विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

9 अप्रैल 2021 राशिफल, इन जातकों पर माँ लक्ष्मी की बनी रहेगी अनुकम्पा जिससे प्राप्त होंगे अटके हुए धन

Horoscope Today Dainik Rashifal 9 April 2021 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आज कार्य क्षेत्र में आपके कुछ नए शत्रु बन सकते हैं। आज अपने गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहे, वे आपको हानि पहुंचाने हेतु कोई षड्यंत्र रच सकते हैं।

व्यापारिक तौर पर भी आपका आज का दिन बहुत बेहतर नहीं रहेगा, आज आपको नुकसानदायक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में काफी संभलकर रहें और सावधानी बरतें।

नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, आज आपकी पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि होने के आसार हैं। आज आपको ससुराल पक्ष की ओर से विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

आज आपके घर में अतिथियों का आवागमन हो सकता है जिससे पारिवारिक माहौल बेहतर बना रहेगा। आर्थिक विषय वस्तु को लेकर आज आपके द्वारा किए गए सभी प्रयासों के सफल एवं सार्थक होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपका दिन सफलता प्रदायक रहेगा। आज के दिन निवेश करना आपके लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए दिन काफी महत्वकारी रहने वाला है। आपके लिए आज का दिन काफी खास साबित होगा।

कारोबारी स्तर पर आज आप काफी क्रियाशील नजर आएंगे, आप अपने कारोबार को उन्नति की ओर ले जाने हेतु काफी प्रयासरत रहेंगे। संभवतः आपके प्रयास सफल भी हो जाएँ।

आज आपको विशेष मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, आपको कोई सुंदर उपहार भी प्रदान किया जा सकता है। आपका दिन काफी फायदेमंद रहने वाला है। अचल संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर यदि आज आप प्रयासरत हैं, तो ऐसे विषय वस्तु में भी आपको लाभ मिल सकता है।

आज के दिन निवेश करना आपके लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है, इसका भविष्य में भी लाभ प्राप्त होगा। आज आपको किस्मत का पूरा सहयोग प्राप्त होगा जिसकी बदौलत आपके कई महत्वपूर्ण कार्य सुगमता से बन जाएंगे।

आज घरेलु वातावरण सुख-समृद्धि व खुशहाली से भरा रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, आपके प्रियजन आपसे काफी खुश नजर आएंगे। संतान के कैरियर व कार्यक्षेत्र से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आज आप सक्रिय रहेंगे। आपको संतान से जुड़े विषय वस्तु को लेकर कहीं यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए दिन सहयोग से पूर्ण रहने वाला है। आज आपको आपके उच्च अधिकारियों की ओर से पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको शासन सत्ता का भी सहयोग प्राप्त होगा।

आज आपकी प्रसिद्धि में उन्नति होने के आसार नजर आ रहे हैं। आर्थिक विषय वस्तु को लेकर भी दिन आपका अच्छा रहेगा, आप खूब लाभ की प्राप्ति करेंगे। आज आपके अटके हुए धन भी आपको वापिस मिल सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ आपके खर्च में भी बढ़ोतरी होगी। कोशिश करें अपनी आमदनी व खर्च के मध्य संतुलन बनाकर रखें ताकि भविष्य में आपको उतार-चढ़ाव से युक्त स्थितियों का सामना ना करना पड़े।

कारोबार से सबंधित किसी कार्य को लेकर आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थी आज कुछ नया करने हेतु इच्छुक नजर आएंगे, आज आप कुछ बेहतर करेंगे जो आपके लिए उन्नति प्रदायक रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए सामान्य तौर पर बढ़िया बना रहेगा।

मीन राशि

कार्यक्षेत्र के तौर पर आपका दिन मंगलकारी रहेगा। आज आपके पुराने वाद विवादों व समस्याओं का कोई ना कोई निवारण मिल जायेगा। अचल संपत्ति से जुड़े पुराने-विवादों के आज सुलझ जाने के आसार नजर आ रहे हैं।

नौकरी-पेशा जातकों को कार्यस्थल पर प्रतिद्वंदिता की भावना व प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन अपने आपको विवादित मसलों से अधिक से अधिक बचा कर रखें तो बेहतर रहेगा अन्यथा छोटे-मोटे वाद-विवाद कोई बड़ा विशालकाय व घातक स्वरूप ले सकते हैं।

आज आपको ससुराल पक्ष की ओर से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबारी तौर पर अगर आज आप कुछ मूलभूत परिवर्तन करने के संबंध में विचार कर रहे हैं, तो इसके लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

आज आप स्वयं को आर्थिक तौर पर सशक्त महसूस करेंगे। कुल मिलाकर आपका दिन सफलता प्रदायक रहने वाला है। आज शाम आप अपने मित्रों के साथ अपना काफी समय व्यतीत करेंगे, उनके साथ खूब मौज मस्ती कर दिन का आनंद उठाएंगे।