विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2020

Weekly Rashifal 12 October to 18 October 2020

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अनेकानेक प्रकार की चुनौतियों व समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको धैर्य धरकर समझदारी से पेश आने की आवश्यकता है। अपनी बौद्धिकता का इस्तेमाल करें और थोड़े सहनशील बने। आने वाली चुनौतियों के लिए आपको आंतरिक तौर पर प्रगाढ़ हो जाने की आवश्यकता है, समय आपका उतार चढ़ाव से युक्त रहने वाला है। आर्थिक मसलों से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु कोई हल निकल सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। नौकरी पेशा जातकों की आमदनी में भी बढ़ोतरी हो सकती है, संभवत आपके उच्च अधिकारी आपके कार्यशैली व मेहनत लगन को देखते हुए आपके पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि कर दें। आपको अपने कार्य क्षेत्र में सतत मेहनत व लग्न बनाए रखने की आवश्यकता है। व्यापारियों के लिए भी यह समय लाभकारी ही रहने वाला है। यदि आप किसी कारोबार के आरंभ हेतु मन बना रहे हैं, तो यह समय साझेदारी के कारोबार हेतु अत्यंत ही लाभकारी साबित होने वाला है। आपको मित्रों की ओर से सहयोग प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के अंत में आपको सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, अतः अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान से अधिक ध्यान दें।  

शुभ रंग - नीला
शुभ अंक - 2
शुभ दिन - रविवार

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्तता पूर्ण व्यतीत होने वाला है। आप अपने कार्य क्षेत्र की जिम्मेदारियों में काफी उलझे रहेंगे। आपके कारोबार में जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। ऐसे में आपको अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए समझदारी से कार्य करने की आवश्यकता है, साथ ही संयम धैर्य व शांति भी बनाए रखें। तत्कालीन परिवेश कुछ इस प्रकार हो जाएगा जो आपको मानसिक तौर पर तनाव दे सकता है। हालांकि आपको फिजूल के तथ्यों पर समय बर्बाद करने की आवश्यकता नहीं है, परिस्थितियों को भांपते हुए अपनी ओर से सकारात्मक तौर पर सामना करने हेतु अग्रसर होने की आवश्यकता है। सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए अधिक कष्टदायक हो सकता है, मन में किसी बात को लेकर उथल-पुथल मचा रहेगा, आप स्वयं को काफी उदास व स्वस्थ महसूस करने लगेंगे, आपको आपके मन मुताबित परिणाम प्राप्त नहीं हो पाएगा। किंतु इसके लिए आपको प्रयास करने से दूर नहीं भागना चाहिए, अतः स्वयं को प्रयत्नशील रखें। कारोबारियों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है। यदि आप किसी नये कार्य हेतु आरंभ हेतु मन बना रहे हैं, तो समय अनुकूल है। घर परिवार का माहौल सामान्य तौर पर ठीक-ठाक रहने वाला है। ।

शुभ रंग - हरा
शुभ अंक - 12
शुभ दिन - सोमवार

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह के आरंभ में अनेकानेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके समक्ष भिन्न-भिन्न प्रकार की अनेक मार्ग से चुनौतियां आ सकती हैं जिनके लिए आपको डटकर रहने की आवश्यकता है। कारोबार की स्थिति आप ही कुछ ठीक नहीं रहेगी, आपको आपके मनो अनुकूल परिणाम प्राप्त नहीं होगा जो आपके मन को गहरा चोट पहुंचा सकता है। ऐसे में आपको संयम बरतने की आवश्यकता है, जोश में आकर कुछ गलत ना कर जाएं। आपको जोश के साथ-साथ होश में भी रहने की आवश्यकता है। वहीं छोटे कारोबारियों को आर्थिक समस्याओं का समाधान प्राप्त हो जाएगा। इस दौरान आपको आपके सहयोगी जनों की ओर से आर्थिक मदद प्राप्त होगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा कुछ सुधार आएगा और धीरे-धीरे स्थिति बेहतर होने लगेगी। इस सप्ताह आपके स्वभाव विचार में कुछ परिवर्तन देखने को मिलेगा, आपका मन काफी क्रोधित रहने लगेगा, आप स्वयं को तनावग्रस्त महसूस करने लगेंगे। संभवतः आपकी अपने स्वजनों, पारिवारिक जनों अथवा सहकर्मियों आदि से बेवजह बहस हो सकती हैं। ऐसे में आपको अपने बर्ताव में धैर्य व संयम बरतने की आवश्यकता है। अविवाहित विवाह योग्य जातकों के इस दौरान विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। सेहत की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी, आप स्वयं को काफी तनाव ग्रस्त महसूस कर सकते हैं। आपका मानसिक तनाव आपके शारीरिक स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है, इसलिए जितना हो सके अपने आप को अपनों के बीच खुश रखने की कोशिश करें ताकि तनाव से बचा जा सके।

शुभ रंग - लाल
शुभ अंक - 23
शुभ दिन - शुक्रवार