विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

Weekly Horoscope 14 June to 20 June 2021: साप्ताहिक राशिफल द्वारा जाने किन नौकरी-पेशा जातकों के लिए समय लाएगा परिवर्तन

Weekly Horoscope 14 June to 20 June 2021 Saptahik Rashifal

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी खास प्रतिष्ठित व्यक्ति की वजह से कोई बेहतरीन लाभ प्राप्त हो सकता है। आप किसी खास उपलब्धि की प्राप्ति कर सकते हैं जिससे आपके मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।

कार्यक्षेत्र से सम्बंधित मामलों लेकर यह सप्ताह एक नया मार्ग प्रदान कर सकता है। इस सप्ताह आपको सामाजिक लोग काफी महत्व देंगे। आप अपनी ओर से सामाजिक जनों व सामाजिक क्रियाकलापों के प्रति अधिक अग्रसर रखेंगे। सामाजिक जन भी आपके प्रति सम्मान का भाव दर्शाएंगे।

इस दौरान आप धार्मिक क्रियाकलापों में भी अपनी ओर से अग्रणी भूमिका अदा करेंगे। कुछ अविवाहित विवाह योग्य जातकों के विवाह की तिथि के निर्धारित होने से घर परिवार का वातावरण काफी शानदार बना रहेगा, चंहु ओर खुशहाली व्याप्त रहेगी।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी समय अनुकूल है, आपके प्रेम जीवन से जुड़ी जो भी मुसीबतें होंगी, उनका समापन हो सकता है। सेहत को लेकर आपको चौकन्ना रहने की आवश्यकता है। इस दौरान वाहन चलाते वक्त भी आप सावधानी बरतें, छोटी-मोटी दुर्घटना भी घटित हो सकती हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आर्थिक मसलों को लेकर लाभकारी रहने वाला है। इस सप्ताह आपके समक्ष कई बेहतरीन मौके होंगे जो आपके लिए उन्नति प्रदायक एवं लाभकारी रहेंगे। किंतु आपको इन अवसरों को पहचानने की आवश्यकता है। अपने आपको अधिक से अधिक सक्रिय रखें, तभी आप कामयाबी हासिल कर पाएंगे।

इस सप्ताह आपका मन भटकाव की स्थिति में आ सकता है। आप अपने आपको लक्ष्य से थोड़ा दूर महसूस करेंगे। इस दौरान आपको अपने गुप्त शत्रुओं से भी सचेत रहने की आवश्यकता है। आपके गुप्त शत्रु अधिक सक्रिय है जो आपको नुकसान पहुंचाने की साथ-साथ लक्ष्य से भी दूर कर रहे हैं। आपके विरोधी आपको भटकाव के मार्ग में भी ले जा सकते हैं। ऐसे स्थान पर आपको अपने अंदर के आत्मविश्वास को जगाकर जागृत रहने की आवश्यकता है।

इस सप्ताह आपको अपने कार्यों में मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि सप्ताह के अंत में आपको कुछ खास मित्रों की वजह से बेहतरीन सहयोग की प्राप्ति होगी और आप हर चुनौतियों का सामना करने में सफल होंगे।

दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को इस दौरान अपने जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा जिसके बलबूते पर स्थितियां अनुकूल हो पाएंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह स्थितियां बेहतर होती भी नजर आएंगी जिस वजह से आपके मन के तनाव कम होंगे।

अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर जो भी पुराने वाद-विवाद होंगे, उन सभी का समाधान निकल सकता है। इस मसले में आपको आपके वरिष्ठ की ओर से सहयोग की प्राप्ति हो सकती है, उनके द्वारा किए गए हस्तक्षेप से कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है।

कार्यक्षेत्र में आपके लिए उलझनें बनी रहेंगी। इस सप्ताह आपके ऊपर आलस्य का भाव भी हावी हो सकता है। अपने आपको आलस्य से बचा कर रखें तो बेहतर है। खुद को अधिक से अधिक सचेत रखें अन्यथा आप किसी बेहतरीन लाभ से वंचित रह जाएंगे।

विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहने वाले हैं, आपको मन मुताबिक परिणाम की प्राप्ति होगी। खूब मेहनत करते रहें।

इस सप्ताह प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को विभिन्न प्रकार की दिक्कतों से रूबरू होना पड़ेगा, आपके प्रेम विवाह से जुड़े हुए विषय को लेकर आपके परिवारवाले के कुछ स्वजन अपनी ओर से नाराजगी जता सकते हैं जिससे आपके लिए चुनौतियां अधिक बढ़ जाएंगी और आपके मन का तनाव भी बढ़ता चला जाएगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को इस हफ्ते धैर्य बरतने की आवश्यकता है। अत्यधिक अधीर होकर आप कुछ भी हासिल नहीं कर पाएंगे। आपको निरंतर मेहनत करते रहने की जरूरत है, तभी आप लक्ष्य तक पहुंच पाएंगे। हर बार छोटा रास्ता अपनाना आपके लिए लाभकारी साबित हो जाए, यह जरूरी नहीं है।

कारोबार की दृष्टि से इस दौरान अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखने का प्रयास करें, उनके साथ तालमेल रहना इस सप्ताह आपके लिए काफी अनुकूल एवं लाभकारी साबित हो सकता है।

इस सप्ताह आपको किसी बात को लेकर आपके मन में भ्रम उत्पन्न हो सकता है जिस वजह से आप स्वयं को भी दुविधाजनक स्थिति में महसूस करेंगे और आप अपने कुछ स्वजनों को भी इस स्थिति में डाल देंगे।

इस सप्ताह आपको अपने प्रियजन के प्रति ईमानदार एवं वफादार बने रहने की जरूरत है अन्यथा आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं।

सप्ताह के मध्य में आपको अचानक कहीं यात्राओं पर जाना पड़ सकता है, इन यात्राओं के दौरान स्वयं का अधिक से अधिक खयाल रखे। अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक से अधिक जागरूक रहें। भीड़भाड़ वाली जगह से बचें। वर्तमान समय यात्रा को लेकर ठीक नहीं है। यात्राओं पर जितना कम जाए उतना ही आप स्वयं को सुरक्षित रख पाएंगे। वर्तमान परिदृश्य यात्राओं को लेकर ठीक नहीं है।