विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2020

yearly vrishchik (scorpio) rashifal 2020

आर्थिक जीवन

वृश्चिक राशि के जातकों को साल 2020 में वित्तीय लाभ होने की सम्भावना है। आपके विभिन्न आय स्रोतों में इस वर्ष वृद्धि होगी। इस वर्ष आप उधार लिया हुआ धन आप वापस कर सकते है। विशेषज्ञों की सलाह के बिना कोई भी महत्वपूर्ण वित्तीय फैसला ना लें।

करियर-व्यापार

कार्यरत जातकों हेतु यह साल 2020 सामान्य या मिला जुला रहेगा। कमजोर पड़ने पर आपका साहस एवं आत्मविश्वास आपका साथ निभाएगा। इस वर्ष कुछ मामलों में आपका भाग्य आपका साथ देगा। किसी भी कार्य के परिणाम को लेकर निराश होने की कोई जरूरत नहीं है, ऐसे परिस्थितियों से हमें बचकर रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें: आज का वृश्चिक राशिफल

पारिवारिक जीवन

इस वर्ष परिजनों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। विवाह योग्य बच्चों की विवाह की बात शुरू हो सकती है। घर में हो रही खिट-पिट का अंत होगा। अपने परिवार के प्रति आपके उत्तरदायित्वों को आप समझेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ सुखमय समय व्यतीत करना का मौका मिलेगा। नवंबर माह में पारिवारिक जरूरतों पर अधिक धन खर्च होगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की जरुरत है। मित्रों के साथ कहीं पर्यटन में जाने की योजना बना सकते हैं।

प्रेम-विवाह

प्रेमी युगल या वैवाहिक दंपत्ति के लिए यह वर्ष अच्छा नहीं रहेगा, यह आपके जीवन में कई उतार चढ़ाव लेगा। आपको अपने प्रेम जीवन में असुरक्षा की भावना रहेगी। जीवनसाथी के साथ सोच ना मिल पाने के कारण आप चिंतित रह सकते है। आप पर संदेह कर आपका साथी आपसे रिश्ते तोड़ भी सकता है।

स्वास्थ्य जीवन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह वर्ष स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिला जुला रहेगा। आपको इस वर्ष मानसिक अशांति होने की सम्भावना है, अतः प्रतीदिन योग एवं ध्यान लगाने की सलाह दी जाती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सदैव सजग रहें।

वृश्चिक राशि के जातकों के राशिफल में आने वाले वर्ष-2020 के महीनों पर एक नजर :

जनवरीः एक साथ कई कार्य सम्पादित करेंगे।

फरवरी: इस माह आप कुछ नई दिशा की ओर पहल करने का विचार बना रहे है।

मार्चः सदैव सतर्क रहने की आवश्यकता है।

अप्रैलः धैर्य रखें, सब आपके पक्ष में होगा।

मईः जीवन के उद्देश्य को खोजने के लिए उपयुक्त माह।

जूनः कार्यों की गति में कमी आएगी।

जुलाईः अधूरे कार्यों को पूरा करने का अच्छा समय है।

अगस्तः अपने मन को शांत रखें एवं प्रगति करने की राह खोजें।

सितंबरः बुरी आदतों की लत से स्वयं को बचाइये।

अक्टूबरः यह माह प्रेम से भरा होगा।

नवंबरः मार्ग में आ रही रुकावटें स्वतः ही समाप्त होंगी, कुल मिला कर भाग्यशाली माह होगा।

दिसंबरः नए रिश्तों के लिए अच्छा समय है।

संक्षेप में कहें तो वर्ष 2020 में आप अपने जीवन की स्थितियों में बदलाव ला सकते है। सावधान रहने की आवश्यकता है एवं ऐसा करने से आपका यह वर्ष सुखमय होगा।