विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

साप्ताहिक राशिफल 7 दिसंबर से 13 दिसंबर 2020

Weekly Horoscope 7 December to 13 December 2020 Saptahik Rashifal

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वास्तविकता का बोध करने की आवश्यकता है। हवा में रहकर बातें ना करें, जमीनी स्तर पर अपनी स्थितियों व वास्तविकता को समझने का प्रयत्न करें और इसका सामना करें। भाग्य भरोसे यूं ही बैठे रहने या फिर किसी अन्य के ऊपर आस लगाए रहने से सफलता कतई नहीं मिल सकती, अतः कोशिश करे आपके अंदर व कौशल उत्पन्न हो जिसके बलबूते पर आप हर प्रकार की मंजिल को हासिल कर सके। अतः आप अपने आपके लिए मेहनत करें, तभी आप सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे।

सप्ताह के आरंभ के समय में आपको संतान की ओर से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थीगण प्रतियोगिता परीक्षा आदि की तैयारी में जुटे हुए रहेंगे जिसमें उन्हें सफलता की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में निवेश करने से पूर्व विशेषज्ञों की सलाह लेना आवश्यक समझे। इस सप्ताह की गई यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित हो सकती है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातको को प्रियजन के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया से प्राप्त होगा जिससे आपके प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम प्रदर्शित करने वाला रहने वाला होगा। सप्ताह के आरंभ के दिनों में आपके मन में किसी तथ्य को लेकर एक अनजाना सा अनचाहा भय बना रहेगा। वहीं कार्य क्षेत्र में आपको और भी अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। इस दौरान आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, संभवतः छोटी दूरी की यात्रा भी हो, किंतु यात्रा के योग बन रहे हैं।

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अत्यंत ही अनुकूल साबित होने वाला है, आपके बिगड़े हुए तथ्य भी बन सकते हैं। वहीं घर परिवार का वातावरण बहुत बेहतर नहीं रहेगा, किसी तथ्य को लेकर पारिवारिक जनों के मध्य गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में आपको बहुत धैर्यता से किसी भी निर्णय को लेने की आवश्यकता है। अपने खर्च पर आपको पारिवारिक जनों की ओर से भी बहुत अधिक सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक किसी भी हालात में अपने प्रियजन की बातों अथवा भावनाओं को नजरअंदाज ना करें। सप्ताह के अंत के समय में संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जो आपके मन को खुशियां प्रदान करेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को सप्ताह के आरंभ के दिनों में अपने क्रोध पर नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है, अपनी वाणी में मधुरता व सकारात्मक लाने की चेष्टा करें। आपकी वाणी कई बने बनाए कार्यों को बिगड़ सकती हैं। घर परिवार में वाद विवाद उत्पन्न होने के आसार नजर आ रहे हैं, साथ ही भाई-बहनों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। वहीं अचल संपत्ति आदि से जुड़े मसलों के लिए समय अनुकूल है। हालांकि वरिष्ठ जनों व विशेषज्ञों की सलाह अवश्य ही लें।

इस सप्ताह आपको संघर्ष करना पड़ सकता है, तभी आपके कार्य सिद्ध हो पाएंगे। कोशिश करें कि सकारात्मक विचारों का अधिक से अधिक शिरोधार्य करें। अपने मन में हीन भावना नकारात्मकता को आने ना दें, विशेष तौर पर अपने क्रोध व आवेश पर नियंत्रण स्थापित करें। इन दिनों आपको महिला मित्र की ओर से विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के अंत में आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा जिसका कारण आपका अनावश्यक खर्च हो सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों की खुशी सुख में थोड़ी कमी आ सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिये यह सप्ताह अत्यंत ही शुभकारी व सफलता प्रदान साबित होने वाला है। सभी कार्यों आपके के मनो अनुकूल संपन्न होते जाएंगे। कारोबार में भी आपको सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशा जातकों को अपने उच्च अधिकारियों की ओर से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कामकाजी महिलाओं के लिए अत्यंत ही शुभकारी एवं लाभकारी साबित होने वाला है। यदि आप नौकरी हेतु प्रयासरत हैं, तो संभवत आप इसमें भी सफलता की प्राप्ति कर सकते हैं। वहीं कारोबार आदि में भी आपको मन मुताबित लाभ की प्राप्ति हो सकती है जिससे आपका मन खुश रहेगा। अचल संपत्ति, भूमि, भवन, वाहन आदि की खरीदारी के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को सफलता की प्राप्ति होगी, आपको शुभकारी समाचार प्राप्त होगे।

सप्ताह के मध्य में भाई-बहनों के साथ बर्ताव में थोड़े परिवर्तन आ सकता है। आपको भाई-बहनों की ओर से आपको इच्छित सहयोग की प्राप्ति नहीं होगी जिस वजह से आपका मन थोड़ा उखड़ा-उखड़ा सा रहेगा। सप्ताह के अंत में आपके कई समस्याओं के समाधान निकल आने के आसार नजर आ रहे हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को दिखावा करने से बचने का प्रयत्न करना चाहिए, आपको बेज्जती का सामना करना पड़ सकता है। इस हफ्ते अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का साप्ताहिक राशिफल...