विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

मेष वार्षिक राशिफल 2020

yearly mesh rashifal 2020

आर्थिक जीवन

2020 आपके लिए आर्थिक रूप से अति उत्तम वर्ष है। इस वर्ष के प्रारम्भ में शेयर बाजार में किया गया निवेश आपको लाभ देगा। परन्तु वहीं जमीन से जुड़े निर्णयों में बेहद सावधानी बरतनी पड़ेगी वरना छल होने की संभावना है। मार्च माह में व्यापारिक यात्रा करना फलदाई होगा। अप्रैल माह में अनावश्यक खर्चों से सावधान रहें। जहाँ जून माह में आपको वित्तीय अस्थिरता झेलनी पड़ सकती है, वहीं यह स्थिति अगस्त माह में पुनः स्थिर हो जायँगी। परन्तु वर्ष अंत में भी खर्चों में वृद्धि की प्रबल संभावना होने के कारण आपको बचत करने पर ध्यान देना आवश्यक होगा। इस वर्ष नया वाहन खरीदना शुभ होगा।

करियर-व्यापार

नव वर्ष की शुरुआत में कार्यभार अधिक होने के कारण आप अपने निजी संबंधों पर काम ध्यान दे पाएंगे। कलात्मक कार्यों से जुड़े व्यक्तियों पर इस वर्ष का आरम्भ आनंदमयी होगा। यदि आप अपने व्यापार को विस्तृत करने की सोच रहे हैं तो यह अति उत्तम समय है। आपको आपकी कर्मठता का फल मिलेगा परन्तु सहकर्मियों से अनबन होने की संभावनाएं है। अतः उनके साथ अच्छे मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध बनाने की आवश्यकता है। साल की शुरुआत जितनी भी अच्छी थी, पर साल के मध्य में व्यवहार में अस्थिरता आने की सम्भावना है। व्यापार हेतु यात्रा करनी पड़ सकती है तथा अक्टूबर में विदेशी सम्बन्ध भी स्थापित हो सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। साल के अंत तक आपको पुरे वर्ष की गई मेहनत का शुभ परिणाम मिलेगा।

ये भी देखें: आज का मेष राशिफल

पारिवारिक जीवन

वर्ष 2020 में आपके मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा तथा आप अपने दुख-दर्द साँझा करेंगे। ससुराली पक्ष से आर्थिक सहायता मिल सकती है। परिवार में आपसी सम्बन्ध बढ़ेगा परन्तु आर्थिक स्थिति तंग होने के कारण मन मुटाव होने की सम्भावना है। बच्चों की शिक्षा दीक्षा में आ रही बाधाएं दूर होगी। वर्ष के चैथे माह में आपका अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा एवं पूजा पाठ कराएंगे। वर्ष के मध्य में संतान पक्ष द्वारा कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, अतः उनका सही मार्गदर्शन करना आवश्यक होगा। स्वार्थी लोगों से दूरी बना कर रखें।

प्रेम एवं विवाह

आप चाहे नव विवाहित हो या ना हों, यह वर्ष आपके संबंधों में मधुरता लाने वाला है। आप एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे, परन्तु वर्ष के मध्य आपके बीच किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। बेहतर होगा कि आप एक-दूसरे से बात कर समस्या का समाधान निकालें, इससे संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। प्यार का मौसम चाहे बसंत को कहते हों, पर आपके लिए इस वर्ष अगस्त माह अपने प्यार का इजहार करने के लिए अनुकूल है। आपको जवाब में हाँ मिल सकती है। सितम्बर प्रेम विवाह करने के लिए एकदम सही माह है। अक्टूबर माह में आपका मन सांसारिक चीजों से हट आद्यात्मिक चीजों में लगेगा। साल के अंत तक आपके रिश्ते में नजदीकियां बढ़ने लगेगी और मधुरता आएगी।

स्वास्थ्य

यह वर्ष स्वास्थ्य की स्थिति से ज्यादा बेहतर नहीं है। वर्ष प्रारम्भ में क्रोध बढ़ने की सम्भावना है, अतः इस पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है। व्यापारिक एवं निजी जीवन को सँभालने में एवं कार्य भार से आपको मानसिक कष्ट हो सकता है। अतः इसका ध्यान रखें और लापरवाही ना बरतें। वाहन से दुर्घटना होने की भी सम्भावना है, अतः वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अपने खान पान पर भी विशेष ध्यान दें। जुलाई माह में आप त्वचा रोग से संक्रमित हो सकते हैं एवं मौसमी परिवर्तन में आपको सर्दी, नजला या बुखार हो सकता है।

मेष राशि के राशिफल में आने वाले वर्ष 2020 के महीनों पर एक नजर:

जनवरीः व्यावसायिक शुरुआत के लिए बहुत ही अच्छा माह है।
फरवरीः व्यक्तिगत एवं व्यवसायिक सम्बन्धो के लिए अच्छा माह।
मार्चः कठिन कार्यों को करने में मदद मिलेगी।
अप्रैलः रचनात्मक विचारों और अपनी आंतरिक ऊर्जा का उपयोग करेंगे।
मईः महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल होने पर सावधान रहना बेहद जरूरी है।
जूनः कठिन समय है, धैर्य न खोयें।
जुलाईः दूसरों की मदद करने में प्रसन्नता प्राप्त होगी।
अगस्तः जीवन के विभिन्न पहलुओं में असमंजस की स्थिति उत्पन्न होगी।
सितंबरः आध्यात्मिक कार्यों में रूचि आयेगी।  
अक्टूबरः पूरा माह व्यस्त रहने की आशंका है।
नवंबरः दूसरों को कष्ट न हो, इसलिए मंद गति से चलने की आवश्यकता है।
दिसंबरः यह महीना अच्छा रहेगा। दूसरों की मदद करके आप अच्छा महसूस करेंगे।  

संक्षेप में बोले तो इस वर्ष मेष राशि के जातकों को मजबूत रहने की आवश्यकता है।