विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

इस दशहरा पर्व पर होगी आपके घर धन की वर्षा, अपनायें धन से सम्बंधित समस्याओं के लिए नारियल के कुछ विशेष उपाय

Coconut (nariyal) Upay on Dusshera for Money Problems

हिंदू धर्म में नारियल को अत्यंत ही शुभकारी व श्रेष्ठ फल माना जाता है। नारियल को श्रीफल कहकर भी संबोधित किया जाता है। श्रीफल शब्द में श्री का अर्थ होता है लक्ष्मी, अर्थात लक्ष्मी जी का फल श्रीफल यानी नारियल। एकाक्षी नारियल को अत्यंत शुभकारी व महत्वकारी माना जाता है। किसी भी धार्मिक कार्यों व क्रियाकलापों में नारियल फोड़कर ही किसी भी कार्य की शुरुआत की जाती है। यदि आप किसी नई फैक्ट्री, हॉस्पिटल, बिल्डिंग आदि का उद्घाटन कर रहे हैं तो उसके आरंभ से पूर्व उद्घाटन समारोह में सर्वप्रथम नारियल को फोड़ा जाता है और उसके जल को छिड़ककर और शांति व समृद्धि की प्रार्थना की जाती है।

माता के पूजन व अन्य प्रक्रिया आदि में भी नारियल अत्यंत ही श्रेष्ठ व सरकारी माना जाता है। नारियल का सर्वाधिक महत्व पूजन की प्रक्रिया में देखने को मिलता है। नवरात्र में नारियल के महत्व को तरीके से समझा जा सकता है। नवरात्र में हर किसी के घर में कलश की स्थापना की जाती है जिसमें जल को अथवा गंगाजल को कंठ तक भरा जाता है। तत्पश्चात उसके ऊपर आम के पल्लव को डालकर नारियल को रखा जाता है। माना जाता है कि कलश में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है और उन 33 कोटि देवी देवताओं के ऊपर नारियल को रखा जाना नारियल के महत्व को साक्षात प्रकट करता है।

इसके अतिरिक्त अष्टमी के पर्व पर भी नारियल को फोड़ कर माँ आदिशक्ति जगदंबा को अर्पित किया जाता है। अष्टमी के पर्व के पश्चात दशहरे वाले तिथि को भी नारियल का कुछ विशेष तथ्यों में प्रयोग किया जाता है। दशहरे के दिन नारियल के कुछ ऐसे उपाय भी किए जाते हैं जिसके द्वारा के जीवन की कई समस्याओं का समाधान निकल सकता है। तो आइए आज हम आपको बताएंगे नारियल के कुछ ऐसे उपाय जिसे दशहरे के पर्व पर अपनाने से आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। श्रीफल अर्थात नारियल आपके घर में आपके जीवन में सदैव सुख समृद्धि धन वैभव बनाए रखेगा और लक्ष्मी का वास आपके घर में बना रहेगा। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे खास उपायों के बारे में।

नारियल के विशेष उपाय

  • यदि आपके जीवन में आए दिन आर्थिक समस्या बनी रहती है, आप यदि किसी से धन उधार लेते हैं तो उसे चुका पाने में असमर्थ हो जाते हैं या आपके निवेश किए गए धन अटके रह जाते हैं अथवा आपको नुकसान सहना पड़ता है, तो ऐसी सभी प्रकार की समस्याओं के लिए इस वर्ष दशहरे पर आप नारियल से संबंधित उपाय को अपनाएं। इसके लिए आप दशहरा पर्व के दिन सुबह उठकर स्नान आदि नित्य क्रिया को संपन्न कर अपने लंबाई के बराबर काले धागे का टुकड़ा ले ले। उसके बाद नारियल को रखकर उसका अक्षत, पुष्प, धूप, दीप आदि से पूजन करें। पूजन की प्रक्रिया को पूर्ण करने के पश्चात नारियल को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपके सभी कर्ज व आर्थिक समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।
  • यदि आप धन संचय करने हेतु प्रयासरत हैं किंतु हर बार किसी ना किसी नए संकट के आ जाने की वजह से आप धन संचय नहीं कर पाते हैं। आपके घर में धन की आवक तो बनी रहती है किंतु उसका टिकाऊ नहीं रहता है, आपके हाथों से आए हुए थे तुरंत खर्च हो जा रहे हो, तो इस तरह की समस्याओं के निदान हेतु इस वर्ष दशहरे पर्व के दिन एक जटा वाले नारियल को ले उसमें गुलाब के पुष्प कमल के पुष्प की माला, सवा पाव चमेली, दही, सफेद रंग की मिठाई और दो जनेऊ आदि को अर्पित करें और इसे सवा मीटर के गुलाबी और सफेद रंग के कपड़े में डालकर माता लक्ष्मी के समक्ष अर्पित करें। तत्पश्चात कपूर, घी आदि से दीपक जलाकर माँ लक्ष्मी की आरती करें और श्री कनकधारा स्तोत्र का जप करें। इस उपाय को करते समय माता लक्ष्मी के प्रति अपने मन में श्रद्धा की भावना बनाए रखें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक समस्याओं का समापन होगा और आपके घर में धन का टिकाऊ बना रहेगा, साथ ही आप धन संचय कर पाने में भी सफल होंगे।
  • ज्योतिष शास्त्रों व अन्य उपायों में यह माना जाता है कि दशहरे के दिन चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर नारियल के ऊपर स्वास्तिक का चिन्ह बना कर उसे भगवान श्री हनुमान जी के मंदिर में जाकर अर्पित करने से आपके जीवन में सुख समृद्धि आती है और आर्थिक समस्याओं का नाश होता है। ध्यान रहे आप इस दिन खास तौर पर भगवान श्री हनुमान जी को गुड़ और चने का भी भोग लगाएं और ऋण मोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। इस उपाय को आप दशहरे पर्व के अतिरिक्त मंगलवार के दिन भी कर सकते हैं।
  • लाल रंग के नए सूती कपड़े में नारियल को लपेटकर बहती जल में प्रभावित करने से आपके मन की सभी मनोकामनाएं व मुरादें पूरी होती है। नारियल को जल में प्रवाहित करते समय आप मन ही मन निष्ठापूर्वक व श्रद्धा भाव से अपने मन की मुरादों को दोहराएं। ऐसा करने से आपकी मनोकामनाएं अवश्य ही पूर्ण होगी एवं आपको सभी कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।