विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

मीन वार्षिक राशिफल 2020

yearly meen (pisces) rashifal 2020

आर्थिक जीवन

वर्ष 2020 मीन राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से लाभकारी होगा। यह वर्ष किसी दीर्घावधि निवेश करने के लिए सर्वथा उपयुक्त है। रुका हुआ या कहीं फंसा हुआ धन आपको वापिस मिल सकता है। विदेश में किये गए व्यापार से अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा।

करियर-व्यापार

इस वर्ष मीन राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावनायें प्रबल है। यदि आप नौकरी-पेशा से जुड़े है, तो आपका नव वर्ष बेहद अच्छा बीतेगा। मई-जून माह मे आपको कार्य सम्बंधित शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है। मार्च के अंत से और जून तक आपको अपने कार्यक्षेत्र से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यावसायिक कार्य को करने हेतु आपको घर से दूर भी जाना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: आज का मीन राशिफल

पारिवारिक जीवन

वर्ष प्रारम्भ में आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का प्रयोजन होने की सम्भावना है। किसी पुराने मित्र से भेंट होगी जिसके साथ मिलकर आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी। किसी दूर यात्रा पर अपने परिवार साथ जा सकते है। माँ के साथ मतभेद साल के मध्य तक समाप्त हो जायँगे। पारिवारिक ताल-मेल देखने को मिलेगा। माता-पिता के सहयोग से कोई पुरानी समस्या दूर होगी।

प्रेम-विवाह

ऐसा अनुमान है कि इस वर्ष आपके प्रेम जीवन में कई सुधार देखने को मिलेंगे। जीवनसाथी यदि आपसे किसी कारणवश रुष्ट है, तो वे इस वर्ष के पहले माह में ही मान जायेंगे। उनकी सभी नाराजगी दूर हो जाएँगी। इस वर्ष जीवनसाथी के साथ भरपूर रोमांस का मौका मिलेगा। इस वर्ष जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है, उसे बढ़ने ना दें। व्यस्तता के कारण अपने जीवनसाथी को वर्ष अंत तक पर्याप्त समय नहीं दे पायंगे।

स्वास्थ्य जीवन

वर्ष 2020 मीन राशि के जातकों के स्वास्थ्य जीवन के लिए मधुर रहेगा। आपको सेहत सम्बन्धी कोई बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। खांसी, जुखाम आदि जैसे साधारण रोग आपको परेशान कर सकते हैं, अतः उन पर ध्यान दें। इस वर्ष के मध्य में आपका मन हल्का रहेगा।

मीन राशि के राशिफल में आने वाले वर्ष-2020 के महीनों पर एक नजर:

जनवरीः एक संवेदनशील महीना होने के कारण पर्याप्त आराम की सख्त जरूरत है। 

फरवरीः इस माह जरूरी बदलावों के लिए तैयार रहें।

मार्चः एक रचनात्मक माह है, अतः अपने कौशल को और निखारें। 

अप्रैलः भावनात्मक और नाजुक माह है, अतः लोगों के व्यवहार से दुखी ना हों। 

मईः कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। 

जूनः असमंजस की स्थिति में पहले स्थिति की समीक्षा करें, वरना कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। जिद ना करें।

जुलाईः इस माह आप बहुत व्यस्त रहेंगे, धन सम्बन्धी परेशानी हो सकती है।

अगस्तः अपने आस पास की स्थितियों पर आपको संदेह होगा। मन को शांत रखें।

सितंबरः जिस काम में आपको विशवास हो कि आप उसे पूरा कर सकते हैं, केवल वही काम शुरू करें।

अक्टूबरः किसी भी काम को करने से पूर्व दो बार सोच अवश्य लें।

नवंबरः यदि आप अपने जीवन के लक्ष्य को लेकर निश्चित है, तो यह एक सकारात्मक महीना है।

दिसंबरः कई अनसुलझे सवालों के जवाब खोजने को मिलेंगे।

संक्षेप में कहें तो मीन राशि के जातकों को सुझाव है कि अपना व्यक्तित्व कभी छुपाएं नहीं तथा अपनी इच्छाओं को पूरा करने हेतु सदैव तैयार रहें।