विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

People Born in March: मार्च माह में जन्मे लोग होते हैं मेधावी और बेहद आकर्षक

March Born People, Know about their Nature and Traits

प्रकृति में हर काम एक निश्चित समय पर होता है। मनुष्य का जन्म और मृत्यु का भी समय निर्धारित है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर मनुष्य का जन्म एक सुनिश्चित समय, महीने और साल में होता है। प्रत्येक महीने, दिन और समय की अपनी एक खासियत या प्रकृति होती है और इन सबके अनुसार ही उस मनुष्य की मनोवृत्ति, शौक, ताकत, कमजोरियाँ, गुण-अवगुण बनते चले जाते हैं। तो आइये आज हम जानते हैं, मार्च के महीने में जन्में लोगों के बारे में।

सबको कर लेते हैं अपनी ओर आकर्षित

मार्च के महीने में पैदा होने वाले जातक जल्दी ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है और ये काफी मिलनसार भी होते हैं। ये पहली बार में ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं।

इन जातकों के लग्न में गुरु होता है, इसलिए इनकी बड़ी-बड़ी आँखें, उन्नत ललाट, सुन्दर बाल, छोटे-छोटे दांत और रंग हल्का पीला होता है। इन लोगों को नई-नई जगहों पर घूमने का बहुत शौक होता है और इन लोगों की मित्र मंडली काफी बड़ी होगी है। ये लोग वैसे तो बहुत ही सहज दिखाई देते हैं, पर इन लोगों के विचार बहुत ही गहरे होते हैं। ये किसी भी बात को जल्दी ही काफी अच्छे से समझ भी लेते हैं क्योंकि इन लोगों की अंतर्ज्ञान शक्ति काफी सही और तेज रहती है।

ये भी देखें: आज का तुला राशिफल जानें

बहुत मेधावी और असाधारण गुणों वाले होते हैं ये जातक

इस माह में जन्में जातक बहुत ही कुशाग्र बुद्धि वाले होते हैं। विद्यार्थी जीवन में ये लोग काफी मेधावी छात्र रहते हैं। इन जातकों के भीतर काफी असाधारण गुण भी होते हैं जो इन्हें आम लोगों से अलग बनाते हैं। परंतु लक्ष्य के प्रति ये अक्सर लापरवाह देखे जाते हैं और यही इन लोगों की सबसे बड़ी कमजोरी होती है। फिर भी ये अपने लक्ष्य की ओर धीरे-धीरे पहुँच ही जाते हैं।

ये लोग उच्च तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा, वित्त एवं बैंकिंग में ज्यादा सफलता प्राप्त करते हुए नजर आते हैं। वैसे ये जातक जिस भी क्षेत्र में काम करने लगते हैं, उसी क्षेत्र में प्रवीणता हासिल कर लेते हैं। धन इन लोगों के पास टिकता नहीं है, परंतु धन के आगमन में निरंतरता बनी रहती है। धन का अभाव इनके पास कभी नहीं होता है।

रचनात्मकता से होते हैं भरपूर

इन जातकों में रचनात्मकता कुट-कुट कर भरी होती है। इनकी रूचि लेखन, नाटक, कला, संगीत आदि विभिन्न क्षेत्रों में देखी जा सकता है। परंतु ये लोग अपने शौक को अपना पेशा बनाना पसंद नहीं करते हैं। इन लोगों की एक खास बात यह भी होती है कि ये लोग जल्दी ही अपने शौक बदलते भी रहते हैं, इसलिए इन लोगों का व्यक्तित्व काफी मजेदार होता है।

सहिष्णु स्वभाव

मार्च महीने में पैदा होने वाले लोग स्वभाव से बहुत ही सहिष्णु होते हैं। इन जातकों की लोग अक्सर पीठ पीछे बुराई करते हुए देखे जाते हैं। परंतु जो लोग इनकी बुराई करते हैं या इन लोगों के साथ कुछ गलत करते हैं, ये लोग उनके साथ भी भलाई पूर्ण व्यवहार करते हुए ही नजर आते हैं। इन जातकों का पारिवारिक जीवन सुख और शांति से परिपूर्ण होता है।

ये भी देखें: सोमवार के दिन जन्मे लोगों की विशेषताएं, जानिए कैसा होता है इनका जीवन

किसी लत का शिकार होते हैं ये लोग

आमतौर पर यह देखा जाता है कि इस माह में जन्मे जातक किसी ना किसी तरह की लत का शिकार रहते हैं। इसी लत की वजह से इन लोगों को खास आयोजनों, पार्टियों आदि में काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। ये लोग उस लत को छोड़ने का संकल्प भी करते हैं परंतु फिर भी कभी-कभी उसे छोड़ नहीं पाते हैं। इस लत की वजह से इन लोगों को आत्म-ग्लानि भी रहती है। अगर इच्छा शक्ति दृढ़ रहती है, तो किसी भी बुरी आदत को छोड़ा भी जा सकता है।

भाग्यवाद पर अधिक करते हैं भरोसा

मार्च के महीने में पैदा होने वाले जातक कर्म की बजाय भाग्य पर अधिक भरोसा करते हैं। ये लोग असाधारण रूप से बिल्कुल अनुकूल परिस्थति का इन्तज़ार करने के आदि होते हैं। ये लोग अत्यधिक श्रद्धालु भाव के होते हैं। धर्म के लिए अंधश्रद्धा कभी-कभी इन्हें मुश्किल में भी डाल देती है।

मार्च में जन्मे लोगों के लिए शुभ अंक

मार्च में जन्म लेने वाले जातकों के लिए शुभ अंक 3, 7 और 9 होते हैं। इन लोगों को किसी भी कार्य का शुभारंभ इन्हीं में से किसी तारीख पर करना चाहिए। अगर ये लोग इन अंकों का प्रयोग करके कुछ भी करते हैं, तो इन्हें उस कार्य में अधिक सफलता मिलने की आशंका अधिक रहती है। इन तारीखों पर जन्म लेने वाले व्यक्ति अगर मार्च में किसी कार्य को करते हैं तो वह उन लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

मार्च में जन्मे लोगों के लिए शुभ रंग

इस माह में जन्मे लोगों के लिए गुलाबी और हरा रंग अत्यंत शुभ माना जाता है। ये लोग इन रंगों को अधिक पसंद करते हैं। अगर जातक इन रंगों को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं, तो उन्हें अपने नित्य कामों में अधिक सफलता प्राप्त होती है और हमेशा उनके मन में प्रसन्नता बनी रहती है।

मार्च में जन्मे लोगों के लिए शुभ दिन

मार्च माह में जन्मे जातकों को अपने अधिक से अधिक कार्य रविवार, सोमवार और शनिवार को करने चाहिए। ये तीनों दिन उनके लिए बड़े ही भाग्यशाली माने जाते हैं। इन तीनों दिनों पर किए गए कार्यों में उन्हें अधिक सफलता मिलती है।

मार्च में जन्मे लोगों के लिए लकी स्टोन

मार्च के महीने में जन्म लेने वाले जातकों के लिए भाग्यशाली रत्न अमेथिस्ट यानी जामुनिया (बिल्लौर) का होता है। अगर ये लोग इस स्टोन को किसी भी रूप में धारण करते हैं तो इन्हें जीवन में सफलता मिलने की सम्भावनाएँ बढ़ जाती हैं।

मार्च के महीने में जन्में जातकों को अगर जीवन में अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो वे लोग पानी में शहद मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दे सकते हैं, इससे उनके जीवन में आ रही परेशानियों से निवारण मिल सकता है। वैसे किसी भी उपाय को करने से पहले ज्योतिषी की सलाह अवश्य ले लें।