विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

6 मई 2021 राशिफल, कुछ राशियों के जातकों को आज हर तरफ से मिलेगी कामयाबी

Horoscope Today Dainik Rashifal 6 May 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन मिले-जुले परिणाम दर्शाने वाला है। हालाँकि कार्यस्थल से जुड़े मसलों को लेकर दिन अच्छा रहेगा। आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण करने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। किंतु आप इस दौरान किसी खास तथ्य को लेकर दुविधाजनक स्थिति में भटक सकते हैं और आपका मन भी इससे परेशान हो उठेगा। हालांकि अंततः आप कार्य को पूर्ण कर पाने में सफल होंगे और आपको सफलता की प्राप्ति भी होगी।

दैनिक कारोबारियों के लिए भी दिन लाभदायक रहेगा, आज आपके लाभ में वृद्धि होगी। आपके लिए दिन उन्नति प्रदान करेगा। हालांकि आज आपके लाभ के साथ-साथ आपके खर्च में भी बढ़ोतरी होगी।

आज गृहस्थ वातावरण अच्छा रहेगा और सकारात्मकता व खुशहाली बरकरार रहेगी जिससे आपका मन भी प्रफुल्लित नजर आएगा। वहीं अचल संपत्ति से जुड़े आपके पुराने जो भी मसले होंगे, वे आज अधिक सक्रिय हो सकते हैं। ऐसे मामलों में आपको किसी उच्च अधिकारी अथवा श्रेष्ठ जन की ओर से सहयोग की प्राप्ति हो जाएगी जिससे परिस्थितियां आपके लिए पूर्णतया अनुकूल हो जाएँगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक आज अपने सभी कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आज आप रचनात्मक कार्यों को लेकर सक्रिय नजर आएंगे। आपको कुछ नया व बेहतर करने का बढ़िया अवसर भी प्राप्त होगा। आप अपने अंदर की प्रतिभा को परिष्कृत व प्रखर कर पाएंगे।

आज आर्थिक मसलों को लेकर भी दिन के बेहतर होने के आसार हैं। आपकी आमदनी हेतु कुछ नए मार्ग भी प्रशस्त हो सकते हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग हैं।

कारोबार की दृष्टि से आज आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। ऐसे निर्णय लेते समय सोच समझकर अपने कदम आगे बढ़ाएं। आप अपने द्वारा लिए जा रहे फैसले के दीर्घकालिक परिणाम के संबंध में अवश्य ही विचार लें, तत्पश्चात ही अपने कदम आगे बढ़ाए।

नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन शुभकारी रहेगा। आज आपके सहकर्मी आपके प्रति मददगार साबित होंगे। आज आप अपने शत्रुओं से थोड़ा संभल कर रहें, वे अधिक सक्रिय रहेंगे। हालांकि वे आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आज आपके एवं आपकी माताजी के मध्य किसी तथ्य विषय को लेकर नोकझोंक हो सकती है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा, आपका दिन भागदौड़ से पूर्ण रहेगा। हालाँकि पारिवारिक परिवेश शानदार रहेगा। घर परिवार में आज आप सभी जन बैठकर किसी खास मसले पर विचार कर सकते हैं। आप कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे।

वैवाहिक जीवन यापन कर रहे जातकों के लिए दिन भाग्यशाली रहेगा, आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा जिससे आपके रिश्ते में खुशहाली के साथ-साथ प्रेम का भाव भी बढ़ेगा।

आज आपके पूर्व में किए गए कुछ महत्वपूर्ण कार्यों का आपको लाभ प्राप्त होगा। आपके मान-सम्मान में भी उन्नति होने की सम्भावना नजर आ रही है। ससुराल पक्ष की ओर से आपको अधिक आवभगत मिलेगी, सभी ससुराल पक्ष के लोग आपके प्रति प्रेम व स्नेह की भावना दर्शाएंगे जिससे आपका मन खुश रहेगा और संबंध बेहतर होंगे।

प्रेम जीवन व्यतीत करने वालों जातकों के लिए दिन मध्यम बना रहेगा, किसी मामलें को लेकर आप दोनों का मन उखड़ा-उखड़ा रहेगा। वहीं नौकरी पेशा जातकों को आज अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन एवं फायदेमंद बना रहेगा। आज आपकी सामाजिक कीर्ति में वृद्धि होगी। आप सामाजिक तौर पर काफी अधिक सक्रिय नजर आएंगे। आप दूसरों की मदद हेतु कार्य करेंगे जो आपके मन को सुकून व शांति प्रदान करेगा।

आज आपके कुछ नए-नए मित्र भी बन सकते हैं जो आपके लिए भविष्य में सहयोगी भी साबित होंगे। आज आप अपने माता पिता के प्रति काफी अधिक सक्रिय नजर आएंगे, आप उनके प्रति स्नेह व सम्मानजनक भावना दर्शाएंगे और उनकी सेवा सुश्रुषा में अपना समय व्यतीत करेंगे जो आपके मन को शांति प्रदान करेगा। आपके माता-पिता भी आपसे खुश व प्रफुल्लित रहेंगे।

आज घरेलु माहौल बढ़िया बना रहेगा। यदि पारिवारिक तौर पर आपका कोई कारोबार चल रहा है, तो आपके लिए दिन कल्याणकारी रहेगा। हालांकि नौकरी पेशा जातकों के कार्यक्षेत्र का वातावरण ठीक नहीं रहेगा, किसी विषय वस्तु पर आपके आसपास के जन बहसबाजी अथवा वाद-विवाद करते नजर आएंगे। कोशिश रखें कि इस दौरान अपने आपको ऐसे मसलों से दूर रखें अन्यथा बात उल्टा आप पर आ सकती हैं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...