विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

Mercury Transit 2021: 5 जनवरी बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए इसका आपकी राशि पर पड़ने वाला असर

Mercury Transit in Capricorn (Makar Rashi) on 5 January 2021 Impacts on all Zodiac Signs

सिंह राशि

सिंह राशि के छठे भाव में बुध का गोचर होने वाला है। यह गोचर आपके लिए लाभकारी रहेगा। इस दौरान आपके अंदर परोपकार की भावना जागृत होगी, आप दूसरों की मदद हेतु तत्पर नजर आएंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं कार्य क्षेत्र में आपको थोड़ा धैर्य धरकर समझदारी से कार्य लेने की आवश्यकता है, तभी आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। समुद्री यात्राओं के माध्यम से आपको विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। समय आपके लिए अनुकूल व शुभकारी रहेगा। बुध का गोचर आपकी वाणी को काफी प्रभावी व सम्मानजनक बनाएगा। हालांकि आप अपने क्रोध पर अपना नियंत्रण बनाए रखें अन्यथा परिस्थितियां विपरीत हो सकती हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के पांचवे भाव में बुध का होने वाला यह गोचर आपकी बौद्धिकता को काफी प्रगाढ़ व तीव्र कर देगा। आप अपनी बौद्धिकता के बलबूते पर कई प्रकार की सफलताओं की प्राप्ति कर सकते हैं। आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। आपका अध्ययन आदि ने भी खूब रुझान बढ़ेगा। आपको आपके शिक्षकों व उच्च अधिकारियों आदि का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपको संतान की ओर से भी कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं, आपकी संतान खूब उन्नति करेंगी। उनके कैरियर आदि को लेकर आपकी जो भी चिंताएं होगी, वह समाप्त हो जाएँगी। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है। गाय की सेवा करना आपके लिए अत्यंत ही लाभकारी परिणाम परिलक्षित कर सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के चौथे भाव में बुध का गोचर होने जा रहा है। बुध ग्रह का गोचर आपके एवं आपके सगे संबंधियों के जीवन पर भी अपना शुभकारी परिणाम परिलक्षित करेगा। आपको भूमि भवन आदि से जुड़े अचल संपत्ति के मामलों में सुखद परिणाम की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, उनके स्वास्थ्य की स्थिति में गिरावट आ सकती है, इसलिए उनका अधिक से अधिक ख्याल रखें। वहीं बुध आपकी आर्थिक मसलों को लेकर अशुभकारी परिणाम परिलक्षित कर सकता है, आपकी आर्थिक हालात पूरी तरह बिगड़ सकती है। इस दौरान आप अपनी आर्थिक हालात की सुदृढ़ता व बेहतरीन परिणाम हेतु 25 जनवरी तक केसर को तिलक के रूप नित्य प्रतिदिन मस्तक पर अवश्य ही लगाएं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के तीसरे भाव में बुध गोचर करने जा रहे हैं। बुध के इस राशि परिवर्तन से आपके स्वास्थ्य के हालात बेहतर होने के पूर्ण आसार नजर आ रहे हैं। आपके पुराने रोग आदि समाप्त हो जाएंगे। आपकी आयु वृद्धि को यह गोचर परिलक्षित करेगा। इस दौरान आपके अंदर अभिव्यक्ति की क्षमता भी विकसित होगी। आप अपनी बातों को बेहतरीन तरीके से स्पष्ट प्रदर्शित कर पाएंगे। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध बेहतर बनेंगे, उनकी मदद से आपको कोई बढ़िया लाभ की प्राप्ति भी हो सकती हैं। बुध ग्रह के कृपा पात्र बने रहने हेतु एवं सुखद परिणाम की प्राप्ति हेतु आप प्रतिदिन प्रातः फिटकरी से दांत साफ करें, साथ ही हरी मूंग को पशुओं को चारे के स्वरूप खिलाए।

आगे पढ़ें बाकी राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में...