विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

Mars Transit June 2021: मंगल आज कर चुके है कर्क राशि में प्रवेश, जानिए किस राशि पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव

सिंह राशि

इस राशि में मंगल का प्रभाव बारहवें भाव में होगा, इसीलिए दैनिक आय और व्यय की वृद्धि का प्रयोग बन रहा है। आर्थिक तनाव के कारण मानसिक तनाव भी झेलना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर जितना हो सके संयमित रूप से अपनी जिम्मेदारियों का वहन करें। इस दौरान मित्रों या सगे संबंधियों से कुछ बुरा समाचार प्राप्त होने की स्थिति बन रही है। हालाँकि खुद को सकारात्मक बनाने का निरंतर प्रयास करते रहे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर लाभदायक साबित हो सकता है क्योंकि मंगल का गोचर कन्या राशि के ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। इस पूरी अवधि में आपका साहस, पराक्रम, परिश्रम एवं प्रभाव अपने चरम पर होगा, आप स्वयं को बेहतरीन महसूस करेंगे। कोई बहुत बड़ी योजना बनाने से पूर्व या कोई भी कार्य करने से पूर्व सोच विचार अवश्य करें, आप इसमें अवश्य ही सफल होंगे।

तुला राशि

मंगल का गोचर तुला राशि के दसवें भाव में होगा। कुंडली में दशम भाव कर्म का होता है, इसीलिए यह समय तुला राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा होगा। तुला राशि में मंगल ग्रह को अकारक माना जाता है, इसीलिए आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि कोई बहुत बड़ी चुनौती के आसार बनते भी हैं, तो आप अपनी मेहनत और लगन के बलबूते उस स्थिति को नियंत्रण में लाने में कामयाब रहेंगे।

वृश्चिक राशि

इस राशि में मंगल ग्रह का भ्रमण हर सूरत में लाभकारी एवं सही माना जाएगा। नौकरी में कोई उच्च स्थान प्राप्त हो सकता है, साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक तौर पर आपका व्यक्तित्व और प्रभावशाली बनेगा। संतान के सुख की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई बहुत बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में...