुक्र ग्रह धनु राशि में गोचर करेंगे।